वाराणसी में किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, कहा - स्मार्ट सिटी में मौत का गड्ढा

वाराणसी : संत रविदास जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर वार्ड 23 में मंदिर के मुख्य मार्ग पर जलनिकासी के लिए बना नाला कई जगह गड्ढे में तब्दील हो चुका है. सड़क किनारे करीब आधा दर्जन स्थानों पर लंबे समय से गड्ढे खुले पड़े हैं. जिसमें मवेशी अक्सर गिरकर फंस जाते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन गड्ढों में हमेशा जलभराव के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और राहगीर दुर्घटना का शिकार होकर गड्ढे में गिर जाता है.
स्थानीय सपा कार्यकर्ता अमन यादव का आरोप है कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान इन गड्ढों को नगर निगम द्वारा बांस-बल्ली एवं हरे पर्दों से घेरकर ढक दिया गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि यदि तत्काल मरम्मत संभव नहीं है तो कम से कम सुरक्षा के लिए लगाए गए बांस-बल्ली को न हटाया जाए. लेकिन मुख्यमंत्री के लौटते ही 30 जुलाई को नगर निगम द्वारा सुरक्षा घेरा हटा लिया गया, जिससे यह स्थान फिर से आम जनता के लिए जानलेवा बन गया.
ALSO READ : आठ अगस्त को लाखों बच्चों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, काशी में कांग्रेस ने साझा की तैयारी
नगर निगम की लापरवाही के विरोध में मंगलवार के अमन यादव, महानगर अध्यक्ष, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के नेतृत्व में जलभराव वाले गड्ढे में उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए चेतावनी दिया कि गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रीय जनता व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.
जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम प्रशासन की होगी. प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लाल बहादुर यादव, बाबूलाल, चंदन सोनकर, गोलू यादव, चंचल मौजूद रहे.



