यातायात माह में छात्र-छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी...

वाराणसी : यातायात माह नवंबर में "जन जागरूकता अभियान" के तहत जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया वाराणसी में यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के विषय में जानकारी दी गई. यातायात चिन्हों के विषय में तथा हेलमेट व सीट बेल्ट न धारण कर वाहन चलाने में सड़क दुर्घटना के कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है इस विषय में विस्तृत बताया गया. जागरूकता के क्रम में उप निरीक्षक यातायात नारायण सिंह द्वारा बताया गया कि अगर नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कोई सड़क दुर्घटना होती है तो अभिभावक को नये नियम के तहत कैसे जिम्मेदार ठहराते हुए 3 वर्ष जेल की सजा और 25000 जुर्माना दोनों से दंडित किया जाएगा. सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को गोल्डेन आवर के तहत अस्पताल पहुंच कर जान बचाने पर सरकार द्वारा पुरस्कृत की जाने वाली राशि (25000) के विषय में भी जानकारी दी गई.
ALSO READ : वाराणसी के नए नगर आयुक्त बने शाश्वत त्रिपुरारी ने संभाला पदभार...
यातायात चिन्ह वह सड़क सुरक्षा संबंधित सभी जानकारी देते हुए अध्यापक व बच्चों से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की गई. जागरूकता के क्रम में उप निरीक्षक इंद्रभान सिंह गौर ने भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने व पालन करने तथा रोड पर किस प्रकार से चलना चाहिए इस संबंध में बच्चों को बताया गया. अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होकर के पालन करने तथा दूसरों को भी पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए बताया गया. उक्त कार्यशाला में विद्यालय के प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार राय, अध्यापक कृष्णमणि, जगजीत सिंह के अलावा यातायातकर्मी राम मूरत राय, मनोज कुमार, हरिश्चंद पाल, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे.



