Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में उमराव जान के मकबरे पर फातिहा पढ़ा, अर्पित की पुष्‍पांजलि

वाराणसी में उमराव जान के मकबरे पर फातिहा पढ़ा,  अर्पित की पुष्‍पांजलि
Dec 26, 2025, 12:28 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - अपने समय की ख्‍यात अभ‍िनेत्री रेखा और एश्‍वर्या राय ने ज‍िस उमराव जान के क‍िरदार को अमर क‍िया वो अवध से लेकर काशी प्रांत तक अपने दौर में सक्र‍िय रहीं. फैजाबाद की अमीरन जो बाद में उमराव जान के नाम से मशहुर हुई ने अपने उम्र के आख‍िरी पड़ाव पर उन्‍होंने मोक्ष नगरी काशी का रुख क‍िया और अपने प्राण यहीं त्‍यागे. काशी में ही उनकी मजार पर पुण्‍यत‍िथ‍ि के मौके पर याद करने के ल‍िए लोग इकट्ठा हुए.


डर्बीशायर क्लब के तत्वावधान में 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के साथ उमराव जान की 88वीं पुण्यतिथि मनाई गई. यह आयोजन फातमान स्थित मस्जिद काली गुम्बज के पास सिगरा में हुआ. इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उमराव जान के मकबरे पर फातिहा पढ़ा और माला फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने इस अवसर पर कहा कि फैजाबाद में पली-बढ़ी उमराव जान किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बताया कि उमराव जान का बचपन का नाम अमीरन था और उन्होंने नृत्य-गायन की बारीकियां लखनऊ में सीखी. लखनऊ के नवाबों के महल में अपनी नृत्य-गायन की प्रतिभा से उन्होंने नवाबों को अपना दीवाना बना दिया. अमीरन को नवाबों ने उमराव जान का नाम दिया, और तब से हर जुबां पर बस उमराव जान का ही नाम था. इज्जत और शोहरत उनके कदम छू रही थी.


उमराव जान की अदाओं और हुस्न को मशहूर निर्देशक मुजफ्फर अली ने परदे पर जीवंत किया, जहां रेखा ने उमराव जान का किरदार निभाया. इसके बाद, दूसरी फिल्म में एश्वर्या राय ने भी इस किरदार को बखूबी पेश किया, जिससे दुनिया को उमराव जान का तसव्वुर कराया गया. यह किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.


शकील ने आगे बताया कि अपने अंतिम समय में उमराव जान बनारस आकर अपनी तनहा जिंदगी गुजारने लगीं. उन्होंने 26 दिसंबर 1937 को बनारस में अंतिम सांस ली और अपनी प्रतिभा, शोहरत और इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए रूख्सत हो गईं. बरसी के इस मौके पर शकील ने राज्य सरकार से मांग की कि उमराव जान के मकबरे के ऊपर मार्क्स लाइट लगवाई जाए, ताकि उनका मकबरा हमेशा रोशन रहे. इस मांग के पीछे उनका उद्देश्य यह है कि उमराव जान की यादें और उनकी कला को हमेशा जीवित रखा जा सके.


ALSO READ : श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर में भारी भीड़़ 'भाभी जी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी नहीं कर सके दर्शन


इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद वर्मा, हैदर मौलाई, आफाक हैदर, चिंतित बनारसी, विक्की यादव, बाले शर्मा, मो. राजू जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने मिलकर उमराव जान की कला और उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...
वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में रविवार देर रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो मोबाइल फोन और एक पीली धातु की चेन बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार देररात करीब 1:22 बजे शिवपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्‍त कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि गिलट बाजार-भोजूबीर मार्ग पर एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने वाला युवक पंचकोशी रोड की ओर भागा है. पुलिस ने पीछा किया तो पंचकोशी रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान के पास लोगों ने आरोपी को घेर रखा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्त में ले लिया.पूछताछ में उसकी पहचान अंकित सोनी (24) निवासी ग्राम लखपेड़ा भवानीगंज, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल, जिस पर 'मेड इन यूएसए' अंकित था, तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन (वीवो और नोकिया), कपड़े तथा पीली धातु की एक चेन भी मिली. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक चालान एप के माध्यम से बाइक की जांच की तो उसका मूल पंजीकरण नंबर यूपी-72-सीके-9133 मिला. इसके बाद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया.ALSO READ:शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने हवाई फायरिंग क्यों की और उसके पास अवैध हथियार कहां से आया. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है.
शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...
शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...
वाराणसी : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 491.290 ग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है. यह कार्रवाई 26 जुलाई 2026 को की गई, जब अधिकारियों को जानकारी मिली कि एक भारतीय यात्री शारजाह से तस्करी कर सोना भारत ला रहा है.डीआरआई के अधिकारियों ने सुनियोजित अभियान के तहत उस भारतीय नागरिक को रोका, जो शारजाह से वाराणसी पहुंचा था. यात्री की तलाशी और विमान की गहन जांच के दौरान, उसकी सीट के नीचे से पेस्ट/कम्पाउंड के रूप में छिपाकर रखा गया सोना बरामद किया गया. इस निकासी के दौरान कुल 491.290 ग्राम (शुद्ध) 24 कैरेट विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70 लाख है. इसके बाद, उक्त यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया.डीआरआई ने इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी रखी है. इससे पहले, 23 जुलाई 2026 को, डीआरआई ने कूच बिहार से नई दिल्ली जा रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया था, जो बांग्लादेश से तस्करी कर विदेशी मूल का सोना ले जा रही थी. इस कार्रवाई में लगभग 4.98 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7.11 करोड़ थी.ALSO READ:मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...डी.आर.आई द्वारा जनवरी 2026 से अब तक उत्तर प्रदेश में आठ विभिन्न मामलों में लगभग 13.267 किलोग्राम तस्करी का विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ है. इन मामलों में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई की यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ उनकी सख्त नीति को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि वे इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए गंभीर हैं. अधिकारियों का कहना है कि वे तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...
मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...
वाराणसी : मडुआडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के विवाद में एक युवक कथित तौर पर हाथ में तलवार लेकर पहुंच गया. आरोप है कि युवक एक परिवार पर हमला करने की नीयत से आया था. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक सीधे उनके घर की ओर बढ़ा और हमला करने की कोशिश की. इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना के बाद इलाके के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.also read:सिगरा पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा...पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेजमंडुआडीह थाने की पुलिस ने साफ किया है कि रविवार को ग्राम जलालीपट्टी, थाना मंडुआडीह अंतर्गत किराए व बिजली बिल को लेकर किरायेदार व मकान मालिक के मध्य विवाद हो गया था. विवाद के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तलवार नजर आ रही है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है. घटना में प्रयुक्त तलवार अभी बरामद नहीं हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज/वीडियो का अवलोकन किया जा रहा है. मंडुआडीह पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. प्रकरण में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.