Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, डीएम सत्येंद्र कुमार ने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की दी प्रेरणा

जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, डीएम सत्येंद्र कुमार ने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की दी प्रेरणा
Feb 14, 2026, 10:45 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: मेरा युवा भारत, वाराणसी,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय 17वाँ जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शनिवार को अपने तृतीय दिवस पर गरिमामय, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से आए प्रतिभागियों ने मनमोहक एवं ऊर्जा से भरपूर जनजातीय सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनकी रंग-बिरंगी वेशभूषा, पारंपरिक लय और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति ने पूरे सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया.

POLICE


जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने काशी की आध्यात्मिक महिमा, ऐतिहासिक विरासत और यहाँ जन्मी महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हैं, उन्हें नई दृष्टि, नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं. उन्होंने प्रतिभागियों से अपने अनुभव साझा करने, सीखने और समाज के उत्थान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.


ALSO READ:असम दौरे पर पीएम मोदी, भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन


जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का सम्मान किया. उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राज्य प्रशिक्षक प्रयागराज मनोज शर्मा द्वारा किया गया. अंत में संत रविदास नगर के जिला युवा अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने हृदयस्पर्शी धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस गौरवपूर्ण अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ललितपुर विकास चौरसिया, भूतपूर्व स्वयंसेवक नन्दकिशोर, पूर्व स्वयंसेवक राकेश यादव, सुरेश भावद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी.

वाराणसी में झारखंड बैंक लूटकांड गिरोह के 3 लुटेरे गिरफ्तार, एसटीएफ को मिली सफलता...
वाराणसी में झारखंड बैंक लूटकांड गिरोह के 3 लुटेरे गिरफ्तार, एसटीएफ को मिली सफलता...
वाराणसी : स्पेशल टास्क फोर्स की वाराणसी इकाई और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. इस संबंध में गिरोह के सरगना सहित तीन प्रमुख शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके कब्जे से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हजारीबाग शाखा से लूटा गया 912.22 ग्राम सोना और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. 24 अप्रैल को दिनदहाड़े झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बरही शाखा में लुटेरों ने हथियारों से भयभीत कर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और लगभग 4 किलोग्राम सोने के आभूषण और 4 लाख 22 हजार 492 रुपये नकद लूट लिए थे. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर में छापेमारी कर तीनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद शहीद निवासी नरहत थाना नरहत जिला नवादा बिहार (गिरोह का सरगना), पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी बनगाई थाना गुलहरिया जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश और सौरभ यादव उर्फ सोनू पुत्र उमाशंकर यादव निवासी सियारही बरजरा थाना दोहरीघाट जिला मऊ उत्तर प्रदेश शामिल हैं.इनके कब्जे से 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो गाड़ी (बीआर-01-एचएन-2024) बरामद की गई है.ALSO READ : मनीष सिंह हत्‍याकांड : फूलपुर में जनप्रतिनिधियों और संगठनों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी...पूछताछ में पता चला है कि मोहम्मद अफजल और पंकज सिंह समेत यह गिरोह लंबे समय से संगठित रूप से विभिन्न राज्यों में बैंकों और गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनियों में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था. इन पर पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड में कई बड़ी सोना लूट की घटनाएं दर्ज हैं. गिरोह का तरीका था कि ग्रामीण या कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की रेकी करना, दिन के समय हथियार दिखाकर लूटना और फिर फरार हो जाना. लूट के सोने को बेचकर वे जमीन-जायदाद में निवेश करते थे.गिरफ्तार आरोपियों को झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई झारखंड पुलिस द्वारा की जा रही है. एसटीएफ की टीम गिरोह के बाकी सदस्यों और लूट के बचे हुए सामान की तलाश में छानबीन जारी रखे हुए है.
मनीष सिंह हत्‍याकांड : फूलपुर में जनप्रतिनिधियों और संगठनों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी...
मनीष सिंह हत्‍याकांड : फूलपुर में जनप्रतिनिधियों और संगठनों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी...
वाराणसी : फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर-भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. घटना के बाद से गांव में राजनीतिल दलों , जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. हर दिन लोग पहुंचकर शाेक संवेदना और सांत्‍वना दे रहे हैं. सभी की मांग एक ही रही कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले. घटना के बाद सात दिनों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह और रोहनिया विधायक सुनील पटेल रहे. इसके अलावा चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिह, जौनपुर के एमएलसी ब्रिजेश सिंह प्रिंशु, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रिजेश सिंह भी गांव पहुंचे.वहीं सैय्यदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और वीडीए बोर्ड सदस्य अंबरीष सिंह भोला समेत कई सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. लगातार हो रही राजनीतिक आवाजाही से यह मामला अब केवल आपराधिक घटना न रहकर राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है. गांव में अभी भी तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है.सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर निशाना साधाइस पूरे मामले को लेकर आज परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. आरोपियों को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजभर समाज से होने के कारण आरोपियों को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और मंत्री अनिल राजभर का प्रश्रय होने की चर्चा चल रही है. ऐसे में न्याय की अपेक्षा क्या करेंगे लेकिन पुलिस का कहना है कि आज सरेंडर करवाएंगे. अगर ऐसा होता है तो साफ है कि आरोपियों की सरकार के मंत्रियों से मिलीभगत है. कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले जिससे उन्‍हें तगडा सबक मिले.ALSO READ : दशाश्वमेध प्लाजा की मूर्तियां एक साल से अनावरण के इंतजार में, जिम्मेदारों पर उठे सवाल...करणी सेना के अध्‍यक्ष ने कही ये बातहत्याकाण्ड के सात दिन बीत जाने के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने कहा कि अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए. पुलिसिया कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सात दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी जो है वो पकड़े नहीं गए , ये सरकार कि विफलता है. यहां का शासन और प्रशासन पुरी तरह से इस मामले पर फेल है. पुलिस आरोपियों को सख्‍त कार्रवाई नहीं की तो हम आगे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे.जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे करणी सेना की टीम ने DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार को ज्ञापन देते हुए हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपियों पर रासुका लगाने, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और फांसी की सजा सुनिश्चित कराने की मांग की. ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराध की पुनरावृत्ति न हो सके.
दशाश्वमेध प्लाजा की मूर्तियां एक साल से अनावरण के इंतजार में, जिम्मेदारों पर उठे सवाल...
दशाश्वमेध प्लाजा की मूर्तियां एक साल से अनावरण के इंतजार में, जिम्मेदारों पर उठे सवाल...
वाराणसी:धर्म और आस्था की नगरी के साथ-साथ संस्कृत की नगरी भी कही जाती है। ऐसे में वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार शहर में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं.शुक्रवार को गांडीव डिजिटल की टीम जब मौके पर पहुंची तो दशाश्वमेध घाट के पास बने दशाश्वमेध प्लाजा के समीप काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की छवि को दर्शाने वाली चार भव्य मूर्तियां स्थापित की गई हैं, लेकिन बीते एक वर्ष से ये मूर्तियां अपने लोकार्पण का इंतजार कर रही हैं.यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन हरे पर्दे से ढकी ये मूर्तियां लोगों को खटकती नजर आ रही हैं.एक साल बीत जाने के बाद भी स्मार्ट सिटी और नगर निगम की ओर से इनका अनावरण न किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन मूर्तियों से कपड़ा हटा दिया जाए तो ये न सिर्फ बेहद आकर्षक दिखेंगी, बल्कि पूरे प्लाजा की सुंदरता में भी चार चांद लगा देंगी. साथ ही, इन पर लाखों रुपये खर्च होने की भी बात सामने आ रही है, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी है.स्थानीय ने बोला–स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि इतनी सुंदर मूर्तियों को ढक कर रखना गलत है ये सेल्फी प्वाइंट है पर्यटक दूर दूर से आते है लेकिन मूर्ति को कपड़ा से ढका देख कर हैरान रहते है.प्रशासन को जल्द इनका अनावरण करना चाहिए ताकि श्रद्धालु इसकी भव्यता देख सकें.also read:संपूर्ण समाधान दिवस : राजातालाब तहसील में डीएम ने सुनी समस्‍याएं, 246 शिकायतों में 10 का निस्तारणमुनू लाल जायसवाल का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी लोकार्पण न होना लापरवाही को दर्शाता है और जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए.सद्दाम अहमद ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्य सराहनीय हैं, लेकिन इस तरह की देरी से उनकी छवि प्रभावित होती है, इसलिए जल्द से जल्द इन मूर्तियों को जनता के लिए खोला जाना चाहिए.फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक साल बाद भी इन मूर्तियों के अनावरण में देरी क्यों हो रही है और कब तक श्रद्धालुओं को इनका इंतजार करना पड़ेगा.