Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

फर्जी सीबीआई आधिकारी बनकर 49 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी सीबीआई आधिकारी बनकर 49 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Aug 28, 2025, 07:49 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत अंतरप्रांतीय साइबर ठगी गिरोह के दो शातिर अपराधियों को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है. यह गिरोह फर्जी ट्राई और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देता था. पुलिस ने इनके कब्जे से बडी संख्याग में पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस इनके और नेटवर्क को खंगाल रही है.




फर्जी डिजी वारंट दिखाया


मामला वाराणसी के महमूरगंज निवासी सुभाष चन्द्रा की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने 11 मई 2025 को साइबर अपराधियों पर 49 लाख 40 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया था. ठगी करने वालों ने खुद को ट्राई और सीबीआई का अधिकारी बताकर फर्जी डिजिटल वारंट दिखाया और गिरफ्तारी का डर पैदा कर पीड़ित से रकम वसूल ली.



शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नीतू कादयान तथा सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने कई जगहों पर छानबीन और पतारसी की और कड़ी मशक्कत के बाद ग्वालियर से दो आरोपियों को दबोच लिया.



Also Read : भारत पर आज से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू, ट्रंप की उड़ने लगी खिल्ली


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिलाष श्रीवास्तव निवासी सुदामापुरी, ग्वालियर और समीर राणा निवासी ग्राम धगौरी, जिला भिण्ड, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला कि गिरोह पीड़ितों से ठगी की रकम फर्जी आरबीआई खातों में डलवाता था और फिर विदेशी साइबर अपराधियों के जरिए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी व अन्य माध्यमों से नकदी में बदल देता था.



Also Read : वाराणसी में दोबारा बाढ़ का संकट, गंगा ने पार किया चेतावनी स्तर


नकदी और बैंक दस्तावेज बरामद


पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 बैंक पासबुक, 15 एटीएम कार्ड, 19 चेकबुक, 1 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, 1,10,500 रुपये नकद, 3 अकाउंट ओपनिंग फार्म और एक लेखा-जोखा डायरी बरामद की है. पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और विदेशी नेटवर्क की जांच कर रही है.



Also Read : नाबालिग मां को जल्द छुट्टी देने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी प्रशासनिक टीम


विदुष सक्सेना ने क्या बताया


एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने बताया, “वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. यह गिरोह फर्जी ट्राई और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपये की ठगी करता था. हमने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और नकदी बरामद की है. गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके विदेशी कनेक्शन की भी गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके.”

मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
वाराणसी: मालवीय चौराहे पर अवैध तरीके से पार्किंग कर जाम लगाने वाले टोटो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया गया है।मालवीय चौराहे के आसपास सड़क किनारे टोटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ऐसे टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े टोटो को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।सुबह से ही लंका चौराहे पर काफ़ी जाम की स्थिति रही, गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार मयफोर्स पहुंचे और अभियान चला कर जाम की स्थिति को संभाला.ALSO READ : क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरितपुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
वाराणसी : माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को युवा शक्ति, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य विशेश्‍वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, उपनिदेशक, माई भारत, ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है. विद्यालय के उपप्राचार्य ने भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.इसी क्रम में युवा आइकॉन एवं कॉलेज के पूर्व छात्र श्री सृजन चतुर्वेदी ने अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कॉलेज में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी.ALSO READ : तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसराकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों ने दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक तिवारी द्वारा किया गया. उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर माई भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, विद्यालय के शिक्षकगण, स्वयंसेवक अनिल कनौजिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
वाराणसी : कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं. तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्‍याप्‍त हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि मंजू देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद शहर से बाहर रहने वाले महिला के पति घर के लिए रवाना हो गए.ALSO READ : वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत