Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में साइबर ठगी से निपटने की तैयारी, महिलाएं मास्टर ट्रेनर बनकर सिखाएंगी बचाव के गुर

वाराणसी में साइबर ठगी से निपटने की तैयारी, महिलाएं मास्टर ट्रेनर बनकर सिखाएंगी बचाव के गुर
Oct 07, 2026, 06:43 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : साइबर ठगी से निपटने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम ) के तहत बडी तैयारी की गई है. करीब 16 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 1.9 लाख महिलाओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाने की योजना है. वहीं, 35 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जा रहा. वह गांव में समूह की महिलाओं को साइबर क्राइम से बचने का तरीका बताएंगी. इसके अलावा सांप सीढ़ी खेल के जरिए वित्तीय अनुशासन का भी पाठ पढ़ाएंगी. महिलाएं हर माह करोड़ों रुपये का बैंकिंग लेनदेन करती हैं और जानकारी के अभाव में उनके साइबर ठगों के झांसे में आने की ज्यादा संभावना रहती है.


खेल के माध्‍यम से करेंगी जागरूक


समस्‍त विकास खंड में संकुल स्तर पर प्रशिक्षण सेंटर भी खुल चुके हैं. 35 महिलाएं संकुल स्तर पर मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण ले रही हैं. वह ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय साक्षरता कैंप लगाएंगी. रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, जोखिम निवारण, आजीविका निधि के मद में दिए जाने वाले करोड़ों रुपये के वित्तीय अनुशासन की भी जानकारी देंगी. डिजिटल फ्राड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी के सही उपयोग, चेक भरते समय ध्यान देने वाली जानकारी, आइडियल फंड के बारे में भी बताया जाएगा.

इसके साथ महिलाएं सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से बैंकिंग की अच्छी व बुरी आदतों के बारे में जागरूक करेंगी. महिलाएं इस खेल के जरिए वित्तीय अनुशासन को आसानी से समझ भी सकेंगी.


साइबर ठगी के नौ तरीके


- डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग और फर्जी लिंक

- फेक इन्वेस्टमेंट और पोंजी स्कीम्स, पार्ट-टाइम जाब स्कैम

- एपीके फाइल फ्राड, बास स्कैम-सीईओ फ्रॉड

- यूपीआइ और क्यूआर कोड फ्राड, एक्सटार्शन और हनीट्रैप

- पार्सल या कूरियर स्कैम


ALSO READ : प्रेम प्रसंग में किशोरी ने फंदे से लटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी



उप निदेशक स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह का कहना है कि समूहों के जरिए हर माह करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है. इन्हें जागरूक करना जरूरी है. बेंगलुरू की कार्यशाला भी साइबर का्रइम पर केंद्रित था. 35 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ये ग्राम पंचायतों में समूहों से जुड़ीं 1.9 लाख महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स देंगी.

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।