सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देश

वाराणसी: कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की मुख्य प्राथमिकताओं के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए “Zero Fatality District (ZFD)” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने चौबेपुर एवं चोलापुर थाना क्षेत्र में हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा मृत्यु दर को न्यूनतम करने के उद्देश्य से ZFD कार्यक्रम के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में, एसीपी अंडर ट्रेनिंग मानसी दाहिया (थाना प्रभारी चोलापुर) और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदुष सक्सेना के निकट पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ दो दिवसीय अभियान चलाया गया.

कैथी टोल प्लाजा तक निरीक्षण में दिए गए निर्देश
संदहा फ्लाईओवर पर साइन बोर्ड स्थापित किए जाएं,
फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर पर संकेतक लगाए जाएं, जिससे गाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्व सूचना मिल सके.
संदहा चौराहे से 50 मीटर आगे कम से कम 05 लाइन में Cat Eye Breaker लगाए जाएं.
रिंग रोड से संदहा चौराहे पर उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.
संदहा से कैथी तक कुल 21 अवैध कटों को बंद कराया जाए.
स्वर्वेद मंदिर से संदहा तक 02 किमी में यू-टर्न न होने के कारण उमरहा बाजार में FOB (फुटओवर ब्रिज) निर्माण कराया जाए.
स्वर्वेद मंदिर के सामने लगे बैरियर पर जाली/तार लगाया जाए, जिससे अवैध क्रॉसिंग रोकी जा सके.
स्वर्वेद मंदिर के सामने स्थित कट को अस्थायी रूप से बंद किया जाए, ताकि FOB का अधिक उपयोग हो सके.
हाइवे पर W-Barrier लगाने की कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में अवैध कट निर्माण रोका जा सके.
कैथी से पहले ढकवा कट को बंद कराया जाए.
सभी लिंक रोड्स पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.

लालपुर से दानगंज तक निरीक्षण
लालपुर चौराहे पर रिंग रोड से उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं.
आजमगढ़ हाईवे पर लालपुर चौराहे से पहले Cat Eye Breaker/ Rumble Strips लगाए जाएं.
पाण्डेयपुर मार्ग पर लालपुर चौराहे से पहले Rumble Strips स्थापित किए जाएं.
हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज एवं आसपास के लिंक रोड्स पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गोइठहा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर तथा हाइवे पर Cat Eye/ Reflector लगाए जाएं.
चन्दापुर चौकी के आगे-पीछे स्थित लिंक रोड्स पर ब्रेकर एवं हाइवे पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.
अल्लोपुर यू-टर्न को बंद कराया जाए.
घनश्याम पीजी कॉलेज चौराहे के सभी लिंक रोड्स पर ब्रेकर तथा हाइवे पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं.
चौराहे से 100 मीटर पहले दोनों तरफ Speed Detector Camera लगाए जाएं तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही/नोटिस दिया जाए.
MLC वीनित सिंह के आवास के सामने अवैध कट को बंद कराया जाए एवं बार-बार निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाए.
दानगंज मार्ग पर स्थित कट पर चारों ओर Acrylic Reflector लगाए जाएं.
कपिसा गांव की ओर जहां सड़क समाप्त होती है, वहां दोनों तरफ Acrylic Reflector लगाए जाएं.

यह भी पढ़ें: हिंदू नववर्ष पर बटुकों ने किया सूर्य नमस्कार, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराते हुए, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी.


