Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

Teddy Day 2026: टेडी डे को ऐसे करें सेलिब्रेट, जाने इसके पीछे की छिपी कहानी

Teddy Day 2026: टेडी डे को ऐसे करें सेलिब्रेट, जाने इसके पीछे की छिपी कहानी
Feb 10, 2026, 05:56 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक आते ही माहौल में अपने-आप एक अलग ही मिठास घुल जाती है. चारों तरफ प्यार, अपनापन और रिश्तों की गर्माहट महसूस होने लगती है. यह हफ्ता सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उन भावनाओं को भी जगह देता है, जिन्हें हम रोजमर्रा की जिंदगी में शब्दों में बयां नहीं कर पाते. छोटे-छोटे इशारों, तोहफों और एहसासों के जरिए प्यार जताने का यह सिलसिला 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी के प्यार के इजहार होने तक चलता है.


HJ


इसी वैलेंटाइन वीक का एक बेहद खास और सबसे क्यूट दिन होता है टेडी डे. यह दिन सिर्फ एक सॉफ्ट टॉय गिफ्ट करने का नहीं, बल्कि उस सुकून, सुरक्षा और भावनात्मक सहारे का प्रतीक है, जो हम अपने किसी खास इंसान को देना चाहते हैं. टेडी डे हमें याद दिलाता है कि प्यार हमेशा बड़े शब्दों या महंगे तोहफों का मोहताज नहीं, कभी-कभी एक मुलायम सा टेडी भी अपने प्यार के दिल की बात कह जाता है.


I


जाने टेडी डे


हर साल टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है. 2026 का टेडी डे आज मंगलवार को हर प्रेमी जोड़ा सेलिब्रेट कर रहा है. यह वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है, जो चॉकलेट डे के बाद और प्रॉमिस डे से ठीक पहले आता है. यही वजह है कि इसे भावनात्मक नजदीकियों को जताने का सबसे सही मौका माना जाता है.


J


टेडी डे का इतिहास


टेडी डे की जड़ें असल में टेडी बियर के इतिहास से जुड़ी होती हैं. टेडी बियर का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से जुड़ा है, जिन्हें प्यार से टेडी कहा जाता था. साल 1902 में राष्ट्रपति रूजवेल्ट एक शिकार यात्रा पर गए थे. इस दौरान एक घायल भालू को पकड़कर उनके सामने लाया गया, लेकिन उन्होंने उसे मारने से इनकार कर दिया और कहा कि यह खेल भावना के खिलाफ है. उनकी इस करुणा भरी घटना को एक राजनीतिक कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने चित्र के रूप में दिखाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ. इस कार्टून से प्रेरित होकर खिलौना निर्माता मॉरिस मिचटॉम ने एक मुलायम भालू का खिलौना बनाया और उसे टेडी बियर नाम दिया. धीरे-धीरे यह टेडी बियर प्यार, सुरक्षा और भावनात्मक सुकून का प्रतीक बन गया. बाद में जब वैलेंटाइन वीक की परंपरा शुरू हुई, तो टेडी बियर को समर्पित एक खास दिन टेडी डे भी इसमें शामिल हो गया.


HJ


टेडी डे एक एहसास


टेडी डे सिर्फ सॉफ्ट टॉय गिफ्ट करने का दिन नहीं होता है. टेडी बियर उन भावनाओं का प्रतीक है, जो रिश्तों की नींव मजबूत करती हैं, जैसे अपनापन, भरोसा, मासूमियत और बिना शर्त साथ. जब कोई अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करता है, तो वह यह जताता है कि मैं तुम्हारे साथ हूं, तुम सुरक्षित हो, तुम्हें अकेला महसूस नहीं होने दूंगा. टेडी बियर ठीक वैसे ही सुकून देता है, जैसे किसी मुश्किल वक्त में किसी अपने का साथ होना महसूस कराता है. टेडी डे हमें यह याद दिलाता है कि प्यार हमेशा दिखावे का नहीं होता. कभी-कभी सबसे गहरा एहसास सबसे नरम और शांत इशारों में छुपा होता है. एक टेडी बियर की तरह जो बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कर जाता है.


HJG


ऐसे बनाए टेडी डे को खास


टेडी के साथ एक हाथ से लिखा नोट जोड़ें.

घर पर कोज़ी डिनर डेट प्लान करें.

टेडी थीम पर छोटा-सा सरप्राइज़ दें.

लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में वीडियो कॉल पर टेडी भेजें.

छोटी-छोटी चीजें इस दिन को यादगार बना देती हैं.

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंजा मार्ग
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंजा मार्ग
वाराणसी: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रभाव, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिदिन तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, साहित्य संस्कृति संकायाध्यक्ष एवं मुख्य छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से शुरू होकर लहुराबीर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक पहुंच रही है.यात्रा में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और स्काउट-गाइड के विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल हो रहे हैं। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ समेत देशभक्ति के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठता है.प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक है, युवाओं के हाथों में तिरंगा देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास जगाता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, अनुशासन, त्याग और समर्पण की भावना को मजबूत करना है.उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक यात्रा पहुंचाना विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से जोड़ने का माध्यम है, संस्कृत विश्वविद्यालय केवल शिक्षा और ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना और संस्कारों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है.ALSO READ: बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जानतिरंगा यात्रा में डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. रविशंकर पाण्डेय, डॉ. नितिन कुमार आर्य समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. हाथों में लहराता तिरंगा, विद्यार्थियों का अनुशासन और देशभक्ति के उद्घोष यात्रा को विशेष बना रहे हैं.विश्वविद्यालय के अनुसार, यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए राष्ट्र के प्रति सम्मान, शहीदों के प्रति कृतज्ञता और भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति संकल्प का प्रेरणादायी अभियान बन गई है.
बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल की भी वाटर कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, एक ही दिन में करंट से तीन लोगों की मौत की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) पुत्र रफीकुद्दीन अपने करीब 17 वर्षीय बेटे अनस के साथ घर के सामने बारावफात पर्व को लेकर सजावट कर रहे थे, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सजावट के दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया.बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सलीमुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए.घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की. पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.ALSO READ: हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरीवहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय मोदनवाल भी करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि उन्हें वाटर कूलर में उतरे करंट का झटका लगा था. हादसे में उनकी भी मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, लगातार सामने आई करंट लगने की इन घटनाओं से इलाके में लोगों के बीच शोक का माहौल है.
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.