Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर कांग्रेस उठायेगी जनसमस्याओं की आवाज, महानगर ने DM को भेजा पत्र

प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर कांग्रेस उठायेगी जनसमस्याओं की आवाज, महानगर ने DM को भेजा पत्र
Apr 26, 2026, 09:22 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Congress will raise public concerns on the Prime Minister's arrival in Kashi; the city sent a letter to the DM.


वाराणसी: काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों पर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक हस्तक्षेप किया है. कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है, ताकि वाराणसी की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखा जा सके. जिसे लेकर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे का कहना है कि, नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार सांसद चुने गये हैं, इसलिए काशी की जनता के प्रति उनका संवैधानिक, नैतिक और लोकतांत्रिक दायित्व है कि वे केवल सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करने की जिम्मेदारी बनती हैं. लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुनना लोकतंत्र को मजबूत करता है और जनसमस्याओं के समाधान का रास्ता खोलता है.


प


"काशी राजनीतिक मंच नहीं, लोगों की आस्था"


भोले बाबा की नगरी काशी केवल राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, रोजगार, संस्कृति, व्यापार और संघर्ष का शहर भी है. यदि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में काशी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो उन्हें उन मुद्दों को भी सुनना चाहिए, जो आम जनता रोज झेल रही है.


जनहित में कांग्रेस की दस सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं


प्रीपेड बिजली मीटर से जनता को राहत मिले


प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था से गरीब, मध्यम वर्ग और आम उपभोक्ता परेशान हैं, बार-बार रिचार्ज, अचानक बिजली कटौती और तकनीकी खामियों से जनता त्रस्त है. इस व्यवस्था को वापस लिया जाए या व्यापक सुधार किया जाए.


दालमंडी क्षेत्र में विस्थापन रोका जाए


दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यवाहियों के नाम पर लगभग दस हजार परिवारों, दुकानदारों और व्यापारियों के सामने जीविका का संकट खड़ा है. कांग्रेस ने मांग की कि बिना पुनर्वास और सहमति किसी भी परिवार को उजाड़ा न जाए.


े


काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन का समय बढ़ाया जाए


स्थानीय नागरिकों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, काशीवासियों के लिए सुगम दर्शन की समय सीमा बढ़ाई जाए, ताकि स्थानीय श्रद्धालुओं को सम्मानजनक रूप से बाबा के दर्शन पूजन की सुविधा मिल सके.


युवाओं के लिए रोजगार


प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आज भी युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं, वाराणसी में बड़े उद्योग, फैक्टरी और निवेश लाकर युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए.


एसआईआर के नाम पर काटे गए जायज नाम बहाल हों


विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर पात्र लोगों के नाम सूचियों से हटाए जा रहे हैं, कांग्रेस ने मांग की कि सभी वैध और पात्र नागरिकों के नाम तत्काल बहाल किए जाएं.


विकास के नाम पर धरोहरों को उजाड़ना बंद हो


काशी की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहरों से है. विकास परियोजनाओं के नाम पर पुराने मोहल्लों, ऐतिहासिक भवनों और सांस्कृतिक स्थलों को नष्ट करना बंद किया जाए.


बुनकरों का पलायन रोका जाए


बनारस की पहचान बनारसी साड़ी और बुनकर समाज से है, बढ़ती लागत, घटते काम और सरकारी उपेक्षा के कारण बुनकर पलायन को मजबूर हैं. विशेष आर्थिक पैकेज और संरक्षण योजना लागू की जाए.


अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और कैशलेस चिकित्सा लागू हो


वकीलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए.


रामनगर पालिका पूर्ववत बहाल हो


रामनगर क्षेत्र की स्थानीय नगर पालिका व्यवस्था को पूर्व की भांति बहाल किया जाए ताकि नागरिक सुविधाएं सुचारु रूप से मिल सकें.


बीएचयू के संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए


काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित कर उनके भविष्य और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.


Also Read: लाखों रूपये की लागत से होने वाले सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन, जल्द होगा विकास


आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि काशी के सांसद भी हैं. वाराणसी की जनता ने उन्हें प्रतिनिधित्व का अधिकार दिया है. ऐसे में उनका दायित्व है कि, वे विपक्ष की बात भी सुनें. इसलिए कांग्रेस पार्टी का मानना है कि काशी के सांसद होने के नाते पीएम मोदी लोकतंत्र में संवाद जरूरी करें, अहंकार नहीं, यदि काशी के सांसद काशी की पीड़ा नहीं सुनेंगे, तो फिर कौन सुनेगा?हम संवाद चाहते हैं समाधान चाहते हैं, इसलिए जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री समय मांगा गया है, ताकि काशी की जनता की समस्याओं को सीधे उनके सामने रखा जा सके. उम्मीद है कि पीएम मोदी विपक्ष की लोकतांत्रिक भूमिका का सम्मान करते हुए प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देंगे और काशीवासियों की समस्याओं पर ठोस निर्णय भी लेगें.


ु


नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.