पुलिस कमिश्नर और डीएम ने लगाए पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

वाराणसीः“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर और डीएम ने पौधरोपण किया. अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया.पुलिस कमिश्नर ने अपने कैम्प कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया. लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभालके लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया.
इस दौरान उन्होंने वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं मानवीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति द्वारा मानवता को दिया गया अमूल्य उपहार हैं. खुले क्षेत्र की तुलना में किसी विकसित वृक्ष की छाया में तापमान में लगभग दस डिग्री सेल्सियस तक का अंतर अनुभव किया जा सकता है, जो वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच वृक्षों की उपयोगिता को दर्शाता है.

वृक्ष न केवल शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, वर्षा चक्र को प्रभावित करने, भू-जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों की जड़ें भूस्खलन की घटनाओं को कम करने में सहायक होती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में वृक्ष प्रदूषण नियंत्रण एवं तापमान संतुलन के प्रभावी माध्यम हैं. अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन सहित कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त पुलिस कार्यालयों, थानों, पुलिस चौकियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया. वहीं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपने सरकारी आवास परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश. उनके साथ उनकी बेटियों मैत्रेयी व मैथिली
also read:रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक और नगद बरामद...
बेटियों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाई और अपने हाथों से पौधे भी लगाए. पौधारोपण के दौरान पारिवारिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से होनी चाहिए.
जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं. इस दौरान इस दौरान राकेश कुमार, जितेंद्र चौबे, मानसिंह, संजय सिंह, राम याद यादव, मोहित, विजय कुमार आदि रहे.



