Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में 30 अक्टूबर को होगा PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, हजारों व्यापारी जुटेंगे

वाराणसी में 30 अक्टूबर को होगा PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, हजारों व्यापारी जुटेंगे
Oct 26, 2026, 10:19 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : समाजवादी व्यापार सभा की ओर से 30 अक्टूबर को वाराणसी में PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के एसी सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले सम्मेलन में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर से 2000 से अधिक व्यापारी, समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजक प्रदीप जायसवाल ने सोमवार को सरोजा पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों और वैश्य समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में PDA व्यापारी मंडलीय एवं जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पांच जुलाई 2026 से प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. अब तक 17 मंडलों में सम्मेलन हो चुके हैं. वाराणसी में होने वाला सम्मेलन 18वां और अंतिम मंडलीय सम्मेलन होगा.


चार जिलों से जुटेंगे व्यापारी

प्रदीप जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर जिलों के समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, व्यापारी तथा वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी से व्यापारियों एवं वैश्य समाज को जोड़ने पर चर्चा की जाएगी.


ALSO READ : बरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ


राजीव राय और मनीष जगन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय मुख्य अतिथि होंगे. समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. वहीं वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी आशुतोष सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रदीप जायसवाल ने व्यापारी और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की. प्रेसवार्ता में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी वाराणसी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, चरन दास गुप्ता, मो. अफजल सिद्दीकी, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे.

खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
वाराणसी : काशी के सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्‍यवसायियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए मेकिंग चार्ज में भारी छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ प्रमोशनल ऑफर्स में तो सीधे 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज तक का दावा किया जा रहा है.बाजार में बढ़ती इस प्रतिस्पर्धा ने सर्राफा कारोबार के पारंपरिक गणित बहस छेड दी है. एक ओर ग्राहक अलग-अलग शोरूम की पेशकश की तुलना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बनाए रखने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की चुनौती बढ़ रही है. जेवरों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज, डिजाइन, कारीगरी और निर्माण लागत से जुड़ा होता है. ऐसे में जब कोई शोरूम शून्य मेकिंग चार्ज का दावा करता है, तो ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि छूट किन डिजाइनों पर लागू है और अंतिम बिल में कितनी वास्तविक बचत हो रही है.ALSO READ: महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...बड़े ब्रांड भी दे रहे हैं आकर्षक छूटदेशभर में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बड़े ज्वैलरी ब्रांडों ने भी मेकिंग चार्ज में भारी छूट का प्रस्‍ताव दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. ज्वैलरी ब्रांडों के विस्तार और आकर्षक ऑफर्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. ज्वैलरी उद्योग से जुड़े कुछ अनाम कारोबारी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आ रही है कि प्रतिस्पर्धा के दबाव में कुछ दुकानदार बेहद कम मार्जिन पर कारोबार करने को मजबूर हैं.
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
वाराणसी : लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं.पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख रफीक, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है. इनमें शेख रफीक गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शेख रफीक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ रामपुर जनपद के कोतवाली थाने में डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, वर्तमान मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा संख्या 358/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है.ALSO READ: BHU में दस दिन बाद छात्रसंघ बहाली का धरना समाप्त, कुलपति ने कमेटी की रिपोर्ट के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का दिया भरोसाइस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. पुलिस टीम में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, प्रद्युम्न राय, श्याम नारायण यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है. फिलहाल, वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.