Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में चार दिन तक भीषण लू का अलर्ट जारी, मौसम में बड़ा बदलाव

वाराणसी में चार दिन तक भीषण लू का अलर्ट जारी, मौसम में बड़ा बदलाव
Apr 23, 2026, 07:29 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Severe heat wave alert issued for four days in Varanasi, major change in weather


Weather Today : देशभर से लेकर यूपी तक भीषण गर्मी का कहर जारी है. तेज धूप और गर्मी को देखते हुए वाराणसी और पूर्वांचल में अगले चार दिनों तक भीषण लू और गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और बादलों की सक्रियता से राहत मिलने की संभावना है. पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलता दलाव की ओर हो चला है। वातावरण में गर्मी का असर है और लू के साथ ही लपट का दौर हीट वेव की स्‍थि‍त‍ि बनाए हुए है. मौसम व‍िभाग ने गुरुवार से सोमवार तक लगातार चार द‍िनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी क‍िया है, माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मौसमी उतार चढ़ाव का दौर भी हो सकता है. मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि इसके बाद बादलों की सक्र‍ियता का अलर्ट भी जारी क‍िया है.


yuiopl


गर्मी का भीषण असर


पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर हो चला है, वातावरण में गर्मी का असर है और लू के साथ ही लपट का दौर हीट वेव की स्‍थि‍त‍ि बनाए हुए है. मौसम व‍िभाग ने गुरुवार से सोमवार तक लगातार चार द‍िनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी क‍िया है. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मौसमी उतार चढ़ाव का दौर भी हो सकता है, मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि इसके बाद बादलों की सक्र‍ियता का अलर्ट भी जारी क‍िया है. गुरुवार की सुबह हल्‍की ठंडक का असर बना रहा लेक‍िन वातावरण में नमी का स्‍तर कम ही रहा है.


p


मौसम व‍ि‍भाग के अनुमानों के अनुसार ही आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख बदलने का अनुमान है, वातावरण में सुबह जहां मौसम बेहतर रहा लेक‍िन द‍िन चढ़ने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर घुलने लगा और गर्मी का रुख हीट वेव के रूप में सुबह 11 बजे से स्‍थ‍ित‍ि नजर आने लगी. माना जा रहा है क‍ि दोपहर में लू की स्‍थ‍ित‍ि लोगों को पर्याप्‍त चुनौती देगी और शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों का रुख बना रहेगा.


i


Also Read: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी, हिमाचल-उत्तराखंड में झमाझम बारिश


बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 41.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.5 ड‍िग्री अध‍िक रहा, न्‍यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा. न्‍यूनतम आर्द्रता 17% और अध‍िकतम 30% दर्ज की गई. मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार पश्‍च‍िम में बादलों की सक्र‍ियता बनी हुई है लेक‍ि‍न पछुआ का रुख कमजोर होने की वजह से बादलों की सक्र‍ियता पूर्वांचल तक नहीं पहुंच पा रहा है. मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार आने वाले दि‍नों में मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण में बादलों की सक्र‍ियता भी होगी.


रामनगर किले में खुले दुर्लभ 'श्‍याम वर्ण हनुमान' जी के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामनगर किले में खुले दुर्लभ 'श्‍याम वर्ण हनुमान' जी के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वाराणसी : विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में 'राम राज्याभिषेक' (राजगद्दी) के पावन अवसर के बाद आज रविवार को ऐतिहासिक रामनगर किले में स्थित रहस्यमयी एवं दुर्लभ दक्षिणमुखी श्‍याम वर्ण हनुमान जी के दर्शन शुरू हो गए हैं. साल में केवल एक बार खुलने वाले इस पौराणिक मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान बजरंगबली के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की किलोमीटर लंबी कतारें लग गई थी.वर्ष में केवल एक दिन खुलते हैं कपाटवर्ष में केवल एक दिन खुलते हैं मंदिर के कपाटरामनगर दुर्ग (किले) की परंपराओं के अनुसार, दक्षिणमुखी काले हनुमान जी का कपाट साल में केवल एक बार, राम राज्याभिषेक के ठीक अगले दिन ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है. स्थानीय मान्यताओं और दुर्ग की परंपरा के अनुसार, इस दक्षिणमुखी काले हनुमान जी की दिव्य शक्ति और आशीर्वाद से ही सदियों से रामनगर किले (दुर्ग) का अस्तित्व और वैभव सुरक्षित है. इसी आस्था के चलते काशी ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के जिलों से भी हजारों भक्त इस दुर्लभ दर्शन का पुण्य लाभ कमाने रामनगर पहुंच रहे हैं.त्रेतायुग और श्रीराम-समुद्र संवाद से जुड़ी है पौराणिक कथामंदिर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को लेकर एक बेहद रोचक प्रसंग प्रचलित है. मान्यता है कि इस प्रतिमा का संबंध त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध काल से है:समुद्र पर श्रीराम का कोप: जब भगवान रामेश्वरम में लंका जाने के लिए समुद्र तट पर मार्ग मांग रहे थे और समुद्र ने रास्ता नहीं दिया, तब कुपित होकर श्रीराम ने अपने धनुष पर बाण चढ़ाकर समुद्र को सुखा देने की चेतावनी दी थी.ALSO READ : वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई परिधान निर्माण इकाई का किया उद्घाटनहनुमान जी ने रोका था बाण: भयभीत होकर जब समुद्र प्रकट हुआ और उसने अनुनय-विनय की, तो श्रीराम ने प्रत्यंचा पर चढ़ चुके उस अमोघ बाण को दिशा बदलकर पश्चिम की ओर छोड़ दिया.अग्निबाण के तेज से काला पड़ा रंग: उस प्रचंड बाण के प्रभाव से सृष्टि को बचाने के लिए हनुमान जी ने उसे स्वयं पर रोक लिया था. बाण के असीम तेज और ज्वाला के कारण हनुमान जी का रंग श्याम (काला) पड़ गया था.सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जयकारों से गूंजा किला परिसरअलौकिक दक्षिणमुखी काले हनुमान जी के दर्शन के लिए रामनगर किला परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरा किला परिसर 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के उद्घोष से गुंजायमान है. श्रद्धालु अनुशासित रूप से कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.
वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई परिधान निर्माण इकाई का किया उद्घाटन
वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई परिधान निर्माण इकाई का किया उद्घाटन
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया. यह इकाई पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग को नई गति देने और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी. इस दौरान उन्‍होंने इकाई की महिला कर्मियों से संवाद भी किया.पीएम नरेन्‍द्र मोदी सुबह 10.10 बजे ही वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए. एयरपोर्ट से ही अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन करने मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे जहां 40 महिला कर्मियों से संवाद किया.पीएम मोदी सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और हेलीकाप्टर से सीधे मिर्जामुराद स्थित संयंत्र पहुंचे. उद्घाटन समारोह में उन्होंने इकाई का औपचारिक लोकार्पण किया. यह परियोजना करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुई है. इसमें खेल परिधान, अंडरगारमेंट्स, शर्ट और टी-शर्ट का उत्पादन होगा.संयंत्र आधुनिक विनिर्माण तकनीकों से लैस है और घरेलू तथा वैश्विक ब्रांडों की मांग पूरी करेगा. इस इकाई से एक हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है. इनमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पहले से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. परियोजना उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने और विनिर्माण आधारित आर्थिक विकास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नमो घाट पहुंचे, जहां भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन आयोजित हो रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्‍यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. अरविंद लिमिटेड की इस इकाई को पूर्वांचल के वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने वाला बताया जा रहा है.ALSO READ : काशी में एयर शो को लेकर उत्साह, आठ पॉइंट पर स्वागत की तैयारीयह न केवल क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं को कौशल विकास और स्थायी रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे. मिल के अधिकारियों के अलावा स्थानीय भाजपा नेताओं ने पीएम की अगवानी की.
काशी में एयर शो को लेकर उत्साह, आठ पॉइंट पर स्वागत की तैयारी
काशी में एयर शो को लेकर उत्साह, आठ पॉइंट पर स्वागत की तैयारी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को लेकर उत्साह का माहौल रहा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर में भाजपा की ओर से आठ पॉइंट बनाए गए। इन स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक कुमार तिवारी और भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने एयर शो को काशी के लिए गौरव का अवसर बताया।विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पूरे काशी में अद्भुत रोमांच और उत्साह है। लोग छतों और चौराहों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय देश में हथियारों की कमी थी, लेकिन आज रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा उपकरणों का निर्माण देश की सामरिक क्षमता और गौरव को दर्शाता है। उन्होंने विपक्ष की ओर से प्रचार-प्रसार को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी काशी आते हैं, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनका स्वागत-अभिनंदन करते हैं। उनके आगमन पर शहर में उत्साह रहता है और विकास कार्यों की सौगात मिलती है। उन्होंने एयर शो को काशी के लिए ऐसा आयोजन बताया, जिसकी पहले कल्पना करना भी मुश्किल था। महापौर ने अरविंद मिल के शुरू होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से काशी में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।ALSO READ : एयर शो पास पर भाजपा विधायकों की तस्‍वीरों के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में तहरीर दीवहीं, भाजपा नेता प्रदीप अग्रहरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर में आठ पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि नमो घाट पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि एयर शो के जरिए काशीवासियों को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।काशी में एयर शो को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। स्वागत स्थलों पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आगमन के इंतजार में मौजूद रहे।