Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सीएम के हाथों लैपटॉप एवं सिलाई मशीन प्राप्त कर काशी की बेटियों के चेहरे खिले

सीएम के हाथों लैपटॉप एवं सिलाई मशीन प्राप्त कर काशी की बेटियों के चेहरे खिले
Oct 06, 2025, 09:04 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. उन्होंने सोमवार को पहले दिन शिवपुर स्थित अन्नपुर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्रांत के अवसर पर लगभग 250 बालक-बालिकाओं को सिलाई मशीन लैपटॉप एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया. योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए अन्नपुर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी को धन्यवाद दिया.


इस दौरान उन्होंने कहा कि मां जगत जननी के पूजा अर्चन के बाद आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर हम सभी मां अन्नपूर्णा जी के इस पुण्य कार्यक्रम में उपस्थित हैं. कहा कि प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम में ये आयोजन जुड़कर नारियों के स्वावलंबन के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रस्तुत करता है. मां अन्नपूर्णा के प्रसाद स्वरूप ही हम अन्न को प्राप्त कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि काशी का नेतृत्व दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है.


silai machine


संस्कृत ही संस्कृति से जोड़ने की होगी भाषा


यह मठ देव वाणी संस्कृत के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है. अन्नपूर्णा मंदिर के संस्कृत महाविद्यालय के बच्चे सभी कार्यक्रमों में वैदिक मंत्रोच्चार करके माहौल को आध्यात्मिक बना देते हैं. यहां गौसेवा भी बहुत अच्छे से की जा रही है. भारत की यही संस्कृति रही जिस पद्धति को ये मठ बहुत तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. यहां छात्रों को संस्कृत परम्परा के साथ जुड़कर आधुनिक शिक्षा दी जा रही है. आने वाले समय में दुनिया को जोड़ने वाली भाषा संस्कृत ही होगी. संस्कृत के उत्थान के लिए सरकार ने स्कॉलरशिप तथा रहने खाने, उच्च स्तर पर शोध कार्य कर रही है. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला भी भारत की ही देन है, जिसकी उपज पाणिनि थे जिनका व्याकरण हमको देखने को मिलता है. महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया का पहला संस्कृत महाकाव्य रचा था. संस्कृत दिव्य ज्ञान की भाषा है जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान के साथ भाव भी चाहिए तभी विश्व कल्याण का रास्ता निकलेगा.


laptop


कृषि के बाद सबसे अधिक लोगों को रोजगार वस्त्र सेक्टर से



उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नारियों के उत्थान हेतु ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रदेश में 60 लाख महिलाओं को आवास प्रदान करना, 12 करोड़ से ज्यादे लोगों को शौचालय मुहैय्या कराना, 10 करोड़ से ज्यादे लोगों को गैस कनेक्शन देना, 3 करोड़ लोगों को घरौनी मुहैया कराकर महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकानेक कार्य किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल मिशन के माध्यम से सरकार लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनका उत्थान कर रही है. उन्होंने बताया कि दुनिया में कृषि के बाद सबसे अधिक लोगों को रोजगार वस्त्र सेक्टर देता है.


रामनगर में राज्याभिषेक के बाद भोर की आरती में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे


उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप जितनी सिलाई करेंगी, आपकी आय में उतनी अधिक वृद्धि होगी. उन्होंने प्रदेश में संचालित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का उदाहरण भी दिया तथा कहा कि महियायें यहां कपड़ा जो तैयार करेंगी उसको पूरे विश्व की महिलाएं पहनेंगी. प्रदेश की राजधानी में 1100 एकड़ में वस्त्र मित्र पार्क बन रहा. प्रदेश के अनेकों जगहों पर टेक्सटाइल पार्क बनाया जा रहा है, जो आने वाले समय में वस्त्र रोजगार के लिए वरदान साबित होगा.


काशी में सीएम योगी, बोले- अब घर बैठे महिलाएं कमाएंगी इनकम !



इस अवसर पर स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी राय धर्मेन्द्र सिंह, एमएलसी अन्नपुर्णा सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक डॉ सुनील पटेल, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक सुशील सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीआईजी वैभव कृष्ण, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल आदि अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

वाराणसी में गोल्फ कार्ट चालक ने नशे में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल....
वाराणसी में गोल्फ कार्ट चालक ने नशे में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल....
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से संचालित गोल्फ कार्ट (नंदी रथ) से हादसा हो गया. गोल्‍फ कार्ट चालक ने नशे में गोदौलिया पर तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में बहराइच से आए अजय सिंह, लक्सा निवासी महिला और बांसफाटक निवासी आर्यन चोटिल हो गए. सभी का मारवाड़ी अस्पताल में उपचार कराया गया.अजय सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद मची अफरा तफरी के बीच गुस्‍साए लोगों ने चालक ऋषि की पिटाई कर दी. आरोप है कि चालक नशे में था. अस्पताल में जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई. लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट चालक भीड़ में तेज गति से वाहन चलाते हैं और कई बार मोबाइल पर बात करते हुए भी नजर आते हैं. शुक्रवार को भी एक गोल्फ कार्ट की टक्कर से सुनील वर्मा का पैर टूट गया था. लोगों ने चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है.ALSO READ:साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...वाराणसी एयरपोर्ट टर्मिनल में फाल्‍स सीलिंग गिरीलाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार रात करीब नौ बजे फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. घटना के समय हाल में सौ से अधिक यात्री और कर्मचारी मौजूद थे. कुछ विदेशी पर्यटक भी वहां थे. हालांकि, सफाई कर्मी समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई. एयरपोर्ट कर्मचारियों ने नाराज यात्रियों को समझाकर शांत कराया. एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरा था. मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है.
साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...
साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...
वाराणसी :कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने साइबर थाना और साइबर सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न साइबर पोर्टलों, शिकायत रजिस्टर और लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की।पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर शिकायतों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। पीड़ितों को थाने पर भटकना न पड़े, इसके लिए Dedicated Help Desk स्थापित करने का आदेश दिया गया है। इस हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी पीड़ितों को शिकायत दर्ज करने से लेकर कानूनी और तकनीकी मदद तक मुहैया कराएंगे।डीजीपी के निर्देशन में एक साल में रिकॉर्ड कार्रवाईउत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन और पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में, DCP (अपराध) सुश्री नीतू कादयान के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी ने पिछले एक साल में साइबर माफियाओं की कमर तोड़ दी है। ADCP अपराध श्री नृपेन्द्र के पर्यवेक्षण और ACP साइबर विदुष सक्सेना, विनय द्विवेदी, अपूर्व पाण्डेय तथा इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह और मनोज तिवारी की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ये कार्रवाईयां की हैं।एक साल की 9 बड़ी उपलब्धियां:1. साइबर गैंग पर वार: 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश कर सरगना समेत 277 अपराधियों को जेल भेजा गया।2. डिजिटल अरेस्ट का खौफ खत्म:डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले 5 गैंग के 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ₹1.20 करोड़ कैश, लग्जरी कारें और मोबाइल फोन बरामद हुए।3. फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़:15 अवैध कॉल सेंटर पकड़े गए, 175 ठग गिरफ्तार। ये गैंग निवेश में मोटे मुनाफे, अमेजन-फ्लिपकार्ट की PPC सर्विस और नौकरी के नाम पर GST, रजिस्ट्रेशन फीस वसूल कर ठगी करते थे। विदेशियों को खुद को Federal Officer बताकर डराते थे।4. पीड़ितों को राहत:16,982 NCRP शिकायतों का निस्तारण किया गया। तत्परता दिखाते हुए ₹25 करोड़ की ठगी की रकम को होल्ड कराया गया और ₹4.5 करोड़ की रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।5. अपराधियों की सिम-फोन ब्लॉक: अपराध में इस्तेमाल हुए 10,176 मोबाइल नंबर और 8,262 मोबाइल के IMEI नंबर ब्लॉक कराए गए, ताकि दोबारा इस्तेमाल न हो सके।6. गैंगस्टर एक्ट:21 शातिर साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया।7. 550 लोगों का रेस्क्यू: MLM और पिरामिड स्कीम में फंसाए गए 550 लोगों को साइबर अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया गया।8. 17 लग्जरी गाड़ियां बरामद: ठगी के पैसों से खरीदी गई 17 चार पहिया गाड़ियां जब्त की गईं।9. 25 हजार लोगों को किया जागरूक: स्कूल, कॉलेज, चौराहों और कैंप लगाकर 25,000 से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। पम्पलेट और पुस्तिकाएं भी बांटी गईं।ALSO READ:लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजापुलिस आयुक्त की जनता से अपील -पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि:- अपना ATM PIN, CVV, OTP किसी को न बताएं।- "घर बैठे लाखों कमाएं, बिना परीक्षा सीधी भर्ती" जैसे लालच में न आएं।- MLM कंपनी में पैसा लगाने से पहले MCA पोर्टल पर जांच कर लें।- अनजान लिंक, APK फाइल, SMS Forwarder App कभी डाउनलोड न करें।- ऑनलाइन सट्टा-जुआ वाले ऐप से दूर रहें।- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.inपर शिकायत करें। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसा वापस आने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।
लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
वाराणसी : भदैनी स्थित ऐतिहासिक लोलार्क कुंड पर 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले लोलार्क छठ मेले तथा लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड पर 19 सितंबर को सजने वाले सुरहिया मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में है।सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय पार्षदों के साथ दोनों मेला स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न कोनों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा, सुगमता और सुविधा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से पूर्व ही सफाई, सीवर, पेयजल, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, गड्ढामुक्त इंटरलॉकिंग और अतिक्रमण हटाने से संबंधित सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएं।ALSO READ: अन्विति में ‘रंगों की उड़ान’ ने भरी कल्पना की उड़ान, 15 सितंबर को संजय मिश्र के साथ होगा हिंदी दिवस समारोह​महापौर ने अधिकारियों के साथ लोलार्क कुंड और लक्ष्मी कुंड को जाने वाले गलियों व मुख्य मार्गों का पैदल जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेला परिसर, कुंड के आसपास और संपर्क मार्गों पर निरंतर विशेष सफाई अभियान चलाकर अतिरिक्त कूड़ेदान रखे जाएं। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चूना, एंटी-लार्वा का छिड़काव और नियमित फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। जलकल विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आवश्यकतानुसार वाटर टैंकर की उपलब्धता और सीवर लीकेज को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय और खराब स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मत कराने पर भी जोर दिया गया।कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए नगर आयुक्त ने लोलार्क कुंड मेले के लिए अपर नगर आयुक्त अमित कुमार तथा सुरहिया मेले के लिए अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित किया है। ​निरीक्षण के दौरान लोलार्क कुंड पर पार्षद राजेश यादव, विजय द्विवेदी, सहायक अभियंता (जलकल) विकास निषाद, अवर अभियंता (सिविल) पंकज पटेल, सफाई निरीक्षक शिवेश तिवारी, अवर अभियंता (जलकल) दीपक कुमार सिंह और अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) हरीश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं लक्ष्मी कुंड (लक्सा) के निरीक्षण में जोनल अधिकारी (दशाश्वमेध), अवर अभियंता (सिविल) नागेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक वेद प्रकाश राय, अवर अभियंता (जलकल) कुमारी चंदन यादव, अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) हरीश मिश्रा तथा वेलस्पन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।