सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, मिर्जामुराद और चोलापुर में हुई दुर्घटनाएं

वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवर ब्रिज पर शनिवार की दोपहर वाराणसी से औराई की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक की वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया.
मिर्जापुर जिले के कछवां बाजार के करसड़ा गांव निवासी शिवकुमार बिंद का बेटा राजन बिंद (28) वाराणसी से काम कर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान चार पहिया वाहन पीछे से जोर दार टक्कर मारते हुए भाग निकला. दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गई. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आठ महीने पूर्व हुई थी शादी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया; बाद में रोते-बिलखते परिजन पहुंचे. राजन बनारस स्टेशन के पास मजदूरी करता था. वहीं से वह बाइक से घर लौट रहा था. घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक राजन की शादी महज 8 महीने पहले ही हुई थी. दो भाई व दो बहनों में छोटा था. इस घटना मां और पत्नी रंजना देवी का हाल बेहाल है. दोनों रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी. महिलाओं ने इन्हें सम्भालना मुश्किल हो गया था.
महिला के शव पर से गुजरे वाहन
चोलापुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर गोला गांव के सामने शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यही नही सड़क पर पड़ी शव को वाहन सवारों ने ध्यान नही दिया या अमानवीयता बरती गई, उस शव पर से कई वाहन गुजर गये. इससे महिला का शव क्षत-विक्षत पड़ा रहा. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. आसपास के लोगों का कहना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई. पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और महिला की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ALSO READ : बनारस लिट् फेस्ट - समाज से साहित्य, शिक्षा और कलाकार का अटूट संबंध



