Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी विश्वनाथ धाम में बड़े फैसले: अर्चकों के अनुबंध से लेकर 3D म्यूजियम तक, सुविधाओं के विस्तार पर प्रस्‍ताव

काशी विश्वनाथ धाम में बड़े फैसले: अर्चकों के अनुबंध से लेकर 3D म्यूजियम तक, सुविधाओं के विस्तार पर प्रस्‍ताव
Feb 21, 2026, 09:27 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी- काशी विश्वनाथ धाम के अर्चकों का वेतन और सुविधाएं बेहतर करने की कवायद जारी है. इसके साथ ही, आवश्यकतानुसार नए अर्चकों और कर्मियों की नियुक्तियों का मार्ग भी प्रशस्त किया जाएगा. मंडलायुक्त सभागार में शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 109वीं और काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 15वीं बैठक मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में अर्चकों की सेवा संबंधी शर्तों में सुधार सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए.


रहगक


अनुमोदित एजेंडा बिंदुओंं पर विस्तार से मंथन


बैठक में पूर्व बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई और अनुमोदित एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए. मंदिर न्यास परिषद की बैठक में यह तय किया गया कि मंदिर न्यास में कार्यरत अर्चकों की सेवा शर्तों के संबंध में न्यास परिषद और अर्चकों के मध्य अनुबंध प्रस्ताव लाया जाएगा. इसके अलावा, मंदिर परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा.


रहबप


बैठक में ललिता घाट पर स्थापित प्रोजेक्टर के संचालन की शुरुआत, श्रीसंकट हरण हनुमान मंदिर, बेनीपुर सारनाथ में संचालित गौशाला के सभी व्यय का भार मंदिर न्यास द्वारा वहन करने और प्रत्येक प्रदोष तिथि पर गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था का प्रस्ताव भी पारित किया गया. प्राचीन संस्कृत पाठशाला उस्तापुर महमूदाबाद (जनपद प्रयागराज) के भूखंड के चारों ओर चहारदीवारी निर्माण, कालेश्वरनाथ मंदिर सकलडीहा चंदौली के रिक्त भूखंड पर कक्ष, रसोईघर एवं स्नानागार निर्माण तथा जर्जर भवन की मरम्मत के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया. साथ ही, बेनीपुर सारनाथ के संकट हरण हनुमान मंदिर और सकलडीहा के कालेश्वरनाथ मंदिर में विद्युत व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए एजेंसी चयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई.


विकास परिषद ने कार्यवृत्त की पुष्टि की


विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने भी गत वर्ष की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की. परिषद की बैलेंस शीट, धाम स्थित बहुद्देशीय सभागार के लाभ-साझाकरण, धाम परिसर के 50 प्रतिशत शौचालयों को भारतीय शैली में परिवर्तित करने, परिसर में संचालित दुकानों की विद्युत दरों को निश्चित करने, धाम स्थित सिटी म्यूजियम एवं वाराणसी गैलरी में 3डी इमर्सिव संग्रहालय के संचालन के लिए प्रारूप प्रस्तुत करने के लिए कंसल्टेंट चयन और टेंसाइल शेडिंग कार्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई.


रकगह


बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, उपाध्यक्ष वीडीए, न्यास परिषद के पदेन सदस्य सचिव/ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, प्रमुख सचिव (न्याय) एवं विधि परामर्शी, मुख्य कोषाधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) और जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम् दक्षिणाम्नाय, शारदापीठम् श्रृंगेरी भारतीतीर्थ महास्वामी के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
वाराणसी: जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबतपुर सिसवा स्थित होटल धरोहर के सामने शादी समारोह के दौरान सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आयुक्‍त ने शादी बारात को लेकर गाइड लाइन जारी किया था. इसका उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशितइसी क्रम में 21 नवंबर की रात करीब सात बजे से 11 बजे तक होटल के सामने शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े कर दिए गए थे. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया और आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक संकेत पटेल ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशित किया, लेकिन आरोप है कि कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई.Also Read: काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारीहोटल संचालक नितेश सिंह के खिलाफ मुकदमा इस मामले में होटल संचालक नितेश सिंह निवासी सिसवा, थाना बड़ागांव के खिलाफ 22 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि हाइवे के सभी होटल व लान संचालकों को पहले से ही जानकारी दी गई है कि शादी विवाह सहित अन्य समारोह के दौरान हाइवे पर वाहनों की पार्किंग न कराये जिससे आमजन को आवागमन में कोई परेशानी हो. सूचना के बाद भी सड़क पर वाहन खड़ा करने के चलते यह इस कार्रवाई को किया गया है और आगे भी जारी रहेगा.
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
वाराणसी: काशी की धार्मिक परंपराओं में कार्तिक मास का विशेष महत्व है. इस दौरान ज्ञानवापी क्षेत्र में 15 दिनों तक रामचरितमानस की चौपाइयां गूंजती हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी इस प्राचीन परंपरा में 108 ब्राह्मण एक साथ बैठकर मानस का पाठ करते हैं. आचार्य राम कपूरिया के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल बनाया जाता है. पूरे 15 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं. प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चनाआयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चना किया जाता है. 108 ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है. प्रतिदिन श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं.काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम मान्यता और आस्था से जुड़ी इस परंपरा में शिव की नगरी काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम देखने को मिलता है. पीढ़ियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के जरिए ज्ञानवापी क्षेत्र में कार्तिक मास के दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहता है.Also Read: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
वाराणसी:- बनारस क्वीयर प्राइड 2026 की तैयारियों और आपसी एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को बेनियाबाग पार्क में सामुदायिक पॉटलक (Potluck) का आयोजन किया गया. इस आयोजन में क्वीयर एवं ट्रांस समुदाय के सदस्यों के साथ सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़े सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतिभागी अपने-अपने घरों से व्यंजन बनाकर लाए और एक साथ बैठकर भोजन साझा किया. आयोजन का मुख्य संदेश रहा कि थाली अलग हो सकती है, स्वाद अलग हो सकते हैं, पहचान अलग हो सकती है, लेकिन साथ बैठने का अधिकार और सम्मान सबका बराबर है. इस भाव के साथ लोगों ने संवाद, सामूहिक खेल गतिविधियों और साझा अनुभवों के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति समझ और जुड़ाव को गहरा किया.पहचान, संवाद और जमीनी चुनौतियां कार्यक्रम की शुरुआत अनामिका ने परिचय सत्र के साथ की. इसके बाद जाति, धर्म, जेंडर, लैंगिक पहचान, यौनिकता और सामाजिक स्वीकार्यता जैसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषयों पर खुला संवाद हुआ. चर्चा के दौरान यह बात उभरकर सामने आई कि बनारस जैसे ऐतिहासिक शहर में सामाजिक रूढ़िवादिता, जानकारी व जागरूकता की कमी तथा संस्थागत चुनौतियों के चलते अनेक लोगों के लिए अपनी पहचान को स्वीकार करना और समाज के सामने रखना आसान नहीं होता.Also Read:- देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगा देश-दुनिया का जनसैलाब, योगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में सजेगी गंगा की अंजुरीगरिमा और सम्मान की लड़ाई प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों और विचारों के आधार पर यह माना कि पहचान, गरिमा और सम्मान की लड़ाई अक्सर परिवार के भीतर से शुरू होती है और फिर समाज तथा विभिन्न संस्थाओं तक पहुंचती है. संवाद में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सुरक्षित और संवेदनशील माहौल मिलने पर लोग खुलकर अपनी बात रख सकते हैं. इस अवसर पर नीति ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुषों और क्वीयर समुदाय सहित समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि एक समतामूलक और समावेशी समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, विचारों और अधिकारों का सम्मान किया जाए. नीति ने स्पष्ट किया कि बनारस क्वीयर प्राइड केवल क्वीयर और ट्रांस समुदाय का मंच नहीं है, बल्कि समानता और सम्मान के मूल्यों में विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ सकता है.2022 से 2026 तक की यात्राकार्यक्रम में शिवांगी ने बनारस क्वीयर प्राइड की पृष्ठभूमि और अब तक के सफर की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी और वर्ष 2023 में प्रशासनिक अनुमति के साथ पहली प्राइड मार्च निकाली गई. इसके बाद वर्ष 2024 और 2025 में भी प्राइड का आयोजन किया गया. शिवांगी के अनुसार, अब 2026 के आयोजन को पहले से अधिक व्यापक, सहभागी और यादगार बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और सहयोगियों के साथ समन्वय कर तैयारियां की जा रही हैं.आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा कीचर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया. इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी से आए प्रतिभागियों ने इस आयोजन को सामाजिक समावेशन और सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक कदम बताया. कार्यक्रम में अनामिका, नीति, बनी वर्मा, सैम, रूमान, अखिलेश, कृष्णा, शिवांगी, अबीर, रेनू, नितेश, तानिया, उदय, बनी और अनम सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही. आयोजन के अंत में नैन्सी ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की.