वाराणसी में मनाया गया स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना पर हुआ मंथन

वाराणसी : माय होम इंडिया की काशी यूनिट द्वारा शुक्रवार को इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (IUCTE) में ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.

स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके राष्ट्रवादी विचारों, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और वर्तमान भारत में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई.
मुख्य वक्ता एवं माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने कहा कि सावरकर का जीवन केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के भारत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सावरकर के विचार आत्मनिर्भर, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से जागरूक राष्ट्र के निर्माण की दिशा दिखाते हैं.
मुख्य अतिथि अशोक तिवारी ने कहा कि काशी जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र में सावरकर जयंती का आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. के. ओझा ने कहा कि समाज निर्माण के लिए वैचारिक स्पष्टता और सेवा भाव दोनों आवश्यक हैं तथा सावरकर का जीवन इन मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीश नाग ने की। उन्होंने कहा कि सावरकर के विचारों पर तथ्याधारित और गंभीर विमर्श आज के युवाओं के लिए आवश्यक है, जिससे वे राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Also Read:वाराणसी में मौसम का रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, तेज़ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम राष्ट्रचिंतन, युवा प्रेरणा और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रभावी मंच साबित हुआ। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक बताते हुए इसकी सराहना की.



