Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में मौसम का रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, तेज़ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

वाराणसी में मौसम का रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, तेज़ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
May 30, 2026, 03:19 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। जनपद वाराणसी में आगामी 24 घंटों को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की सूचना के अनुसार जिले के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश, 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा और कुछ स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.


मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगले 24 घंटे बेहद सावधानी बरतें और बिना जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से पेड़ों, बिजली के खंभों, पुराने मकानों और कच्चे या कमजोर निर्माणों के आसपास खड़े होने से परहेज करने की सलाह दी गई है.


तेज़ आंधी और बारिश की आशंका को देखते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों, सड़क पर काम करने वाले लोगों और खुले स्थानों पर रहने वालों से भी अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है.


जिला प्रशासन ने कहा है कि मौसम से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना पर नजर रखें और अफवाहों से बचें। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों से तत्काल संपर्क करें.

दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
The hammer fell again in Dal Mandi, demolition of 18 houses began.वाराणसी: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए आज शनिवार को फिर से धवस्‍तीकरण शुरू हुआ. सुबह पुल‍िस और प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों के साथ पहुंचे ध्‍वस्‍तीकरण दल ने कुल 18 मकानों पर हथौड़े चलाना शुरू क‍िया है. बताया जा रहा है क‍ि जल्‍द ही पर‍िक्षेत्र में कार्य पूरा कर ल‍िया जाएगा. इसके बाद क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा. ध्‍वस्‍त करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही.ध्‍वस्‍तीकरण में कुल 15 मकानों की रज‍िस्‍ट्रीदालमंडी में फिर से शुरू हुए ध्‍वस्‍तीकरण में कुल 15 मकानों की रज‍िस्‍ट्री हुई है और तीन पुराने भवन हैं. इस प्रकार कुल 18 भवनों को तोड़ने का काम मौके पर किया जा रहा है. इस दौरान एडीएम स‍िटी डा. राजेश कुमार स‍िंंह, अध‍िशाषी अभ‍ियंता पीडब्‍ल्‍यूडी के केके स‍ि‍ह, एसीपी दशाश्‍वमेधघाट डा. अतुल अंजान त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे. वहीं सुरक्षा कारणों से मौके पर काफी सुरक्षा बलों की भी मौजूदगी रही. माना जा रहा है क‍ि अब ध्‍वस्‍तीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. जल्‍द ही पर‍िक्षेत्र की सड़कें चौड़ी नजर आएंगी.ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरूबता दें कि त्यौहारों और गर्मी की छुट्टियों के चलते क्षेत्र में बढ़ी भीड़ कम होने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू की जा रही है. इसको लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से इलाके में मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई थी. मुनादी के दौरान बताया गया कि 30 और 31 मई 2026 को दालमण्डी चौड़ीकरण योजना के तहत पहले से क्रय किए जा चुके भवनों को गिराया जाएगा.Also Read: नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौतप्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, कुल 18 भवनों को जमींदोज किया जाना है. इनमें 30 मई को 5 भवनों पर कार्रवाई होगी, जबकि 31 मई को 13 भवन गिराए जाएंगे.
नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौत
नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौत
Drunk youth's bike collided with a divider, one died in the accident.वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. दोनों युवकों के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी.हादसे का शिकार हुई अनियंत्रित बाइक जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से फुलवरिया फोरलेन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्‍थानीय लोगों की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है.जांच में जुटी पुलिसपुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे. फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. फुलवरिया चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पल्सर बाइक का पंजीकरण संदीप कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी महेशपुर, मंडुवाडीह के नाम पर है.Also Read: बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों का भविष्‍य संवारने में मदद करेगा BHU, हुआ समझौताबाइक पर अंकित नंबर और युवकों के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों का भविष्‍य संवारने में मदद करेगा BHU, हुआ समझौता
बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों का भविष्‍य संवारने में मदद करेगा BHU, हुआ समझौता
BHU will help in shaping the future of the inmates of the Child Protection Institute, an agreement has been reached.वाराणसी: रामनगर के बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बीएचयू जिला प्रशासन की मदद करेगा. बीएचयू अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर मुश्किलों से गुजर कर आए बच्चों का भविष्य बनाएगा, वहीं अपने छात्रों को इंटर्नशिप भी कराएगा. शुक्रवार को बीएचयू के कुलपति आवास में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ इस बाबत समझौता किया गया.जीवन कौशल के विकास के लिए सहयोग करेगा बीएचयू जिला जज संजीव शुक्ला और कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी की मौजूदगी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और कुलसचिव प्रो. अरुण सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत दोनों संस्थानों की पारस्परिक क्षमताओं के माध्यम से विकास के नए अवसरों को खोला जाएगा. रामनगर के बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और जीवन कौशल के विकास के लिए बीएचयू सहयोग करेगा.नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगाकुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रभावित बच्चों को कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा. उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाने के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. एमओयू के तहत गतिविधियों का एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिससे नियमित रूप से कार्यक्रम हो सके. जिला जज संजीव शुक्ला ने सुझाव दिया कि इन केंद्रों में रह रही लड़कियों के विकास के लिए संगठित और संस्थागत प्रयास हो. डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र में कई ऐसे बच्चे होते हैं, जिन्होंने कई विषम परिस्थितियों का सामना किया होता है. ऐसे में उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास निर्माण के लिए नई सोच की जरूरत है.कार्यशाला और रिसर्च प्रोजेक्ट होंगेएमओयू के तहत दोनों संस्थान गणित, विज्ञान और कंप्यूटर शिक्षा, प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन, इंटर्नशिप अवसरों बनाने, रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ साथ, खेल और शारीरिक विकास, कला, संस्कृति, जीवन कौशल और व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, व्यवसायिक एवं डिजिटल शिक्षा, करियर मार्गदर्शन व भविष्य निर्माण के क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग करेंगे. बीएचयू की विशेषज्ञता से बाल संरक्षण संस्थानों के बच्चों के विकास के नए मार्ग खुलेंगे.Also Read: विदेशी संस्‍था ने भारत में पहली बार खोला बौद्ध सेंटर, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिपवहीं, बाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के साथ कार्य करने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रायोगिक अनुभव, अनुसंधान आदि के अवसर प्राप्त होंगे. एमओयू के क्रियान्वयन की अगुवाई करने वाले विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अनुपम कुमार नेमा, कौशल विकास प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एचपी शर्मा, प्रो. निशात अफरोज और शिक्षा संकाय की प्रो. अंजलि वाजपेयी मौजूद रहीं.