Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी बोर्ड परीक्षा में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की तीसरी आंख से निगरानी

यूपी बोर्ड परीक्षा में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की तीसरी आंख से निगरानी
Feb 10, 2026, 10:21 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएँ आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जिसको लेकर वाराणसी में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. जिलाधिकारी सत्‍येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 90298 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इसमें हाईस्कूल में 46074 और इंटरमीडिएट मं 44218 छात्र हैं. परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल-मुक्त आयोजन के लिए 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों को सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा, जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे.


प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी. डीएम ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, ताकि परीक्षार्थी निश्चिंत होकर परीक्षा दे सकें. एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है जिससे केंद्रों के आसपास नजर रखी जाएगी.


ALSO READ ; कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास शक्ति सदन, सीएम करेंगे उद्घाटन


सभी 117 केंद्रों पर कुल 90298 कॉपियां भेजी जाएंगी. 10 फरवरी से पेपर भेजने की कार्रवाई प्रारंभ होगी. पेपर सील होंगे जो परीक्षा से 15 मिनट पूर्व ही खोले जाएंगे. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कॉपियां जिले में पहुंच गईं. राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज स्थित भंडार कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया. अगले एक-दो दिन में कॉपियां परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी जाएंगी. जिले में कुल छह लाख कॉपियां आनी हैं. केंद्रों पर सील बंद और पैक वाहनों से कॉपियों को केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटना
वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटना
Lakhs worth of goods stolen from a saree showroom in Varanasi; the thief broke through the false ceiling and entered, the incident was captured on CCTV.वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र में मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर स्थित एक साड़ी शोरूम में मंगलवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना की की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में भय का माहौल है. (महाबोधि ऑफिस के सामने स्थित साड़ी शोरूम के संचालक रजत बहल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान खोलकर अंदर गए तो देखा कि फॉल सीलिंग टूटी हुई थी और ऊपर का टीन शेड उखड़ा हुआ था. अंदर बने कैश काउंटर का ताला टूटा था और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये गायब थे.आरोपी की पहचान में जुटी पुलिसव्‍यवसायी ने बताया कि दुकान उनकी और कंचन गुप्ता की साझेदारी में संचालित होती है. घटना के संबंध में कंचन गुप्ता ने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति छत के रास्ते अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. वह काला पैंट और पैरों में हवाई चप्पल पहने है, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है. उसने अपना चेहरा शर्ट से ढंक रखा है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है.Also Read: काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैलीथाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है, लेकिन वीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के कारण जांच में थोड़ी देरी हो रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना के बाद सारनाथ क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि जब इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में, जो थाना और पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर है, चोरी की घटना हो सकती है तो कॉलोनियों में सुरक्षा की स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच में जुटी हुई है.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैली
काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैली
Prime Minister Modi's simple lifestyle with state-of-the-art facilities was seen in Kashi.वाराणसी: बंगाल में चुनावी रैली के बाद सिक्‍कीम का दौरा करते हुए बनारस पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी के चेहरे पर जरा सी थकान देखने को नहीं मिली. काशी पहुंचते ही नारी शक्‍ति वंदन समारोह में संबोधन के बाद उन्‍होंने बरेका गेस्‍ट हाउस में रात्रि विश्राम किया. अगले दिन बुधवार की सुबह पीएम ने लगभग 5:20 बजे जागरण किया. उनके सुइट में गुनगुना पानी पहले से ही रखा गया था. नित्यक्रिया के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय का आनंद लिया और कुछ समय योग व प्राणायाम में बिताया. इस दौरान उन्होंने अपने कमरे में रखे समाचार पत्रों पर भी नजर डाली.सादा भोजन का रखा गया ध्‍यानबरेका गेस्ट हाउस से निकलने से पहले उन्हें हल्का नाश्ता परोसा गया, जिसमें पोहा और चाय शामिल थी. इसके बाद उन्हें मूंग की खिचड़ी, पापड़, ढोकला और चटनी दी गई. उनके सुइट में विभिन्न प्रकार के ताजे फल भी रखे गए थे, जो उनकी सादगी भरी जीवनशैली का हिस्सा थे. वहीं रात में रोटी और कददू की सब्‍जी भी परोसी गई थी. इसके साथ ही सादा भोजन रात को भी उन्‍होंने क‍िया.Also Read: पीएम मोदी ने विधायक नीलकंठ को ऐसे दिया आशीर्वाद, फोटाे हो रहा वायरलप्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या में सादगी और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है. योग और प्राणायाम के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रखा, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त की. यह उनकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उन्हें दिनभर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है. नाश्ते के बाद, प्रधानमंत्री का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोड शो के लिए रवाना हुआ.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
पीएम मोदी ने विधायक नीलकंठ को ऐसे दिया आशीर्वाद, फोटाे हो रहा वायरल
पीएम मोदी ने विधायक नीलकंठ को ऐसे दिया आशीर्वाद, फोटाे हो रहा वायरल
PM Modi performed puja at Kashi Vishwanath Temple, welcomed to the beats of drums and blowing of conch shells at the road show.वाराणसी: बाबा विश्‍वनाथ दरबार में बुधवार को शहर दक्ष‍िणी विधायक नीलकंठ तिवारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अद्भुत मुलाकात शहर में चर्चा का विषय बन गई. इस पल के अनिल राजभर, सौरभ श्रीवास्तव और मेयर अशोक तिवारी भी साक्षी बने. जनप्रतिनिधियों की ओर से पीएम मोदी को भेंट स्वरूप मंदिर की प्रतिकृति, डमरू गमछा और त्रिशूल और पटका प्रदान किया गया. इस दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पीएम मोदी ने नीलकंठ तिवारी के पीठ को हल्का सा ठोंका. इस पर नीलकंठ तिवारी झुक गए, जिससे पीएम की आत्‍मीयता से भरी यह भावपूर्ण मुद्रा दिलों को छू गई.पीएम मोदी ने विधायकों और मेयर से की मुलाकातबता दें कि काशी विश्‍वनाथ धाम नीलकंठ तिवारी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आता है. सुबह बाबा दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे पीएम मोदी ने विधायकों और मेयर से मुलाकात की और काशी का हाल भी जाना. इस मुलाकात में पीएम मोदी ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली. वहीं बाबा दरबार में उन्‍होंने भक्‍तों का भी अभ‍िवादन स्‍वीकार क‍िया. नीलकंठ तिवारी ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से काशी में विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई जा सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी का काशी आना स्थानीय लोगों के लिए गर्व की बात है. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने नीलकंठ तिवारी के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके क्षेत्र के विकास के लिए पर‍िचर्चा भी की.स्‍वागूत में बटुकों के शंखनाद और वेदऋचाओं से गूंजी काशी काशी उस पावन क्षण की साक्षी बनीं जब प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. उनके पदार्पण से पूर्व ही मंदिर का प्रांगण वैदिक ऊर्जा से स्पंदित हो उठा. अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य विद्यालय, शिवपुर के 151 बटुकों ने शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रनायक का स्वागत किया. शंख की ध्वनि और वेद की ऋचाएं जब आकाश में गूंजीं, तो लगा मानो स्वयं देवता पुष्पवर्षा कर रहे हों.Also Read: पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर में किया पूजन, रोड शो में ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागतबटुकों के इस आत्मीय अभिनंदन पर प्रधानमंत्री ने रुककर मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. उनके नेत्रों में काशी के प्रति वात्सल्य और सनातन के प्रति अगाध श्रद्धा झलक रही थी. दर्शन के उपरांत मंदिर महंत शंकर पुरी ने कहा, "जिस तरह इनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, वह और गति पकड़े. इन्होंने जिस निष्ठा से भारत की संस्कृति और धर्म को एक सूत्र में पिरोकर रखा है, वह अभिनंदनीय है. बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि राष्ट्र ऐसे ही धर्म और विकास के पथ पर अग्रसर रहे."https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg