Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पुलिस के अभियान में 69 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस के अभियान में 69 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
Oct 13, 2025, 11:33 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी – त्यौहार के मद्देनजर कमिनरेट पुलिस अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी क्रम में दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने सोमवार को अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने 69 किलो अवैध पटाखा बरामद किया है. साथ ही मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी की पहचान यूसुफ खान उर्फ रज्जू (निवासी पत्थर गली, थाना चौक) के रूप में हुई. अवैध पटाखों की बरामदगी पत्थर गली नई सड़क क्षेत्र से मालवाहक पिकअप वाहन से की गई.

दशाश्वमेध थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.


ALSO READ : वाराणसी के वैज्ञानिक अनुराग चौरसिया हुए "Honour of Ashoka Award 2025" से सम्मानित



अनियमितता मिलने पर गोदाम सील


बता दें कि बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातों महुआ के पास स्थित पटाखा गोदाम पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के नेतृत्व में दो दिन पूर्व भी बड़ागांव पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे है अभियान के तहत जबरदस्त छापेमारी की थी. अनियमितता मिलने पर गोदाम सील कर दिया गया था.

बनारस फायर वर्क्स के लाइसेंस धारक चौक थाना क्षेत्र निवासी शेख मोहम्मद सलमान के गोदाम पर भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण पाया गया. जब गोदाम मालिक के पास जब उसके बैध कागजातों की जांच की गई तो उसके पास मात्र 5000 किलोग्राम पटाखा भंडारण का लाइसेंस भी मौजूद था. लेकिन उनके गोदाम में 9147 किलोग्राम पटाखा का भंडारण पाया गया जो लाइसेंस से 4147 किग्रा अधिक था जिसके साथ ही उक्त गोदाम में आग से बचाव यंत्र सहित कई अन्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई.

दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।
देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज, फूलों से सजेगा मंदिर परिसर
देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज, फूलों से सजेगा मंदिर परिसर
वाराणसी: देव दीपावली के भव्य आयोजन को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पर्व को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. धाम के मंदिर परिसर से लेकर विभिन्न भवनों तक विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों और रंग-बिरंगी पुष्पमालाओं से सजावट की जा रही है. देव दीपावली के अवसर पर बाबा के धाम में रोशनी और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होमंदिर प्रशासन की ओर से पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सुगम दर्शन, सुव्यवस्थित आवागमन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.देव दीपावली पर काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना देव दीपावली पर काशी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना रहती है. ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ धाम को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को भव्यता के साथ आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो सके, मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली के पावन अवसर पर बाबा के धाम में आने वाले हर श्रद्धालु को दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो.Also Read: होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
BHU में स्थापित हुआ पांडुलिपि संरक्षण केंद्र, संग्रह में शामिल हुई 558 साल पुरानी वाजसनेय संहिता
BHU में स्थापित हुआ पांडुलिपि संरक्षण केंद्र, संग्रह में शामिल हुई 558 साल पुरानी वाजसनेय संहिता
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय में दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए विशेष केंद्र स्थापित किया गया है। संकाय के ग्रंथागार में संरक्षित करीब 243 प्राचीन पांडुलिपियों को व्यवस्थित कर सुरक्षित रखने की पहल की गई है। इन पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संरक्षित और डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराने की भी योजना है। इस संग्रह को ‘सारस्वतम्’ नाम दिया गया है।संकाय के ग्रंथागार में संरक्षित इन पांडुलिपियों में व्याकरण, संस्कृत साहित्य, ज्योतिष, न्याय दर्शन, धर्मशास्त्र, वैदिक साहित्य, कर्मकांड, मीमांसा, वेदांत, पुराण, आयुर्वेद और आगम शास्त्र सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री मौजूद है। इनमें सबसे अधिक 72 पांडुलिपियां न्याय दर्शन की हैं। इसके अलावा कर्मकांड की 36, धर्मशास्त्र और वैदिक साहित्य की 28-28 तथा व्याकरण की 23 पांडुलिपियां शामिल हैं। ज्यादातर पांडुलिपियां देवनागरी लिपि में हैं, जबकि कुछ बांग्ला लिपि में भी लिखी गई हैं।558 साल पुरानी पांडुलिपि है खासइस संग्रह की सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में काशी के अग्नीश्वर घाट पर संवत 1525 में लिखी गई वाजसनेय संहिता का क्रमपाठ शामिल है। यह पांडुलिपि करीब 558 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। प्राचीन भारतीय ज्ञान, वैदिक परंपरा और शास्त्रीय अध्ययन की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कांच की अलमारियों में रखी गईं पांडुलिपियांसंकाय की नीति निर्धारण समिति के निर्णय के बाद इन पांडुलिपियों को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया गया। इसके तहत उनकी गणना, साफ-सफाई, विषयवार वर्गीकरण, सूचीकरण और नई वेष्टनी तैयार करने का कार्य पूरा किया गया। पहले कई पांडुलिपियों को एक ही वेष्टन में बांधकर रखा गया था, लेकिन अब उन्हें अलग-अलग वेष्टनों में शीर्षक के साथ सुरक्षित किया गया है। केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से विशेष प्रकार के कागज और दफ्ती का इस्तेमाल किया गया है, ताकि पांडुलिपियों को नमी और अन्य कारणों से होने वाली क्षति से बचाया जा सके।इन दुर्लभ धरोहरों को सुरक्षित रखने के साथ शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘सारस्वतम्’ नाम से एक अलग कक्ष भी तैयार किया गया है। यहां कांच की अलमारियों में सभी पांडुलिपियों को क्रमवार रखा गया है, जिससे शिक्षक, विद्यार्थी और शोधकर्ता इस ज्ञान भंडार का लाभ उठा सकें।डिजिटल रूप में भी सुरक्षित होगा प्राचीन ज्ञानसंकाय की ओर से कुछ पांडुलिपियों का पहले ही डिजिटलीकरण कराया जा चुका है। अब शेष सभी पांडुलिपियों को भी अत्याधुनिक तकनीक की मदद से डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने की योजना है। इसके साथ ही विभिन्न स्रोतों से नई पांडुलिपियां संग्रहित करने और महत्वपूर्ण पांडुलिपियों का संपादन एवं प्रकाशन कराने की भी तैयारी है। संकाय का उद्देश्य ‘सारस्वतम्’ को बीएचयू के एक प्रतिष्ठित शोध एवं पांडुलिपि संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है।