Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी परिक्षेत्र में हजारों यात्रियों ने मुफ्त बस सेवा का उठाया लाभ, सहयोगी को भी मिली सुविधा....

वाराणसी परिक्षेत्र में हजारों यात्रियों ने मुफ्त बस सेवा का उठाया लाभ, सहयोगी को भी मिली सुविधा....
Aug 29, 2026, 07:00 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से महिलाओं को दी गई तीन दिवसीय मुफ्त बस यात्रा सुविधा का व्यापक असर देखने को मिला. दो दिनों में वाराणसी परिक्षेत्र में 31,685 यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया. इनमें 21,181 महिला यात्री और उनके साथ सफर करने वाले 10,504 सहायक शामिल रहे.


रक्षाबंधन के चलते गुरुवार रात से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी. शुक्रवार को भी अधिकांश प्रमुख रूटों पर बसें यात्रियों से भरी रहीं. मुफ्त यात्रा सुविधा मिलने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हुईं. इससे सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के कुछ रूटों पर देखने को मिली. गोरखपुर जाने वाली बसों में भीड़ के कारण महिला यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. गाजीपुर और जौनपुर जाने वाली बसों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को बैठने की जगह नहीं मिल सकी. कई यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ा.


मिर्जापुर और प्रयागराज जाने वाली बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही. विंध्याचल जाने वाली बसों में भी कई महिला यात्रियों को जगह नहीं मिल पाई. बसों में सीटों के लिए यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाए जाने के बावजूद भीड़ कम नहीं हो सकी.

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों और फेरों की व्यवस्था पहले से की गई थी. इसके बावजूद प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या सामान्य से कई गुना बढ़ने के कारण दबाव बढ़ गया.


ALSO READ:वनिता पब्लिक स्कूल में बच्चों ने समझा पर्यावरण संरक्षण का महत्व....


क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसें और फेरे लगाए गए. रोडवेज का पूरा प्रयास रहा कि महिला यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और उन्हें समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. उन्होंने बताया कि दो दिनों में 31,685 यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ मिला.


रक्षाबंधन के चलते बस अड्डों पर भी दिनभर यात्रियों की भीड़ रही. बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों और परिजनों के साथ यात्रा करती नजर आईं. मुफ्त यात्रा सुविधा से महिलाओं को राहत मिली, लेकिन कई रूटों पर क्षमता से अधिक यात्रियों के कारण उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ी.

नगर आयुक्त ने करसड़ा सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, अतिरिक्त ट्रॉमेल लगाने के निर्देश
नगर आयुक्त ने करसड़ा सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, अतिरिक्त ट्रॉमेल लगाने के निर्देश
वाराणसी : शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए नगर निगम ने करसड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने करसड़ा प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया और कचरे की बढ़ती आवक के अनुरूप प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने बताया कि पहले शहर से प्रतिदिन करीब 600 से 700 टन कूड़ा करसड़ा प्लांट पहुंचता था, लेकिन अब इसकी मात्रा बढ़कर लगभग 1100 टन प्रतिदिन हो गई है। ऐसे में प्लांट पर अतिरिक्त ट्रॉमेल लगाए जाएंगे, जिससे कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ाई जा सके। उन्होंने आरडीएफ लाइन को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार आरडीएफ लाइन से संबंधित पूरा सामान प्लांट में पहुंच चुका है।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट (एलटीपी) को पूरी तरह फंक्शनल बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही प्लांट में तैयार होने वाली कंपोस्ट खाद के सुरक्षित भंडारण के लिए पक्का फ्लोर और शेड बनाने के निर्देश दिए गए।ALSO READ: काशिका–रंग और राग’ से गूंजा काशी का सांस्कृतिक वैभव, राम की शक्तिपूजा ने मोहा मनउन्होंने वेस्ट टू वेस्टर्न मार्ग की वेस्ट स्टेम सड़क के किनारे जमा कचरे को ट्रीट कर हटाने को भी कहा, ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके और कचरा वाहनों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो।नगर आयुक्त ने प्लांट में तैयार होने वाली खाद की नियमित लैब जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्लांट की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता की निगरानी के लिए हर महीने पूरे प्लांट परिसर का ड्रोन सर्वे कराने को कहा। स्थानीय कार्यालय के मेंटेनेंस और रखरखाव में भी सुधार के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
‘काशिका–रंग और राग’ से गूंजा काशी का सांस्कृतिक वैभव, राम की शक्तिपूजा ने मोहा मन
‘काशिका–रंग और राग’ से गूंजा काशी का सांस्कृतिक वैभव, राम की शक्तिपूजा ने मोहा मन
वाराणसी : काशी की शाश्वत सांस्कृतिक परंपरा, संगीत, कला और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘काशिका–रंग और राग’ नियमित सांस्कृतिक उत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। टाउनहॉल स्थित अल्को प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में काशी की साहित्यिक, नाट्य और शास्त्रीय संगीत परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कालजयी काव्यकृति ‘राम की शक्तिपूजा’ पर आधारित एकाग्र नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। प्रस्तुति का निर्देशन व्योमेश शुक्ल ने किया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से साहित्य, रंगमंच और काशी की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा गया।इसके पश्चात पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र और स्वरांश मिश्र ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देकर वातावरण को सुरमय कर दिया। गायन में संवादिनी पर पंडित धर्मनाथ मिश्र और तबले पर राजेश मिश्र ने संगत की। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने श्रोताओं को काशी की समृद्ध संगीत परंपरा से रूबरू कराया।कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला, संगीत और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत पहचान है। ‘काशिका–रंग और राग’ जैसे आयोजन काशी की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।ALSO READ: चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकीनगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि नगर निगम काशी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन काशी की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने में सहायक होंगे।आयोजकों के अनुसार, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, नगर निगम वाराणसी और नागरी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया यह उत्सव काशी की कला, साहित्य और संगीत परंपरा को नियमित मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उत्सव की सराहना की। संचालन नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ला ने किया।
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक चाय स्टॉल पर रविवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की.पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपितों ने उसे धमकी दी थी कि क्षेत्र में दुकान चलानी है तो उन्हें रुपये देने होंगे. रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.पीड़ित शशांक द्विवेदी के मुताबिक, रविवार को आरोपित अचानक चाय स्टॉल पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.इस दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमलावरों ने दुकान में रखे रुपये और अन्य सामान भी लूट लिया.घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.ALSO READ: वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...घटना से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। पीड़ित ने बड़ागांव थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.