Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के इस बैंक में लाइसेंसी रिवाल्‍वर से चली गोली, महिला बैंककर्मी घायल

वाराणसी के इस बैंक में लाइसेंसी रिवाल्‍वर से चली गोली, महिला बैंककर्मी घायल
Oct 16, 2026, 11:30 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : कमिश्‍नरेट के शिवपुर थाना क्षेत्र के क्राइस्‍ट नगर स्थित भारतीय स्‍टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार की दोपहर लाइसेंसी रिवाल्‍वर से गोली चलने से हडकंप मच गया. इस दौरान एक महिला बैंक कर्मी गोली लगने से घायल हो गईं.गोली उनके पैर के निचले हिस्‍से में लगी. घटना के बाद आनन फानन घायल महिला बैंककर्मी को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार जौनपुर के सुजानगंज थानांतर्गत हिम्‍मत नगर निवासी संजीव शुक्‍ला का एसबीआई की क्राइस्‍ट नगर शाखा में खाता है. 16 अक्‍टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से बैक की शाखा में आए थे. उनके पास लाइसेंसी रिवाल्‍वर थी. उन्‍होंने अपनी रिवाल्‍वर बैंक के सुरक्षा गार्ड के पास जमा किया और बैंक के कार्य में व्‍यस्‍त हो गए. बैंक के गार्ड द्वारा रिवाल्‍वर को मेज की दराज में रख दिया गया था. इस बीच महिला बैंक कर्मी अनुराधा त्रिपाठी ने किसी काम के चलते जैसे ही दराज काे खोला ही था कि तभी रिवाल्‍वर दराज से जमीन पर गिर पडी.


ALSO READ : मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेचने वाली महिला गिरफ्तार


बताते हैं कि जमीन पर गिरते ही रिवाल्‍वर से गोली चल गई और महिला बैंककर्मी के पैर में नीचे जा लगी. गोली चलते ही बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते महिला बैंक कर्मी लहूलुहान हो कर गिर पडी. आनन फानन महिला बैंक कर्मी को दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. सूचना के बाद पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस बैंक कर्मियों, गार्ड और खाता धारक संजीव शुक्‍ला से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने रिवाल्‍वर को कब्‍जे में ले लिया है.

अस्सी घाट पर 200 नाविकों को एनडीआरएफ ने सिखाए जीवन रक्षक कौशल
अस्सी घाट पर 200 नाविकों को एनडीआरएफ ने सिखाए जीवन रक्षक कौशल
वाराणसी: गंगा में डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और जल संबंधी आपात स्थितियों में लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से अस्सी घाट पर स्थानीय नाविकों के लिए सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 नाविकों को जीवन रक्षक कौशल और डूबने से बचाव की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के कार्मिकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न जल बचाव तकनीकों, तैराक एवं गैर-तैराक व्यक्तियों के सुरक्षित बचाव, लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट एवं रस्सियों के प्रभावी उपयोग तथा उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी तैरने वाले उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार करने की विधियों के बारे में जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, डूबने से प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान करने, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, रक्तस्राव नियंत्रण एवं सर्पदंश की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपचार संबंधी उपायों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।नाविकों को आकाशीय बिजली से संबंधित पूर्व चेतावनी के लिए दामिनी ऐप तथा आपदा संबंधी चेतावनियों और अलर्ट के लिए सचेत ऐप के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित नाविक गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपात स्थिति में सूझबूझ, त्वरित प्रतिक्रिया और उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल करके बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।ALSO READ : वाराणसी के इस बैंक में लाइसेंसी रिवाल्‍वर से चली गोली, महिला बैंककर्मी घायलकार्यक्रम के समापन पर कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट और उप जिलाधिकारी (सदर), वाराणसी ने प्रतिभागी नाविकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट और खाद्य पैकेट वितरित किए। एनडीआरएफ की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना तथा गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जनसहभागिता बढ़ाना है।
वाराणसी के इस बैंक में लाइसेंसी रिवाल्‍वर से चली गोली, महिला बैंककर्मी घायल
वाराणसी के इस बैंक में लाइसेंसी रिवाल्‍वर से चली गोली, महिला बैंककर्मी घायल
वाराणसी : कमिश्‍नरेट के शिवपुर थाना क्षेत्र के क्राइस्‍ट नगर स्थित भारतीय स्‍टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार की दोपहर लाइसेंसी रिवाल्‍वर से गोली चलने से हडकंप मच गया. इस दौरान एक महिला बैंक कर्मी गोली लगने से घायल हो गईं.गोली उनके पैर के निचले हिस्‍से में लगी. घटना के बाद आनन फानन घायल महिला बैंककर्मी को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है.जानकारी के अनुसार जौनपुर के सुजानगंज थानांतर्गत हिम्‍मत नगर निवासी संजीव शुक्‍ला का एसबीआई की क्राइस्‍ट नगर शाखा में खाता है. 16 अक्‍टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से बैक की शाखा में आए थे. उनके पास लाइसेंसी रिवाल्‍वर थी. उन्‍होंने अपनी रिवाल्‍वर बैंक के सुरक्षा गार्ड के पास जमा किया और बैंक के कार्य में व्‍यस्‍त हो गए. बैंक के गार्ड द्वारा रिवाल्‍वर को मेज की दराज में रख दिया गया था. इस बीच महिला बैंक कर्मी अनुराधा त्रिपाठी ने किसी काम के चलते जैसे ही दराज काे खोला ही था कि तभी रिवाल्‍वर दराज से जमीन पर गिर पडी.ALSO READ : मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेचने वाली महिला गिरफ्तारबताते हैं कि जमीन पर गिरते ही रिवाल्‍वर से गोली चल गई और महिला बैंककर्मी के पैर में नीचे जा लगी. गोली चलते ही बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते महिला बैंक कर्मी लहूलुहान हो कर गिर पडी. आनन फानन महिला बैंक कर्मी को दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. सूचना के बाद पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस बैंक कर्मियों, गार्ड और खाता धारक संजीव शुक्‍ला से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने रिवाल्‍वर को कब्‍जे में ले लिया है.
मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेचने वाली  महिला गिरफ्तार
मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेचने वाली महिला गिरफ्तार
वाराणसी : कमिश्नरेट के रोहनियां थाना क्षेत्र की पुलिस ने मानव तस्करी और बाल अपराध के एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर और नशीला पदार्थ सुंघाकर उनकी तस्करी करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रही 32 वर्षीय शातिर महिला को टेंगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पिछले साल 14 मार्च 2025 का है, जब एक पीड़ित पिता ने रोहनियां थाने में पुलिस को अपनी दर्द भरी दास्तान बयां की थी.नाबालिग बेटियों का अपहरणपिता की शिकायत के अनुसार, उनकी 14 साल की बेटी और उसकी 13 साल की सहेली को कुछ शातिर लोग मीठी-मीठी बातों और झांसे में फंसाकर अपने साथ ले गए थे. आरोप था कि बच्चियों को आसानी से तस्करी कर बेचने और ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उन्हें रास्ते में कोई नशीला पदार्थ सुंघाया गया था, ताकि वे विरोध न कर सकें. पिता की तहरीर पर रोहनियां पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं 87, 123, 143 और 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. इस संवेदनशील मामले की विवेचना उप-निरीक्षक धर्मेन्द्र राजपूत द्वारा की जा रही थी.पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार महिला कोई अकेली अपराधी नहीं है, बल्कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय/अंतरजिला मानव तस्करी और अपराध गिरोह का हिस्सा है, जो नाबालिग लड़कियों और युवतियों को अपना निशाना बनाता है. पकड़ी गई महिला का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है, जिसके नाम पर कई जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. सारनाथ थाना, मेहनाजपुर थाना (आजमगढ़) और बलुआ थाना (चंदौली) में मुकदमे दर्ज हैं.ALSO READ : विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर 600 से अधिक NCC कैडेट्स को दिया गया CPR और AED का प्रशिक्षणवरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों को मुखबिर के जरिए यह पुख्ता सूचना मिली थी कि रोहनियां थाने की वांछित महिला अभियुक्त टेंगरा मोड़ के आसपास देखी गई है।सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक राजु सिंह ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आज सुबह करीब 10:30 बजे उसे धर दबोचा. फिलहाल पुलिस इस शातिर महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं, वे अब तक कितनी बच्चियों को अपना शिकार बना चुके हैं और उन्हें किन जगहों पर बेचा जाता था.