भवानीपुर में बनाया गया प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन

वाराणसी: जनपद के बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक भवानीपुर शिवपुर वाराणसी के सौजन्य से क्रांतिज्योति प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. बता दें कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी को हुआ था. जिसके चलते हर साल 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन हर साल बड़े धूम धाम से मनाया जाता है.कार्यक्रम की अध्यक्षता -श्रद्धेय फिरतूराम जी ने किया एवं संचालन -कुॅंवर जीत इलाहाबादी, संयोजक ने किया.

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य रूप से विनोद कुमार जैशवारा ,फिरतूराम एवं कुॅंवर जीत इलाहाबादी ने माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन संघर्षों एवं नारी शिक्षा में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में उनके योगदान के बारे में बताया. वहीँ इस मौके पर नीता इलाहाबादी ने गीत गाए.

मिष्ठान और सामग्री का हुआ वितरण...
बता दें कि, कार्यक्रम के बाद राजनाथ शास्त्री जी के सौजन्य से मिष्ठान्न वितरण किया गया एवं नीता इलाहाबादी ने बच्चों को कापी-पेन बांटकर खुशियां बांटी.कार्यक्रम में श्रद्धेय सूबेदार कैलाश नाथ जी, संरक्षक,डॉ.लालचंद्र प्रसाद , उपाध्यक्ष, पप्पूराम भारती , उपाध्यक्ष, छोटे लाल , महामंत्री, राजनाथ शास्त्री , कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार गौतम , प्रचार मंत्री, विनोद कुमार जैशवारा , प्रचार मंत्री, नीरज कुमार विमल , रुक्मिणी , सांस्कृतिक मंत्री, नीता इलाहाबादी, सांस्कृतिक मंत्री,बीना मैडम ,एंजल , आदित्य,आकाश, आनंद, रौनक आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही.



