Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में शिकायत पर कैफे में छापेमारी, हिरासत में दो-दो युवक और युवतियां

वाराणसी में शिकायत पर कैफे में छापेमारी, हिरासत में दो-दो युवक और युवतियां
Oct 08, 2026, 07:49 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : लहरतारा फ्लाईओवर के पास एक मकान में संचालित कैफे एंड रेस्टोरेंट में बुधवार शाम मंडुवाडीह पुलिस ने छापेमारी की. संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम कैफे पहुंची और वहां मौजूद दो युवकों व दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस के अनुसार, मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कैफे के बाहर आसपास के लोगों की भीड र्जुट गई.


लोगों ने कैफे को बंद कराने की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की. उनका कहना था कि कई महीने से कैफे में युवकों और युवतियों का आना-जाना लगातार बना हुआ था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कैफे के संचालन को लेकर पहले भी लहरतारा पुलिस चौकी पर गोपनीय तरीके से शिकायत की गई थी. पुलिस के पहुंचने के बाद कैफे के आसपास कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही.


ALSO READ : युवा संवाद: विकसित भारत के सवाल पर नितिन नवीन ने दिया पीढ़ी परिवर्तन का जवाब


पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद कैफे में मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और मिले इनपुट की भी जांच की जा रही है. थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि कैफे से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कैफे से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. पुलिस स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों और कैफे से संबंधित शिकायतों की भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी. स्थानीय लोगों की शिकायत और कैफे में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मिले इनपुट के बाद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा बनी रही.

खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
वाराणसी : काशी के सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्‍यवसायियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए मेकिंग चार्ज में भारी छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ प्रमोशनल ऑफर्स में तो सीधे 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज तक का दावा किया जा रहा है.बाजार में बढ़ती इस प्रतिस्पर्धा ने सर्राफा कारोबार के पारंपरिक गणित बहस छेड दी है. एक ओर ग्राहक अलग-अलग शोरूम की पेशकश की तुलना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बनाए रखने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की चुनौती बढ़ रही है. जेवरों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज, डिजाइन, कारीगरी और निर्माण लागत से जुड़ा होता है. ऐसे में जब कोई शोरूम शून्य मेकिंग चार्ज का दावा करता है, तो ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि छूट किन डिजाइनों पर लागू है और अंतिम बिल में कितनी वास्तविक बचत हो रही है.ALSO READ: महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...बड़े ब्रांड भी दे रहे हैं आकर्षक छूटदेशभर में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बड़े ज्वैलरी ब्रांडों ने भी मेकिंग चार्ज में भारी छूट का प्रस्‍ताव दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. ज्वैलरी ब्रांडों के विस्तार और आकर्षक ऑफर्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. ज्वैलरी उद्योग से जुड़े कुछ अनाम कारोबारी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आ रही है कि प्रतिस्पर्धा के दबाव में कुछ दुकानदार बेहद कम मार्जिन पर कारोबार करने को मजबूर हैं.
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
वाराणसी : लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं.पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख रफीक, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है. इनमें शेख रफीक गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शेख रफीक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ रामपुर जनपद के कोतवाली थाने में डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, वर्तमान मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा संख्या 358/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है.ALSO READ: BHU में दस दिन बाद छात्रसंघ बहाली का धरना समाप्त, कुलपति ने कमेटी की रिपोर्ट के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का दिया भरोसाइस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. पुलिस टीम में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, प्रद्युम्न राय, श्याम नारायण यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है. फिलहाल, वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.