Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में T-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण

वाराणसी में T-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण
Oct 08, 2026, 08:42 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : सेवा संकल्प माह के तहत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित T-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का गुरुवार को होटल ताज में अनावरण किया गया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ट्रॉफी का अनावरण किया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं. दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा के बल पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे.


ALSO READ : वाराणसी में सपा ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग


आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना, उनमें नई उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा करना तथा खेल के माध्यम से समावेशी भारत का संदेश देना है. ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतियोगिता की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराएगी. कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने किया. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताते हुए कहा कि दिव्यांगजन उनके साथ हैं. संयोजक वीरभद्र सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, ट्विंस ब्रदर राहुल गुप्ता व रोहित गुप्ता, अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह साजन, चंदन सिंह सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
वाराणसी : काशी के सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्‍यवसायियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए मेकिंग चार्ज में भारी छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ प्रमोशनल ऑफर्स में तो सीधे 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज तक का दावा किया जा रहा है.बाजार में बढ़ती इस प्रतिस्पर्धा ने सर्राफा कारोबार के पारंपरिक गणित बहस छेड दी है. एक ओर ग्राहक अलग-अलग शोरूम की पेशकश की तुलना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बनाए रखने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की चुनौती बढ़ रही है. जेवरों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज, डिजाइन, कारीगरी और निर्माण लागत से जुड़ा होता है. ऐसे में जब कोई शोरूम शून्य मेकिंग चार्ज का दावा करता है, तो ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि छूट किन डिजाइनों पर लागू है और अंतिम बिल में कितनी वास्तविक बचत हो रही है.ALSO READ: महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...बड़े ब्रांड भी दे रहे हैं आकर्षक छूटदेशभर में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बड़े ज्वैलरी ब्रांडों ने भी मेकिंग चार्ज में भारी छूट का प्रस्‍ताव दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. ज्वैलरी ब्रांडों के विस्तार और आकर्षक ऑफर्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. ज्वैलरी उद्योग से जुड़े कुछ अनाम कारोबारी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आ रही है कि प्रतिस्पर्धा के दबाव में कुछ दुकानदार बेहद कम मार्जिन पर कारोबार करने को मजबूर हैं.
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...
वाराणसी : लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं.पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख रफीक, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है. इनमें शेख रफीक गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, प्रमोद कुमार और मोहम्मद इब्राहिम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शेख रफीक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ रामपुर जनपद के कोतवाली थाने में डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, वर्तमान मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा संख्या 358/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है.ALSO READ: BHU में दस दिन बाद छात्रसंघ बहाली का धरना समाप्त, कुलपति ने कमेटी की रिपोर्ट के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का दिया भरोसाइस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. पुलिस टीम में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, प्रद्युम्न राय, श्याम नारायण यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है. फिलहाल, वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.