नाबालिग पर शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

वाराणसी : रामनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर उस पर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई.
रामनगर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है.
ALSO READ : वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी महिला या बालिका के साथ उत्पीड़न, छेड़छाड़ या धमकी जैसी घटना होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.



