Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में हर 36 पुरुषों में से एक को मुख कैंसर का खतरा, हैरत में डालने वाली रिपोर्ट

वाराणसी में हर 36 पुरुषों में से एक को मुख कैंसर का खतरा, हैरत में डालने वाली रिपोर्ट
Dec 06, 2025, 11:26 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एमपीएमएमसीसी एवं एचबीसीएच) द्वारा तैयार की गई पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री (पी.बी.सी.आर.) रिपोर्ट 2020–21 शनिवार को जारी की गई. रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी में हर 36 पुरुषों में से एक को मुख का कैंसर होने का खतरा है, जो पुरुषों में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है. कैंसर के इस उच्च प्रतिशत के पीछे मुख्य कारण तंबाकू तथा इससे बने उत्पादों का सेवन बताया गया है.


वहीं, महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर स्तन कैंसर है, जिसमें हर 76 महिलाओं में से एक इसके जोखिम में पाई गई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो वाराणसी में पुरुषों में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर मुख, जीभ और पित्ताशय की थैली (गॉल ब्लैडर) है, जबकि महिलाओं में स्तन, पित्ताशय की थैली और गर्भाशय का कैंसर प्रमुख हैं.


पीबीसीआर रिपोर्ट में वाराणसी जिले की लगभग 41 लाख की जनसंख्या, 1295 गाँव और 90 नगर निकाय वार्ड शामिल हैं. जिले के सभी आठ ब्लॉक्स से व्यवस्थित रूप से आंकड़े इकट्ठा किए गए, जिनमें से 57 प्रतिशत आंकड़े ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं; यह दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंसर की चुनौती तेजी से बढ़ रही है और सटीक डेटा संग्रह के माध्यम से इसके पैटर्न को बेहतर समझा जा रहा है.


पीबीसीआर की प्रमुख डॉ. दिव्या खन्ना और अस्पताल के निदेशक डॉ सत्यजीत प्रधान ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से यह सामने आया है कि पुरुषों में होने वाले 51.2 प्रतिशत कैंसर और महिलाओं में 14.2 प्रतिशत कैंसर का सीधा संबंध तंबाकू सेवन से है. उन्होंने सुझाव दिया कि तंबाकू का उपयोग पूरी तरह छोड़कर इन कैंसरों को काफी हद तक रोका जा सकता है. डॉ. खन्ना ने यह भी बताया कि कैंसर पंजीकरण टीमें लगातार फील्ड विजिट कर डेटा एकत्र करती हैं, जिससे जिले में कैंसर की वास्तविक स्थिति का वैज्ञानिक विश्लेषण संभव हो पाता है.


ALSO READ: ढांचा विध्‍वंस की बरसी पर दालमंडी की दुकानें बंद, पुलिस ने किया फुट मार्च

पिकअप की टक्‍कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पिकअप की टक्‍कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Two bike riders die after being hit by a pickup, family in shockवाराणसी: फूलपुर के पिंडरा क्षेत्र स्थित मीराशाह में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है. दोनों युवक पैशन बाइक से जा रहे थे, तभी मिराशाह के पास सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इनकी पहचान भोपापुर थाना चोलापुर निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव और आनंद पाण्डेय के रूप मे हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. वहीं हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौतचौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार के समीप रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया.जानकारी के अनुसार पकरौल गांव निवासी आनंद मिश्रा अपने गांव के ही साथी पंकज पांडेय के साथ बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.Also Read: काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों के खिलाफ स्‍ट्राइक, 11 गिरफ्तारटक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।दसे में आनंद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पंकज पांडेय को भी चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. घायल पंकज पांडेय का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों के खिलाफ स्‍ट्राइक, 11 गिरफ्तार
काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों के खिलाफ स्‍ट्राइक, 11 गिरफ्तार
Strike against brokers in the name of darshan at Kaal Bhairav ​​temple, 11 arrestedवाराणसी: सोशल मीडिया पर बीते दिनों वाराणसी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में पर्यटकों के साथ अभद्रता और दर्शन के नाम पर दलाली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अभियान चलाया गया. मंदिर परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया.मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं से अवैध वसूलीसहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने, मारपीट करने तथा बिना अनुमति दुकानें लगाकर अव्यवस्था फैलाने का आरोप है. पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग फूल-माला और पूजा सामग्री बेचने के नाम पर श्रद्धालुओं को जबरन रोकते और उनसे अधिक पैसे वसूलते हैं. पुलिस के अनुसार कई आरोपी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं पर दबाव बनाकर पूजा सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते थे. विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं.सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाईशिकायतों के बाद चौकी इंचार्ज काल भैरव अभय नारायण सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम सादे वर्दी में मंदिर क्षेत्र में पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.Also Read: नौतपा से भक्‍तों को मिलेगी राहत, काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास ने सहूलियत के लिए किए उपायपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है.पुलिस गिरफ्त में ये आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अहमंद निवासी औरंगाबाद थाना सिगरा, राकेश कुमार निवासी ग्राम नावा सोसो थाना रातू जनपद रांची झारखण्ड, करन मौंर्य पुत्र संतोष कुमार मौर्य निवासी ए 38/56 आदमपुर, आदर्श निवासी कोनिया विजयपुरा थाना आदमपुर, मनोहर कुमार निवासी सतपुत्री मंदिर थाना जैतपुरा, विष्णु शर्मा निवासी भुतई इमली गोलघऱ थाना कोतवाली, काजू सेठ निवासी औसानगंज थाना जैतपुरा, मानवेन्द्र दूबे निवासी कोनिया अमरदेव चौराहा थाना आदमपुर, सन्दीप निवासी कबीर चौरा कोतवाली, जितेन्द्र मिश्रा निवासी राजखुरापुर राजगढ़ मिर्जापुर और छोटू निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ शामिल हैं.
नौतपा से भक्‍तों को मिलेगी राहत, काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास ने सहूलियत के लिए किए उपाय
नौतपा से भक्‍तों को मिलेगी राहत, काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास ने सहूलियत के लिए किए उपाय
Devotees will get relief from Nautapa, Kashi Vishwanath Temple Trust has taken measures for their convenience.वाराणसी: भीषण गर्मी और नौतपा काल (25 मई से 02 जून) को ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने धाम में दर्शनार्थ आने वाले भक्‍तों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए व्यापक उपाय किए हैं. मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए धाम परिसर एवं कतार मार्ग के विभिन्न स्थलों पर जर्मन हैंगर एवं कैनोपी की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही, जर्मन हैंगर तथा टेंसाइल स्ट्रक्चर के भीतर मिस्ट फैन स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतल वातावरण मिल सके.बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्थान्यास ने विशेष रूप से छोटे बच्चों और परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्था की है. इसके अलावा, श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विभिन्न स्थानों पर ओआरएस, ग्लूकोज एवं गुड़ की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि गर्मी एवं निर्जलीकरण से बचाव किया जा सके. धाम परिसर में कुल 19 स्थानों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल के वाटर कूलर एवं 10 स्थानों पर पोर्टेबल वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है.कतार में दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जूट मैट बिछाए गए हैं, जिससे उन्हें गर्म फर्श से राहत मिल सके.इसके अतिरिक्त, संपूर्ण धाम क्षेत्र में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने हेतु सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है और नियमित साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है.जूस एवं शीतल पेय से बाबा का भोगनौतपा काल, जो 25 मई 2026 से प्रारंभ होकर आगामी अवधि तक रहेगा, के दौरान भगवान श्री काशी विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक विभिन्न फलों के रस एवं शीतल पेय पदार्थों से संपन्न किया जाएगा. यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन परंपरा के अनुरूप संपन्न होगा. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है क‍ि धाम में दर्शन के दौरान प्रशासन एवं मंदिर कर्मियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा संयम एवं श्रद्धा के साथ दर्शन करें.Also Read: BHU के मधुबन पोखरे में गंदगी का अंबार, छात्रों ने चलाया स्‍वच्‍छता अभियान