सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान? रोज खाएं यह बीज, निखरेगी त्वचा...
Lifestyle: जैसे- जैसे ठण्ड बढ़ रही है वैसे वैसे स्किन भी सूखी होती जा रही है. सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर रूखी, खुरदुरी और परतदार त्वचा से परेशान रहते हैं. हालांकि मॉइस्चराइजर और क्रीम से कुछ देर के लिए राहत मिल जाती है, लेकिन अंदर से त्वचा में नमी रहना बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको सर्दी के मौसम में खाने में कुछ ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिससे त्वचा की प्राकृतिक रूप से मरम्मत और नमी बनी रहे.
सर्दियों में त्वचा क्यों होती है सूखी...
ड्राई स्किन की समस्या तब बढ़ जाती है जब त्वचा की प्राकृतिक परत पर्याप्त नमी बनाए रखने में असमर्थ हो जाती है. इसकी वजह कई कारण हो सकते हैं. ठंडे मौसम में नमी कम होने से त्वचा नमी खो देती है. इसके अलावा लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना, हार्ड साबुन का इस्तेमाल करना, ज्यादा गर्म चीजों का इस्तेमाल करना त्वचा की परत को कमज़ोर बना देता है और इससे त्वचा खुरदुरी और खुजली वाली बन जाती है. उम्र बढ़ने पर भी त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है. कम पानी की वजह से भी त्वचा रूखी हो जाती है.
सूखी त्वचा के लिए क्या खाएं...
ओमेगा-3 फैटी एसिड: सैल्मन मछली, अखरोट, अलसी (flaxseeds), चिया सीड्स, जैतून का तेल.
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन...
विटामिन C: संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद, टमाटर, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, कीवी.
विटामिन A (बीटा-कैरोटीन): गाजर, शकरकंद, पालक, कद्दू.
विटामिन E: बादाम, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो.



