वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद, हिरासत में लिया गया

वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंडबैग से .32 बोर का जिंदा कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया. सीआईएसएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया.
मिर्जापुर जनपद के बेलखरिया निवासी आनंद कुमार पांडेय, जो वर्तमान में देहरादून में रह रहा हैं, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1870 से दिल्ली जाने वाले था. टर्मिनल भवन में एसएचए क्षेत्र में एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान उसके हैंडबैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. तलाशी लेने पर .32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.
पूछताछ में यात्री ने बताया कि उनके पास पिस्टल का वैध लाइसेंस है और कारतूस भूलवश बैग में रह गया था. इसके बाद सीआईएसएफ ने उन्हें फूलपुर थाना पुलिस को सौंप दिया.
ALSO READ : वाराणसी: साड़ी कारोबारी से ₹2.53 लाख की ठगी, कोलकाता के व्यापारी पर चौक थाने में केस दर्ज
फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि यात्री के शस्त्र लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की गई है. नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और सभी यात्रियों की सघन जांच की जा रही है.



