Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम के काशी दौरे को लेकर 28 और 29 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन, प्‍लान देखकर घर से निकलें

पीएम के काशी दौरे को लेकर 28 और 29 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन, प्‍लान देखकर घर से निकलें
Apr 27, 2026, 08:15 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Traffic diversions will be imposed on April 28 and 29 for the PM's visit to Kashi. Check your plan before leaving home.


वाराणसी: प्रधानमंत्री के दो दिवसीय प्रस्‍तावति दौरे को देखते हुए कमिश्‍नरेट पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. इसके तहत 28 अप्रैल को शहर में दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा रहा है. यातायात प्रशासन ने व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए बसों, चार पहिया और मालवाहक वाहनों के संचालन में कई बदलाव किए हैं. इस बाबत लोगों से सहयोग की भी अपेक्षा की गई है. इसके अलावा ड्रोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.


l


बसों के लिए डायवर्जन प्लान


प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास से मुड़ैला तिराहा तक ही आने दिया जाएगा. जौनपुर की ओर से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही संचालित होंगी और काशी कृषक इंटर कालेज में पार्क की जाएंगी. ओवरब्रिज पर इन बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली बसों को आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास तक ही आने की अनुमति होगी, जहां से उन्हें वापस किया जाएगा. अमरा अखरी अंडरपास और चांदपुर चौराहा से भी सामान्य बसों को कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा.


kkkkkkkkkkkkkkl


चार पहिया और मालवाहक वाहनों के लिए व्यवस्था


प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले ही बाबतपुर चौकी तिराहा से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोक दिया जाएगा और उन्हें बड़ागांव की ओर मोड़ा जाएगा. भेलखा हनुमान मंदिर, मुढ़ेला तिराहा, चांदपुर, बऊलिया, लहरतारा, महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, सेंट्रल जेल, भोजूबीर और काली माता मंदिर जैसे प्रमुख चौराहों से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. इन सभी स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा.


कार्यक्रम स्थल बीएलडब्ल्यू क्षेत्र में विशेष व्यवस्था


बरेका परिसर के अंदर भी सिनेमा हॉल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग, गोमती मार्केट और इंटर कॉलेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी.


डायवर्जन के घेरे में रहेगा प्रधानमंत्री दौरे का दूसरा


प्रधानमंत्री दौरे के दूसरे दिन 29 अप्रैल को शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए बसों, भारी वाहनों, चार पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है. एडीसीपी अंशुमान मिश्र ने अपील की है, कि जरूरी होने पर ही वीवीआइपी मूवमेंट वाले क्षेत्र में जाएं और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें.


g


बसों व भारी वाहनों पर खास प्रतिबंध


वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पहले बाबतपुर चौकी तिराहा से सभी भारी वाहनों और रोडवेज/प्राइवेट बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन्हें बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

बाबतपुर से हरहुआ के बीच बसों और भारी वाहनों को हरहुआ रिंग रोड से परमपुर अंडरपास होते हुए लोहता की ओर भेजा जाएगा, जबकि हरहुआ ओवरब्रिज पर इनका प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा.

अमरा अखरी अंडरपास से बसों को भिखारीपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें मोहनसराय और डाफी की ओर मोड़ा जाएगा. चांदपुर और बउलिया से भी बसों को फुलवरिया की ओर जाने पर रोक रहेगी.

इसके अलावा पड़ाव से राजघाट की ओर मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह 6 से 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा.


uy


शहर के प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन


भेलखा हनुमान मंदिर, मुढ़ेला, चांदपुर, बउलिया, मण्डुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज, रथयात्रा, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, काली माता मंदिर, लकड़ीमंडी, मरीमाई, मलदहिया, पिशाचमोचन, चेतगंज, अमर उजाला, विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, भदऊ चुंगी, गोदौलिया और सोनारपुरा समेत दर्जनों प्रमुख स्थानों पर वाहनों का आवागमन वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रतिबंधित रहेगा. इन स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा.


बीएलडब्ल्यू क्षेत्र में भी रहेगी सख्ती


पीएम मोदी के आने के स्वागत में किसी भी तरह की कोई चूंक ना हो, इसके लिए बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-05 रेलवे क्रासिंग, गोमती मार्केट और इंटर कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी.


k


Also Read: वाराणसी में नारीशक्ति गुंजायमान, 1000 से अधिक खिलाड़ियों और छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला


हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर :7839856994

ट्रैफिक हेल्पलाइन 7317202020

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.