धरी रह गई चौकसी, पुलिस को चकमा देकर दालमंडी पहुंचे सपाइयों से व्यापारियों ने सुनाई आपबीती

वाराणसी: पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के कुछ नेता दालमंडी पहुंचने में कामयाब रहे. सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने के लिए वहां जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया था, लेकिन किशन दीक्षित, लालू यादव, राहुल यादव और अन्य कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दालमंडी पहुंचने में सफल रहे. इन नेतओं को व्यापारियों ने अपनी पीडा सुनाई.

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. सपा के पदाधिकारी पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दालमंडी पहुंचे थे, जहां हाल ही में कुछ विवादास्पद घटनाएं हुई थीं. पुलिस ने पहले से ही इस कार्यक्रम की सूचना मिलने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन इसके बावजूद सपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी रणनीति से पुलिस को मात दी. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वे पीड़ितों की आवाज उठाने और उनके साथ खड़े होने के लिए आए हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर उन्हें रोकने का प्रयास किया. सपा के नेताओं ने कहा कि वे लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी प्रकार के दमन का सामना करने के लिए तैयार हैं.

सपा नेता समद को दालमंडी जाने से रोका गया
समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्तावित दालमंडी क्षेत्र का दौरा करने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को पुलिस अभिरक्षा में सुबह से ही ले लिया गया था. इस दौरान सपा नेता समद अंसारी को दालमंडी जाने से रोका गया. उनको दालमंडी जाने के दौरान प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया. यह घटना उस समय हुई जब वे दालमंडी के पीड़ितों, भवन स्वामियों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से मिलने के लिए जा रहे थे. वहीं दोपहर में दालमंडी में पीड़ित परिवार से मिलने जा रही सपा की पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव को पुलिस ने रोका और वहां से उनको हटा दिया.



