सड़क किनारे बने नाले की गिरी छत, नहीं झेल पाया एक व्यक्ति का वजन...

वाराणसी : फुलवरिया क्षेत्र में शनिवार को ओवर ब्रिज के बीच सड़क किनारे बने नाले की कंक्रीट परत अचानक गिर गई. नाले के ऊपर से पैदल चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए. हादसे में उनके साथ चल रही छोटी बच्ची को भी थोड़ी चोट आई.
नाले में गिरने के बाद वहां के कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को निकला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां बुजुर्ग के पैर में फैक्चर हो गया . वहां मौजूद लोगों ने अनुसार बुजुर्ग शिवदासपुर की ओर जा रहे थे. जैसे ही वह नाले के ऊपर पहुंचे, नाले की ऊपरी परत टूट गई और दोनों नीचे जा गिरे . घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे वही पीडब्ल्यूडी के अधिसासी अभियंता केके सिंह ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया.

वहां के स्थानीय लोगों का कहना है. कि एक सामान्य व्यक्ति का वजन भी नाले की छत नहीं सह सकी . इससे ही अनुमान लगाया जा सकता है कि निर्माण में किस तरह की बेकार सामग्री का इस्तेमाल किया गया है.लोगों का आरोप है कि कंक्रीट की परत ऊपर से देखने में मजबूत लग रही थी.
ALSO READ : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती...
उचित सामग्री में की गई कमी के कारण गिरी परत
सिविल इंजीनियर ने बताया कि नाले की आरसीसी स्लैब या का कंक्रीट परत में निर्धारित समानों का उपयोग होना चाहिए था. लेकिन खराब सामान के वजह से परत मोटी दिखने के बाद भी कमजोर थी.लोगों ने ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की है. यह हादसा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है .



