होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

वाराणसी: जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबतपुर सिसवा स्थित होटल धरोहर के सामने शादी समारोह के दौरान सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आयुक्त ने शादी बारात को लेकर गाइड लाइन जारी किया था. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशित
इसी क्रम में 21 नवंबर की रात करीब सात बजे से 11 बजे तक होटल के सामने शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े कर दिए गए थे. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया और आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक संकेत पटेल ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशित किया, लेकिन आरोप है कि कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई.

Also Read: काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
होटल संचालक नितेश सिंह के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में होटल संचालक नितेश सिंह निवासी सिसवा, थाना बड़ागांव के खिलाफ 22 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि हाइवे के सभी होटल व लान संचालकों को पहले से ही जानकारी दी गई है कि शादी विवाह सहित अन्य समारोह के दौरान हाइवे पर वाहनों की पार्किंग न कराये जिससे आमजन को आवागमन में कोई परेशानी हो. सूचना के बाद भी सड़क पर वाहन खड़ा करने के चलते यह इस कार्रवाई को किया गया है और आगे भी जारी रहेगा.



