साजन तिराहे पर कार में बैठकर रील बना रहे तीन युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के साजन तिराहे पर देर रात कार में बैठकर हाथ में ड्रिंक लेकर रील बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर कार को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार रात करीब 11 बजे साजन तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान UP 63 AA 2682 नंबर की सियाज कार में बैठे तीन युवक हाथ में ड्रिंक लेकर रील बनाते मिले। पुलिस ने तीनों को रोककर पूछताछ की और हिरासत में ले लिया।
ALSO READ : सीवर लाइन में मिलीं बालू भरी बोरियां, नगर निगम ने साजिश की जताई आशंका
पूछताछ में तीनों की पहचान अरबाज पुत्र मुमताज, निवासी घमड़िया, आजाद नगर थाना लोहता, साजिद फारूकी पुत्र इस्लाम और करीम पुत्र ताहिर अली, निवासी आजाद नगर खमरिया, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई।
पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। वहीं, वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर रात्रि चेकिंग लगातार जारी रहेगी।



