Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वन वे बना नमो घाट वाला मार्ग , अतिक्रमण और यातायात के बढ़ते दबाव पर लिया गया फैसला

वन वे बना नमो घाट वाला मार्ग , अतिक्रमण और यातायात के बढ़ते दबाव पर लिया गया फैसला
Mar 28, 2026, 10:10 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: बहुचर्चित नमो घाट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से कमिश्‍नरेट यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था की है. इसके तहत नमो घाट जाने वाले रास्ते को वनवे कर दिया है. नमो घाट पर गाड़ियां प्रवेश कर रहीं और भैंसासुर घाट गेट नंबर तीन से भदऊ चुंगी की तरफ निकल रही हैं. गेट नंबर तीन भैंसासुर मंदिर के पास अतिक्रमण के चलते गाड़ियों की रफ्तार थम रही है. अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निगम निगम से यातायात पुलिस पत्राचार कर रही है.


j


सिर चढ़कर बोल रहा नमो घाट का क्रेज


शहरवासियों और पर्यटकों में नमो घाट घूमने का क्रेज है. अब नमो घाट पर संध्या आरती भी शुरू हो चुकी है. सरकारी आयोजन भी घाट पर होते रहते हैं. बाहर से आने वाले पर्यटकों के क्रूज और मोटरबोट भी नमो घाट पर खड़े होते हैं. नमो घाट पर ही सीएनजी पंप स्टेशन भी है. ऑटो के अलावा सीएनजी कार भी ईंधन के लिए नमो घाट पर आवाजाही करती हैं. ऐसे में शाम के समय जाम की स्थिति अधिक रहती है. भीड़ इतनी होती है कि कभी-कभी राजघाट पुल भी जाम हो जाता है.


jk


यह भी पढ़ें: आस्‍था के नाम पर वरुणा नदी में प्रदूषण, गंदगी का अंबार बयां कर रही ये कहानी


यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने तय किया कि मुख्य मार्ग से नमो घाट की तरफ ढलान से उतरने वाली गाड़ियां पार्किंग में खड़ी होंगी या फिर सीएनजी ईंधन लेने के बाद वापस ढलान की ओर नहीं जा रही हैं, इन वाहनों को नमो घाट गेट नंबर एक से राजघाट पुल के नीचे भैंसासुर घाट से होकर आगे भदऊं चुंगी की तरफ निकाला जा रहा है.


प


राजघाट पुल पर भी दो घंटे वनवे व्यवस्था


यातायात पुलिस के अनुसार शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच नमो घाट की तरफ से मालवाहक और डग्गामार वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है. भदऊं चुंगी की तरफ इन वाहनों को रोक दिया जाता है. उधर, पड़ाव की तरफ वाहन रोके जाते हैं. यही हाल सुबह में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का है. सुबह दो घंटे मालवाहक वाहनों को पड़ाव की तरफ रोका जाता है. सुबह में सिर्फ स्कूली वाहनों को अनुमति होती है.


l


फिट इंडिया दिखा जलवा


नमो घाट पर शनिवार को ‘फिट इंडिया कार्निवल’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहलवान, युवा, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा. सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में योग, व्यायाम और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया और फिटनेस से जुड़े टिप्स भी साझा किए गए. वहीं शाम के सत्र में भी कार्यक्रम होगा. जहां सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम लोगों में उत्साह भर देगा.

वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्जे का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्जे का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी: शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर के आल्हा काल्हा पोखरा के समीप स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार की दोपहर आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कब्‍जे का आरोप लगाते हुए चहारदीवारी के निर्माण का विरोध किया. इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई. विरोध कर रही महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की करीब कई बिस्‍वा कीमती जमीन भीटे की है, लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफिया इस पर कब्जा करने के नियत से बाउंड्री वॉल कर रहे हैं. मीरा देवी नामक महिला ने बताया कि रविवार को हम लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर भी थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.पुलिस पर लगा मिलीभगत का आरोप पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बगैर जमीन की जांच पड़ताल किए वहां निर्माण कार्य नहीं होगा लेकिन सोमवार को दोबारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. बगैर गांव के लोगों को विश्वास में लिए ग्राम सभा और भीटे की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाना बेहद निंदनीय है. बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी ने बताया कि यह जमीन काशी नरेश द्वारा दान में दी गई थी तथा भीटे की जमीन है. पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसलिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.Also Read: सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जदेश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम लोगों की गुहार है की मां प्राचीन मंदिर को संरक्षित किया जाए. बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे विनय पटेल ने बताया कि मंदिर के नाम से हम लोगों ने एक माह पूर्व कमेटी बनाई है. कमेटी द्वारा मंदिर के चारों ओर सुंदरीकरण के लिए बाउंड्री वॉल कराया जा रहा है. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का महिलाओं ने हंगामा करते हुए विरोध किया, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को बूझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रुकवा दिया.
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के दर्शनार्थियों की कतार में बीते रविवार को विवाद कर रहे युवक को समझाने पहुंचे पीएसी के दीवान पर उसने हमला कर दिया. जहां आरोपी ने जवान की वर्दी पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. घटना बांसफाटक की गली नंबर एक में हुई. दशाश्वमेध पुलिस आरोपी विमलेश कुमार तिवारी (पता अज्ञात) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है.घटना के बाद मची अफरातफरी34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी राम किशुन यादव ने थाना चौक में दी गई तहरीर में बताया कि वह जवानों के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान दर्शनार्थियों की कतार में विमलेश कुमार तिवारी एक अज्ञात महिला से विवाद कर रहा था. राम किशुन उसे समझाने पहुंचे तो युवक अचानक हिंसक हो उठा और उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें गिरा दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गया. घायल राम किशुन का उपचार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक अस्पताल में कराया गया. एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर की घटना है. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.चाय की दुकान पर फायरिंगलखनऊ के गोमती नगर में चाय की दुकान पर फायरिंग करने की घटना में आरोपित शेखर कौशल को गिरफ्तार करने लखनऊ पुलिस शनिवार को बड़ालालपुर पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर आरोपित ने होटल का लोहे का गेट खोलने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने कटिंग मशीन से गेट काटकर अंदर प्रवेश किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शेखर कौशल बड़ालालपुर स्थित होटल प्रवेश में छिपा है. पुलिस पहुंची तो उसने गेट खोलने से मना कर दिया.बाद में मशीन मंगवाकर लोहे का गेट काटा.. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.Also Read: इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
वाराणसी:- परिक्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को पुलिस कलर का बैज लगाया. उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया.1952 में मिला था पुलिस कलरशुभकामना संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था. पुलिस ध्वज बल के अनुशासन, कर्तव्यबोध, त्याग और शौर्य का प्रतीक है.महिला और साइबर सुरक्षा पर जोरसंदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता, जागरूकता और पुनर्वास की सुविधाएं देने की बात कही गई. वहीं, साइबर अपराध से बचाव और त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से नागरिकों को मदद पहुंचाने का उल्लेख किया गया.Also Read:- इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिलऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1.64 लाख को सजायातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीक आधारित आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) और सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट्स (ZFD) योजना का भी जिक्र किया गया. संदेश के अनुसार, एक जुलाई 2023 से 18 नवंबर 2026 तक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1,64,917 आरोपियों को सजा दिलाई गई है.आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंगसंदेश में अपराध नियंत्रण, कार्यक्षमता और जनसुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. पुलिसकर्मियों से पूरी ऊर्जा, विश्वास और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के अंत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपराओं और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के साथ जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.