सावधान! वाराणसी में 'तूफानी' आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का हाल

Caution! 'Tornado' storm and rain alert in Varanasi, learn about the severe heat.
Rain Alert: उत्तर प्रदेश में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 से 13 मई के बीच प्रदेश में बारिश, गरज-चमक संग बिजली गिरने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर प्रदेश 11 से 13 मई के दौरान बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 8 से 13 मई के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह बदलाव नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आएगा. वाराणसी में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है. हूबहू यही स्थिति पूर्वांचल के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा.

वाराणसी में आंधी के साथ हल्की बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि, वाराणसी में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. जिससे अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. कुछ जिलों में तेज आंधी को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. झोंकों के दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है.

Also Read: काशी पहुंचे सांसद रवि किशन, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा; बोले- जनता ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह की मानें तो शुक्रवार से अगले दो दिन मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और रात के तापमान में इजाफा होगा. हालांकि, 11 मई से दोबारा मौसम में बदलाव हो सकता है. तराई क्षेत्रों में बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिसका असर लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के रूप में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. विशेष रूप से बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं को देखते हुए कच्चे मकानों और टिन शेड वाले घरों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.




