बीएचयू में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ, कुलपति की अध्यक्षता में पूजन...

वाराणसी : बीएचयू में नये शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के शुभारंभ के पावन अवसर पर एक गरिमामय पूजन समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिवार के लिए आस्था, परंपरा और शिक्षा के समन्वय का एक विशेष अवसर रहा. इस अवसर पर सोमवार की सुबह विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पूजन संपन्न हुआ. समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित होकर नये सत्र के सफल, मंगलमय और ज्ञानवर्धक होने की कामना की.

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अपनी समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है. नये सत्र के आरंभ पर आयोजित यह पूजन समारोह विद्यार्थियों, शिक्षकों और समूचे विश्वविद्यालय परिवार को सकारात्मक ऊर्जा, नई प्रेरणा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने का माध्यम बनेगा.
ALSO READ : वाराणसी में खड़ा ट्रक बना बाइक सवार युवक के लिए काल, परिवार में मातम...
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है. नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आयोजित यह समारोह शिक्षा, संस्कार और भारतीय परंपरा के अद्भुत संगम का प्रतीक होगा तथा विश्वविद्यालय परिवार के लिए नई शुरुआत का संदेश लेकर आएगा.



