Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

फिर डूब गई चांदी की नैया, पल भर में गिरी कीमत

फिर डूब गई चांदी की नैया, पल भर में गिरी कीमत
Feb 05, 2026, 12:00 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Silver Crash in UP: चांदी का भाव आज गुरुवार को भरभराकर गिर पड़ा हैं. इन दिनों चांदी की कीमतों में कभी तेजी तो कभी उछाल देखी जा रही है. लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा समेत ज्यादातर शहरों के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत गिरी है. आज भले ही कीमत जरूर कम हो गई हैं पर आगे फिर तेजी की उम्मीद एक्सपर्ट्स ने जताई है. 5 फरवरी को चांदी के भाव की बात करें तो आज इसकी कीमत ₹3, 00, 000 प्रति किलोग्राम है. आज दाम 20 हजार तक कम हुए हैं. बात करें कल यानी 4 फरवरी की तो ये दाम ₹ 3,20,000 थे.


्ि


चांदी के दामों ने मचाया उथल-पुथल


चांदी और सोने के दामों में इन दिनों उथल-पुथल मचा हुआ है. जिसने कभी खुशी कभी गम का माहौल बना रखा है. जी हां, एक बार फिर से चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. 1 किलो चांदी में 21 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है, वायदा बाजार खुलने के बाद ही चांदी का दाम लगभग 9 फीसदी तक गिर चुका है. एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,45,137 रुपये चल रहा है, इसमें 23,713 रुपये प्रति किलो की गिरावट है. चांदी ने अब तक 2,43,006 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,58,096 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है. चांदी में 9 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है, कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नए कारण मिल रहे हैं.


िु


कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक, चांदी में हो रही उथल-पुथल के कई कारण हो सकते हैं. वो कारण कुछ और नहीं बल्कि, डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की होने वाली घोषणा से मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है. इससे धातुओं पर काफी दबाव बना हुआ है. वहीं बाजार इस गिरावट को रुझान के रूप में नहीं बल्कि "सामान्यीकरण" के रूप में देख रहा है, इंडस्ट्रियल मांग, सौर ऊर्जा और विद्युतीकरण अभी भी बाजार के दृष्टिकोण को समर्थन दे रहे हैं.

वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी: सर्वर में समस्‍या के कारण शनिवार को लोहता स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीयूईटी 2026 की परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हुई. यहां परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 10:00 बजे तक समाप्त होनी थी, लेकिन 10:50 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी. परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर में समस्या होने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. हालांक‍ि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई तो अभ्‍यर्थ‍ियों ने राहत की सांस ली.सर्वर डाउन होने के कारण 11 बजे से शुरू परीक्षापरीक्षा देने दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा होने या न होने या टालने संबंधी कोई भी प्रश्न का जवाब समय से न मिलने की वजह से वे काफी देर तक असमंजस में रहे. हालाँकि सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई और दो घंटे विलंब से चली परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली. कई अभ्यर्थी और अभिभावक समय से परीक्षा शुरू नहीं होने की वजह से काफी परेशान रहे. सीयूईटी की परीक्षा सुबह नौ बजे से आज होनी थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह परीक्षा 11 बजे से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर अभिभावकों ने बड़ी चिंता जाहिर की है कि इसमें भी गोलमाल होगा.परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने शुरू की तैयार‍ियां हालांकि परीक्षा कराने वाली संस्थाओं का कहना है कि यह सिर्फ बनारस में नहीं, पूरे प्रदेश में सर्वर डाउन के कारण हुआ है. हालांक‍ि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से होनी है ज‍िसके ल‍िए अभ्‍यर्थी समय से पहुंच गए और परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने तैयार‍ियां भी शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही परीक्षा का इंतजार था, लेकिन जब समय पर परीक्षा शुरू नहीं हुई तो वे चिंतित हो गए.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदकई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे दूर-दूर से आए हैं और इस स्थिति ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया. अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की तकनीकी समस्याएं परीक्षा के महत्व को कम कर देती हैं. अभ्‍यर्थ‍ियों की भीड़ और रोष को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
Two accused arrested in the murder of a youth over teasing, brick and rod recoveredवाराणसी: सारनाथ सिंहपुर में गुरुवार को युवती पर छीटाकशी करने के आरोप में युवक की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर रिंगरोड के पास हाई टेक अस्पताल के निकट से आरोपी युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो छड़ और ईंट बरामद की गई. इस मामले में हत्‍या का मामला दर्ज कराया गया था.थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंहपुर में युवती पर छींटाकशी के मामले में युवक मनोज पटेल की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने सिंहपुर रिंगरोड हाई टेक अस्पताल के पास से युवती अर्चना पटेल और इंद्रपुर शिवपुर निवासी प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया.पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़इनसे पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट मकान के बाथरूम की छत से बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, मनोज पटेल हमेशा युवती अर्चना को परेशान करता था. घटना वाले दिन भी उसने सुबह अर्चना पर छीटाकशी की, जिसे उसने अपनी बहन ममता के बेटे प्रिंस को बताया. इसके बाद अर्चना और प्रिंस ने मनोज के आने का इंतजार किया. जब मनोज वहां पहुंचा, तो दोनों ने उसे पकड़कर छड़ और ईंट से पिटाई कर दी.कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक्शन में पुलिस इसके बाद मनोज अपने घर चला गया और घर में किसी को बिना कुछ बताए सो गया. बाद में परिजन उसे उठाने पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. सारनाथ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है.Also Read: वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
The days of Shaheed Udyan in Varanasi will be revived, with renovations costing crores.वाराणसी: स्‍मार्ट सिटी की दिशा में नगर निगम लगातार कदम बढ़ा रहा है. शहर के पार्कों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सिगरा स्थित प्रसिद्ध 'शहीद उद्यान' को अब आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. शहीद उद्यान के चल रहे पुनर्विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्क का औचक स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता को देखा तथा अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दी कि आगामी दो महीने के भीतर जीर्णोद्धार का सारा कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि काशीवासियों को जल्द से जल्द इस सुंदर पार्क की सौगात मिल सके.नगर निगम वाराणसीनगर निगम वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान के इस भव्य कायाकल्प पर लगभग 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस बजट से पार्क को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. पार्क के भीतर अत्याधुनिक किड्स ज़ोन: बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में मॉडर्न और सुरक्षित झूले लगाए जा रहे हैं. आकर्षक फव्वारे और पाथवे: पार्क के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगे फव्वारे (फाउंटेन) और सुबह-शाम टहलने वालों के लिए एक विशेष वॉक-वे/पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. पूरे परिसर को रोशनी से जगमगाने के लिए आधुनिक डेकोरेटिव लाइटिंग और आगंतुकों के बैठने के लिए उत्तम बेंच व शेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.1.5 करोड़ की हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरीशहीद उद्यान के इस प्रोजेक्ट का सबसे मुख्य आकर्षण यहाँ बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी है. पार्क परिसर के भीतर 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है.यह डिजिटल लाइब्रेरी शहर के छात्रों, शोधकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी. यहाँ युवाओं को पढ़ाई के लिए एक शांत, हरा-भरा और पूरी तरह से हाईटेक (इंटरनेट व कंप्यूटर से लैस) वातावरण मिलेगा, जहाँ वे अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे.Also Read: दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू