Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भारतीय निशानेबाजी के सितारे जसपाल राणा का निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार; जिला राइफल क्लब में उमड़ा शोक...

भारतीय निशानेबाजी के सितारे जसपाल राणा का निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार; जिला राइफल क्लब में उमड़ा शोक...
Jun 12, 2026, 02:14 PM
|
Posted By Prashant Sharma

वाराणसी:भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कॉमनवेल्थ खेलों के स्वर्णिम सितारे जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई.राष्ट्रपति, केंद्रीय खेल मंत्री और देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.परिवार के अनुसार उनका पार्थिव शरीर वाराणसी लाया गया है, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.


vv



उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 28 जून 1976 को जन्मे जसपाल राणा ने बहुत कम उम्र में ही शूटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी. पिस्टल शूटिंग में उनकी सटीक निशानेबाजी ने उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास पहचान दिलाई.अपने शानदार करियर में उन्होंने कुल 15 कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण पदक शामिल हैं.इसके अलावा 1994 और 2006 के एशियन गेम्स में भी उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.

उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और बाद में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था. खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर पूरा करने के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया.भारतीय स्टार शूटर मनु भाकर की सफलता में भी उनकी कोचिंग की अहम भूमिका मानी जाती है.


जसपाल राणा को भारतीय शूटिंग के सबसे सफल और प्रेरणादायक खिलाड़ियों में गिना जाता है. उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल रहेगा. उनके निधन से भारतीय खेल जगत ने एक ऐसा सितारा खो दिया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच उनकी पहचान सिर्फ एक बेहतरीन निशानेबाज के रूप में नहीं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में हमेशा बनी रहेगी।


mc



इधर, उनके निधन की खबर मिलते ही वाराणसी के जिला राइफल क्लब में भी शोक की लहर दौड़ गई.क्लब की शूटिंग रेंज पर शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां द्रोणाचार्य, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभा में यू पी स्टेट राइफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, जिला राइफल क्लब के प्रतिनिधि एवं क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, क्रीड़ा भारती काशी प्रांत के उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अजीत सिंह, शशांक त्रिपाठी, सूर्यदीप सिंह समेत कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय निशानेबाज मौजूद रहे.

इस दौरान राष्ट्रीय निशानेबाज शैलेंद्र सिंह, आकाशदीप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, वंश यादव, पृथ्वी सिंह, अभिषेक राय, नीतीश सिंह, शान्तनु और पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.उपस्थित खिलाड़ियों ने कहा कि जसपाल राणा जैसे महान खिलाड़ी सदियों में जन्म लेते हैं और उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.


ALSO READ : भारत रत्‍न के आवास को संग्रहालय बनाने की कवायद तेज, महापौर और नगर आयुक्‍त ने की बैठक...


वाराणसी में उनके अंतिम संस्कार को लेकर खेल प्रेमियों और निशानेबाजों में गहरा शोक है .सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई देने की बात कही और कहा कि जसपाल राणा की उपलब्धियां और उनका योगदान हमेशा भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।