Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा महिला सभा का MD कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा महिला सभा का MD कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
May 04, 2026, 12:10 PM
|
Posted By Preeti Kumari

SP Mahila Sabha protests against smart meters at MD's office, submits memorandum


वाराणसी: विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को लूटने एवं मनमानी तरीके से कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए समाजावादी पार्टी की महिला सभा ने सोमवार को कैंट विधानसभा प्रभारी रीबू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल, जिला अध्यक्ष शशि यादव के नेतृत्व में वाराणसी पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड एमडी कार्यालय भिखारीपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया. विद्युत विभाग चीफ राकेश कुमार को ज्ञापन सौप कर यह मांग की गई कि स्मार्ट मीटर तत्काल हटाया जाए और जनता से स्मार्ट मीटर के नाम पर जो वसूली की गई है उसको वापस किया जाए.


b


धनराशि स्मार्ट मीटर की खरीदारी


रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि जब केंद्र सरकार द्वारा 18885 करोड़ रुपए की धनराशि स्मार्ट मीटर की खरीदारी के लिए निर्धारित की गई तो प्रदेश सरकार द्वारा 27 342 करोड रुपए का टेंडर निकालकर जनता पर लगभग 9000 करोड रुपए का अतिरिक्त भार क्यों डाला गया. यह जनता की सरकार है या अडानी अंबानी की. महिला सभा की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने कहा कि लाल आंख दिखाने की बात करने वाले चीन के ही स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूस रहे हैं. भाजपा का स्मार्ट मीटर पीटी उषा से भी तेज भाग रहा है. मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहती हूं कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले क्या देश के कानून से ऊपर हैं, जब केंद्रीय मंत्री और भारत का सर्वोच्च न्यायालय यह कह रहा है कि बिना उपभोक्ता के सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकते तो किसके आदेश से स्मार्ट मीटर लगाए गए.


"स्मार्ट मीटर नहीं, भाजपा की लूट मशीन"


जिस गरीब को मनरेगा में 100 दिन रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है उससे कहा जा रहा है कि पहले रिचार्ज करो फिर इस्तेमाल करो. मैं जानना चाहती हूं कि जब यही स्मार्ट मीटर महाराष्ट्र में ₹2600 और राजस्थान में 2500 रुपये में उपभोक्ताओं को दिए गए तो राम राज्य की सरकार में 6016 रुपए की वसूली उपभोक्ताओं से क्यों की गई या स्मार्ट मीटर नहीं,भाजपा की लूट मशीन है.


Also Read: राजातालाब तहसील में लेखपालों का SDM के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, लगाए ये आरोप


प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनीष यादव, पार्वती कन्नौजिया, प्रियांशु यादव,रीना यादव, यासमीन खान, पायल जैसवाल, निशा शर्मा, मीरा मिश्रा, सीमा गुप्ता, प्रमिला यादव,मंजू देवी, सुशील विश्वकर्मा, संजय यादव, राजेश यादव, राजू साहनी, कासिम, विजय जायसवाल, कमलेश यादव, रितिका सेठ, अमिता पटेल, रानी पटेल, संगीता शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मनोज चौरसिया आदि लोग शामिल रहे.


हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आए रांची के एक पर्यटक को होटल की बुकिंग कैंसिल कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना भारी पड़ गया, साइबर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उनसे करीब 5.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, रांची निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह 23 अगस्त को पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे थे, उन्होंने एक होटल में कमरा बुक कराया था. बुकिंग कैंसिल कराने के लिए जब उन्होंने होटल के रिसेप्शन से मदद मांगी तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग अगोडा ऐप के जरिए हुई है और कैंसिलेशन के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा, इसके बाद गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर उन्हें दिया गया.पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए एक फाइल का लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 5 लाख 13 हजार रुपये निकल गए, ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई.ALSO READ: मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनसाइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की सलाह देती हैं. I4C ने भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, कस्टमर केयर और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा है.
रातभर बारिश के बाद काशी में निकले मेयर, बोले- अब जल्दी निकल जाता है पानी
रातभर बारिश के बाद काशी में निकले मेयर, बोले- अब जल्दी निकल जाता है पानी
वाराणसी. शहर में रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह मेयर अशोक तिवारी ने कई इलाकों का निरीक्षण किया. उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और नगर निगम की तैयारियों का जायजा लिया. मेयर ने कहा कि पिछले दो साल में जलभराव वाले प्रमुख स्थानों पर काफी काम किया गया है, जिसका असर अब बारिश के दौरान दिखाई दे रहा है.मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पहले आंध्रापुल, तेलियाबाग, कबीरचौरा, गुरुबाग, महमूरगंज, लंका और सामनेघाट समेत कई इलाकों में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या रहती थी. नगर निगम और जलकल विभाग की टीम ने इन स्थानों पर लगातार काम किया है.उन्होंने कहा कि तेज बारिश होने पर कुछ जगहों पर आधे घंटे से 45 मिनट तक पानी जरूर जमा होता है, लेकिन अब पानी ज्यादा देर तक नहीं रुकता और जल्द ही निकल जाता है. रातभर बारिश होने के बावजूद फिलहाल शहर में बड़े स्तर पर जलजमाव देखने को नहीं मिल रहा है.ALSO READ : मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनमेयर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम और जलकल विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं पर सभी की नजर रहती है। बारिश के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए टीम लगातार मौके पर काम कर रही है.