वाराणसी में आंधी संग होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Heavy rain accompanied by thunderstorms will occur in Varanasi, alert issued
पुरवा-पछुआ विपरीत हवाओं की युति से बने चक्रवाती वातावरण में तेज आंधी व वर्षा के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी तापमान हल्की बढ़त के बाद भी सामान्य से नीचे रहा, पुरवा के आगे बढ़ जाने के कारण पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंधी-तूफान वर्षा तो नहीं आई लेकिन धूप नरम बनी रही. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आंधी और वर्षा अभी रविवार और सोमवार को आ सकती है लेकिन आंधी की प्रबलता अब पूर्वानुमान जितनी नहीं रह जाएगी, सके बाद मंगलवार से तापमान फिर बढ़ना आरंभ हो जाएगा.

आंधी वर्षा की संभावना
शनिवार को सुबह से ही धूप खिल गई थी, अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 35.4 तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 33.8 रहा। उधर न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे 22 डिग्री सेल्सियस रहा, बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनाेज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी वर्षा की संभावना रविवार व सोमवार की दोपहर बाद हो सकती है. इसकी गति सुबह से दोपहर तक की धूप व गर्मी पर निर्भर करेगी.

उत्तर प्रदेश वासियों को मौसम से राहत मिलेगी
उत्तर प्रदेश वासियों को रविवार तक बदले मौसम से राहत मिलेगी। सोमवार से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है, लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को भी मौसम बदला रहा. पुरवा हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही भी रही। दिन का पारा भी 34 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 245 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 56 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मुख्य रूप से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फनगर, बरेली, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं.

Also Read: वाराणसी के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, तेज आंधी का अलर्ट जारी



