Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए टनल निर्माण शुरू, इस कंपनी को मिला जिम्मा

वाराणसी में एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए टनल निर्माण शुरू, इस कंपनी को मिला जिम्मा
Oct 30, 2025, 08:47 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए टनल निर्माण शुरू हो गया है. एयरपोर्ट के समीप पूरा रघुनाथपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से टनल निर्माण के लिए खोदाई प्रारम्भ हुई है. एनएचएआइ इसे कला और प्रकृति के मिश्रण से एक अनूठा स्वरूप देना चाहता है. इसके लिए 3डी लाइटिंग वाले कृत्रिम पेड़ लगाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में, 3डी लाइटिंग तकनीक का उपयोग करके पेड़ों के आकार और पैटर्न को और भी आकर्षक बनाया जाएगा. एचडी कैमरों से पूरे टनल की निगरानी की जाएगी. टनल के प्रवेश द्वार पर एक विशिष्ट चिह्न बनाया जाएगा.

इससे यह पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षण बन सकता है. इसके अलावा टनल के दीवारों पर थ्री डी पेंटिंग भी बनाई जाएगी, जो काशी की सांस्कृतिक झलक प्रदर्शित करेगी. इसके निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च होंगे जो टनल निर्माण के खर्च के अतिरिक्त होंगे.

सूत्रों के अनुसार जितना खर्च टनल के निर्माण में होगा लगभग उतना ही खर्च इसे सजाने संवारने में भी होगा. एनएचएआइ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है. यह देश में सबसे अलग तरह का प्रोजेक्ट है इसको सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए एनएचएआइ कई योजनाएं बना रही है. विदित हो कि वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 490 मीटर टनल का निर्माण किया जा रहा है.

M,

एनएच 31 को 2.9 किमी डायवर्ट किया जा रहा


इसके लिए एनएच 31 को 2.9 किमी डायवर्ट किया जा रहा है. टनल निर्माण की जिम्मेदारी गुरुग्राम की कालूवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली है. कंपनी के अधिकारी पिछले तीन महीने से बाबतपुर क्षेत्र में डेरा डाल कर कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. बरसात के कारण काम शुरू करने में देरी भी हुई लेकिन दो दिन से काम शुरू हो गया है. अभी खुदाई का कार्य शुरू हुआ है. लगभग दस मीटर गहरी खोदाई होगी।.टनल की छत की दो मीटर मोटी ढलाई होगी जिससे बोइंग विमान आसानी से लैंडिंग और टेक आफ हो सके. इसके अलावा आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल बंकर के रूप मे भी किया जा सकेगा.

.

ALSO READ : मोंथा तूफान के प्रभाव से वाराण्‍सी सह‍ित पूर्वांचल में बारिश, पारा गिरा


AI

AI PHOTO


बाबतपुर बसनी मार्ग पर बनेगा ओवर ब्रिज


टनल के बीच में बाबतपुर बसनी रोड आ रहा जिसको ओवर ब्रिज बनाकर क्रास किया जाएगा. हालांकि यह ओवर ब्रिज मात्र 50 मीटर ही लंबा होगा और इसकी ऊंचाई भी ज़्यादा नहीं होगी. क्योकि टनल गहराई में होगी और उसके ऊपर ब्रिज होगा जो वर्तमान सड़क के बराबर या इससे थोड़ा ऊंचा होगा. बाबतपुर चौराहे से बसनी जाने वाले लोगों को ब्रिज का एहसास भी नहीं होगा.

42 डिग्री पार तापमान ने रोकी काशी की रौनक, सूने पड़े घाट, पर्यटक मायूस
42 डिग्री पार तापमान ने रोकी काशी की रौनक, सूने पड़े घाट, पर्यटक मायूस
Temperatures exceeding 42 degrees have dampened the spirit of Kashi, leaving the ghats desolate and tourists disappointed.वाराणसी: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने इन दिनों काशी की रौनक पर असर डालना शुरू कर दिया है. वाराणसी का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर देखने को मिल रहा है. जो घाट आम दिनों में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नौकायन करने वालों से गुलजार रहते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है.तेज धूप और लू जैसे हालात योजनाओं पर फेर रहे पानी काशी आने वाले लोग मां गंगा में स्नान, बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा में नौकायन की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन तेज धूप और लू जैसे हालात ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है. दिन चढ़ते ही घाटों पर लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है और कई जगह दोपहर में वीरानी जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं. गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों और जलचरों पर भी पड़ रहा है. तपती धूप से जानवर भी छांव तलाशते नजर आ रहे हैं, जबकि गंगा किनारे भी सामान्य चहल-पहल कम दिख रही है.Also read: वाराणसी के एक और होटल में लगी भीषण आग, सामने आई यह वजहकुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि सोशल मीडिया और तस्वीरों में जिस काशी को देखा था, यहां उस तरह की भीड़ और रौनक इस समय देखने को नहीं मिली. उनका कहना है कि मौसम सामान्य होता तो घाटों का नजारा कुछ और ही होता. दिन के समय भवनों और सड़कों से निकलती गर्मी ने हालात और मुश्किल बना दिए. लोगों को ऐसा महसूस हुआ मानो चारों ओर से गर्म हवा का थपेड़ा मिल रहा हो. पछुआ हवा के बंद रहने से राहत नहीं मिलती दिखाई पड रही है. हवा में नमी का स्तर भी सीमित रहा, जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस हुई.https://www.youtube.com/watch?v=IItsP4NzG8A&t=1s
वाराणसी के एक और होटल में लगी भीषण आग, सामने आई यह वजह
वाराणसी के एक और होटल में लगी भीषण आग, सामने आई यह वजह
A massive fire broke out in another hotel in Varanasi, the reason came to light.वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र की बुद्धा सिटी कॉलोनी में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से एसडी सनराइज होटल के रिशेप्सन हॉल में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने तत्‍परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है. बताते हैं कि आजमगढ़ मेहनाजपुर के विनोद कुमार यादव सिंचाई विभाग जौनपुर में कार्यरत हैं. बता दें कि दो दिन पूर्व भी नई सडक क्षेत्र में होटल एचएम में आग लगने से भारी क्षति हुई थी और कुछ लोग झुलस गए थे.शॉर्ट सर्किट होने से रिशेप्सन हॉल में लगी आग सारनाथ के हवेलियां चौराहे के पास किराए के मकान में रहते हैं. उनका बुद्धा सिटी कॉलोनी में 4 बिस्वा में एसडी सनराइज होटल है. अचानक सुबह करीब 6 बजे होटल के रिशेप्सन हॉल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. पहले खिड़की से धुआं निकलता दिखाई दिया. देखते ही देखते खिड़की से आग की लपट निकलने लगी. आसपास के लोग धुआं निकलते देख तत्काल मौके पर पहुंचे. होटल में लगे फायर सिस्टम को चलाकर लगभग एक घण्टे में आग पर काबू पाया.Also read: वाराणसी में तरना फ्लाईओवर के नीचे गेमिंग और वेंडिंग जोन, मिलेगा रोजगार का अवसरआग की लपट इतनी तेज थी कि शीशा व टाइल्स तक टूट गया. गनीमत था कि कोई पर्यटक नहीं था. इस दौरान पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क पर ट्राली ट्रांसफार्मर खड़ा होने तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई. सूचना पर पहुंचे होटल मालिक विनोद कुमार ने बताया कि होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. जिसमें केवल रिशेप्सन हॉल में रखा 12 पीस सोफा,एलसीडी, एसी, फ्रिज, काउंटर, टेबल, सीसी कैमरा डीबी आर सहित बाथरूम सहित फर्नीचर लाखों रुपये की क्षति हुई है. मौके पर स्थानीय पुलिस उपनिरिक्षक अजय कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही. होटल में बुधवार की रात में रिग सेरेमनी की पार्टी थी. जिसमें बाहर लॉन के साथ भूमिगत हाल बुक थे.https://www.youtube.com/watch?v=IItsP4NzG8A&t=1s
वाराणसी में तरना फ्लाईओवर के नीचे गेमिंग और वेंडिंग जोन, मिलेगा रोजगार का अवसर
वाराणसी में तरना फ्लाईओवर के नीचे गेमिंग और वेंडिंग जोन, मिलेगा रोजगार का अवसर
Gaming and vending zone under Tarna flyover in Varanasi, will provide employment opportunitiesवाराणसी: शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने फ्लाईओवर के नीचे के अनुपयोगी स्थानों को उपयोगी और आकर्षक बनाने की महत्वाकांक्षी योजना की एक बड़ी तैयारी की है. इसी सिलसिले में एयरपोर्ट रोड स्थित तरना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे आधुनिक गेमिंग और वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा. सरकार की इस पहल से शहरवासियों को जहां मनोरंजन की नई सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर जबरदस्त भी बढ़ेंगे.खेलकूद का मिलेगा अवसर स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी का कहना है कि, प्रस्तावित गेमिंग जोन में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, पिकल बॉल और स्केटिंग जैसे कई इंडोर खेलों की व्यवस्था होगी. इससे युवाओं-बच्चों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में खेलकूद का अवसर मिलेगा. ताकि हर किसी को अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने का एक अच्छा मौका मिलेगा. इतना ही नहीं, लोगों को इन खेलों के प्रति रूचि भी बढ़ेगी.महाप्रबंधक अमरेंद्र ने कहीं बड़ी बातइसी के आगे स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र का ये भी कहना है कि, इस परियोजना के जरिए फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन भी स्थापित किया जाएगा, जहां स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से दुकानें लगाने की सुविधा दी जाएगी. ताकि छोटे-मोटे व्यापारियों को रोजगार का अवसर मिलेगा और यहां आने वाले सभी पर्यटक कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद भी उठा सकेंगे. सीधे तौर पर देखा जाए तो सरकार के इस योजना से हर किसी को फायदा ही फायदा मिलने वाला है. खास बात तो यह है कि, इन व्यापारियों को स्थायी आजीविका का अवसर भी मिलेगा, जो उनके लिए एक बड़ी खुशी की बात है. ये व्यापारी हर रोज अपनी रोजी-रोटी के लिए आसानी से यहां से कमा सकेंगे.Also read: वाराणसी के बौलिया तिराहे पर 100 मकानों पर बुल्‍डोजर कार्रवाई, सामने आई यह वजहयूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की यह पहल शहरी संसाधनों के बेहतर उपयोग का नायाब उदाहरण होगी. साथ ही समावेशी विकास, रोजगार सृजन और नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में भी सकारात्मक कदम होगा. फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी. ताकि जाम की समस्या ना हो और यहां आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. क्योंकि, अक्सर फ्लाईओवर के नीचे के स्थान उपेक्षित और अनुपयोगी बने रहते हैं, लेकिन इस योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा.https://www.youtube.com/watch?v=IItsP4NzG8A&t=1s