Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी की इस कालोनी में टंकी रखने की बाध्यता होगी खत्म, 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति...

वाराणसी की इस कालोनी में टंकी रखने की बाध्यता होगी खत्म, 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति...
Jun 13, 2026, 05:51 AM
|
Posted By Diksha Mishra

​वाराणसी : चितईपुर क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. नगर निगम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत यहां 24×7 पेयजल आपूर्ति योजना की शुरुआत होने जा रही है. इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होते ही क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलेगी और उन्हें अपने घरों की छतों पर पानी की टंकी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. योजना का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसे जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी है. इस क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नेवादा वार्ड स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए.


​निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा बताया गया कि अनुबंधित फर्म मेसर्स सीके इंटरप्राइजेज जेवी मेसर्स माधवराव तुकाराम फाड़ (प्रयागराज) के माध्यम से यहां 2200 किलो लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है. वर्तमान में भौतिक प्रगति करीब 52 प्रतिशत पाई गई. नगर आयुक्त ने कार्य की गति को और बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने फर्म के प्रतिनिधि पवन कुमार से कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम को हर हाल में पूरा करने के लिए श्रमिकों और संसाधनों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए. लापरवाही या देरी की स्थिति में फर्म के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. नगर आयुक्त स्वयं दस दिन बाद दोबारा योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे.


HHYH


​सीवर लाइन कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश


​पेयजल योजना का जायजा लेने के बाद नगर आयुक्त ने इंदिरा नगर कॉलोनी में जलकल विभाग द्वारा डा.ली जा रही सीवर लाइन के कार्यों का भी मौके पर निरीक्षण किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सीवर लाइन बिछाने का काम पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. साथ ही इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई निजात मिल सके.


​अस्सी नाले से जुड़ने वाले नाले की होगी 'तली झाड़ सफाई'


​इस कड़ी में नगर आयुक्त ने इंदिरा नगर कॉलोनी से अस्सी नाले को जोड़ने वाले नाला सफाई कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने वर्षाकाल और जलभराव की स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया कि नाले की तली झाड़ सफाई (पूरी गहराई तक सफाई) समय रहते सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी.


ALSO READ : भारतीय निशानेबाजी के सितारे जसपाल राणा का निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार; जिला राइफल क्लब में उमड़ा शोक...


स्थलीय निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता रितेश यादव, अवर अभियंता अनीश कुमार, पार्षद पति विनीत सिंह, फर्म प्रतिनिधि पवन कुमार और जलकल विभाग के सहायक अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सत्र 2025-26 के कई पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश एवं काउंसलिंग प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया लंबित होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।छात्रों ने कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि सत्र 2025-26 की लंबित प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया तत्काल पूरी कर इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाए। साथ ही सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया भी बिना विलंब समयबद्ध तरीके से शुरू करने की मांग की गई।छात्रों ने नियमित पाठ्यक्रमों की तर्ज पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बीएचयू से परास्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को वरीयता देने और उनके लिए सीटें आरक्षित करने की भी मांग रखी।ALSO READ : जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंगज्ञापन प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। प्रशासन की ओर से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मामले का शीघ्र और सकारात्मक निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष कुमार शुक्ला, अमन मौर्या, विभांशु, अविनाश, चंदू, अभिषेक और आकाश सिंह शामिल रहे।
‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंग
‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंग
वाराणसी. आजादी की भावना और उसके विविध आयामों को तस्वीरों के जरिए अभिव्यक्त करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिटी डेलिगेसी स्थित कलासूत्र आर्ट स्टूडियो एंड गैलरी में सोमवार को ‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में बीएचयू के विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी के माध्यम से आजादी को अपने-अपने नजरिए से प्रस्तुत किया है।प्रदर्शनी के लिए 130 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 65 विद्यार्थियों की तस्वीरों का चयन किया गया। प्रदर्शित तस्वीरों में आजादी के साथ भारतीय जीवन, संस्कृति, प्रकृति, समाज और मानवीय संवेदनाओं के विविध पहलुओं को रचनात्मक ढंग से उकेरा गया है। तस्वीरें आजादी को देखने और समझने के अलग-अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैं।प्रदर्शनी में पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ चयनित चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। इन चित्रों में स्वतंत्रता की भावना और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं।प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएचयू के दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी की थीम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। प्रसिद्ध फोटोग्राफर मनीष खत्री मुख्य अतिथि और छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।ALSO READ : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल का काशी में भव्य स्वागत, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वादइस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शित तस्वीरों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रो. रंजन कुमार सिंह और मनीष खत्री ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने वाली सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। डॉ. सुनील चौधरी और डॉ. (मेजर) रुबीर समेत अन्य निर्णायकों ने फोटोग्राफ का मूल्यांकन किया।सिटी डेलिगेसीज के वार्डन प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समन्वय नॉर्थ डेलिगेसी, सिटी डेलिगेसीज के वार्डन डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और कला प्रेमी मौजूद रहे।‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी 24 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलासूत्र आर्ट स्टूडियो एंड गैलरी में प्रदर्शनी देख सकते हैं।