Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

क्वींस कॉलेज के पूरा छात्र डॉ. आनंद ने अपने पिता के नाम पर शुरू की स्कॉलरशिप

क्वींस कॉलेज के पूरा छात्र डॉ. आनंद ने अपने पिता के नाम पर शुरू की स्कॉलरशिप
Apr 28, 2026, 10:43 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Dr. Anand, a full-time student at Queens College, started a scholarship in his father's name.


वाराणसी: देश की प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित शैक्षिक धरोहर पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी से हाईस्कूल के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने 25 वर्षों के बाद बोर्ड परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश के किसी राजकीय विद्यालय से टॉप टेन रैंक में स्थान हासिल कर वाराणसी और पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है. इस छात्र की ऐतिहासिक सफलता पर ब्रिटेन के नॉटिंघम यूनिवर्सिटी में कार्यरत इस विद्यालय के 1983 बैच के पुरातन छात्र डॉक्टर आनंद ने अपने पिता स्व गोविद प्रसाद श्रीवास्तव के नाम पर 51000 रुपए की मेरिट स्कॉलरशिप की शुरुआत करने की घोषणा की है.


;


जिले के टापर सूर्यदीप के नाम पहली स्‍कालरशीप


इस वर्ष यह पुरस्कार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में पूरे प्रदेश में 6वीं रैंक हासिल करने वाले सूर्यदीप को दिया जाएगा. डॉ आनंद इस समय ब्रिटेन में यूनियर्सिटी ऑफ नॉटिंघम में बाल चिकित्सा विभाग में प्रोफ़ेसर हैं. डॉ आनंद ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां क्वींस कॉलेज से पढ़ाई कर चुकी हैं. उनके दादा जी, पिताजी और उनके दो अन्य भाइयों ने भी यहीं से शिक्षा हासिल की है. क्वींस कॉलेज से पढ़े इनके दो भाइयों में डॉ प्रसन्न कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश में निदेशक और न्यायमूर्ति अरविन्द श्रीवास्तव पटना हाईकोर्ट में जज रहे हैं.


Also Read: प्रधानमंत्री मोदी का काशी में भव्‍य स्‍वागत, महिला जन आक्रोश सम्‍मेलन को करेंगे संबोधित


"पुरातन छात्रों के सहयोग से मातृसंस्था को समृद्ध किया जाए"


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन है कि पुरातन छात्रों के सहयोग से मातृसंस्था को समृद्ध किया जाए. इस विजन को मूर्त रूप देने के प्रयास में ब्रिटेन में रह रहे डॉ आनंद से बातचीत हुई और छात्र की ऐतिहासिक सफलता पर डॉ आनंद ने इस पुरस्कार की पहल की है, जो इस विद्यालय के छात्रों के लिए पुरातन छात्र की एक महती पहल है. पुरातन छात्रों की यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी.


i


&t=1s

मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन
मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन
वाराणसी: कबीरचौरा जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन किया गया है, यह समिति स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित करेगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें.समिति के अध्यक्ष डा. संजीव वर्मा होंगे, अन्य सदस्यों में डा. अलका सिंह, डा. आरएन सिंह, जोगेंद्र सिंह और विजयलक्ष्मी सिंह शामिल हैं, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष सिंह सेंगर का कहना है, कि इस समिति के माध्यम से महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सेवाओं में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.चिकित्सालय में रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और अन्य मरीजों का इलाज होता है. कभी-कभी दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार, सफाई या अन्य सुविधाओं को लेकर शिकायतें आती रहती हैं,अब इन शिकायतों को सीधे समिति के समक्ष रखा जा सकेगा, समिति नियमित बैठकें कर शिकायतों की समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.ALSO READ: पुरानी दीवार गिरने से दंपती की मौत, मलबे में दबे थे दोनों; मौके पर पहुंची पुलिसग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, समिति के सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने से लोगों में विश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं रख सकेंगे.
पुरानी दीवार गिरने से दंपती की मौत, मलबे में दबे थे दोनों; मौके पर पहुंची पुलिस
पुरानी दीवार गिरने से दंपती की मौत, मलबे में दबे थे दोनों; मौके पर पहुंची पुलिस
वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाटा मोड़ के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिमा के रूप में बताई जा रही है. दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले बताए गए हैं.घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव टीम को भी मौके पर बुलाया गया, रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.सुबह उनका बेटा ड्यूटी से वापस घर पहुंचा तो दीवार गिरी हुई मिली और उसके माता-पिता मलबे में दबे थे, इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा बल के साथ मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले गए, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.ALSO READ: वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोपप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पुरानी दीवार कमजोर होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप
वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप
वाराणसी: वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, छात्रा के पिता ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पिता का आरोप है कि बेटी ने जब स्कूल की प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की तो उसकी मदद करने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उसका नाम ही काट दिया, मामले की शिकायत पर अब पुलिस और संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है.परिजनों के मुताबिक, छात्रा के साथ आरोपी युवक कथित तौर पर काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था. आरोप है कि वह छात्रा को परेशान करने के साथ ही उसे ब्लैकमेल भी करता था, इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई. छात्रा ने हिम्मत जुटाकर स्कूल की प्रधानाचार्य को पूरे मामले की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई.छात्रा के पिता का आरोप है कि शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया. उनका कहना है कि बेटी पहले ही कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान थी, ऐसे में स्कूल से नाम काटे जाने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं.परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई है, उनका कहना है कि शिकायत करने वाली नाबालिग छात्रा को सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए था.ALSO READ: वरुणा जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देशमामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी. नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले को देखते हुए उसकी पहचान गोपनीय रखी जा रही है.