Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में वॉलीबॉल का महाकुंभ: 72वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, पीएम मोदी

काशी में वॉलीबॉल का महाकुंभ: 72वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे,
पीएम मोदी
Jan 03, 2026, 01:10 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 जनवरी से शुरू होने जा रही 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे. 11 जनवरी तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.


SIGRA STEDIUAM


आयोजन समिति के अध्यक्ष और महापौर अशोक तिवारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की, अब तक 15 राज्यों की टीमों के करीब 180 खिलाड़ी वाराणसी पहुंच चुके हैं. इस चैंपियनशिप में कुल 73 टीमों के 1022 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.


ASHOK TIWARI


चयन समिति के चेयरमैन सर्वेश पांडे और चयनकर्ताओं ने कड़ी मेहनत के बाद 14-14 सदस्यीय पुरुष और महिला टीमों की घोषणा की है. पुरुष टीम की कमान उत्तर प्रदेश पुलिस के श्रेयांश सिंह के हाथों में होगी, जबकि महिला टीम की कप्तानी प्रियंका (यूपी पुलिस) करेंगी. सेंटर ब्लॉकर के रूप में पुरुष टीम से अभिषेक मिश्रा और महिला टीम से अग्रिमा त्रिपाठी मैदान संभालेंगी.


ASHOK TIWARI SIGRA


मैच शेड्यूल


• 4 से 7 जनवरी: लीग चरण, प्रतिदिन 30 मैच (कुल 125 मैच)

• 8 जनवरी: प्री-क्वार्टर फाइनल (4 पुरुष, 4 महिला)

• 9 जनवरी: क्वार्टर फाइनल (4 पुरुष, 4 महिला)

• 10 जनवरी: सेमीफाइनल (2 पुरुष, 2 महिला)

• 11 जनवरी: फाइनल, हार्ड लाइन मैच एवं समापन समारोह


ALSO READ : हजरत अली जयंती पर वाराणसी में निकला जुलूस, गूंजा अली-अली का नारा


उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर विशिष्ट अतिथि रहेंगे. आयोजन समिति की उच्चस्तरीय बैठकों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आयोजन समिति के अध्यक्ष व मेयर अशोक कुमार तिवारी व्यवस्थाओं की कमान संभालकर निगरानी कर रहे हैं.

उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जान
उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जान
Uff this heat: People troubled by the intense heat, heat wave took the life of a young man.Varanasi Weather: इन दिनों यूपी के वाराणसी जिले में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मि रहा है, इसी के साथ ही लू का दौर भी जारी है. बीते रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लू लगने से 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता ननकू यादव की मौत हो गई. आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जो 27 मई तक जारी रहेगा.यूपी भर में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने अपनी तपन से लोगों की हालत काफी खराब कर रखी है. जिसके चलते लोग काफी बीमार भी पड़ रहे है. ये गर्मी और धूप कोई मामूली नहीं, बल्कि त्वचा जलाने वाली प्रचंड गर्मी और झुलसाने, शरीर सुखाने वाली लू का सिलसिला चल रह है. लू लगने से एक युवक की जान जाने से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है.मौसम विभाग बारिश होने की जताई संभावनामौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई को बनारस के अलावा आसपास के जिलों में थंडर स्टार्म के चलते बादलों की चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया है. यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन सकती है.भीषण गर्मी का असरइस वर्तमान हफ्ते का समापन बीते रविवार को प्रचंड गर्मी और असहनीय लू के साथ हुआ. जिसके बाद से शुरू हो गई सूर्य किरणों की तल्खी दोपहर एक से तीन बजे तक चरम पर रही जबकि शहर में तपिश का असर रात लगभग 10 बजे तक महसूस होता रहा. जिससे लोगों के रातों की नींद उड़ गई. तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था. 40 किमी प्रति घंटा की गति से लू चली। इससे गर्म वातावरण का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.बाहर निकले लोगों के साथ विभिन्न चौराहों पर हों ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौसम से परेशान नजर आए, बीते रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 44.1 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के रौद्र रूप में कुछ कमी 29 एवं 30 मई को हो सकती है जब चमक-गरज के साथ छींटेछीं टे पड़ेंगे. 30 मई के बाद गर्मी फिर रफ्तार पकड़ेगी.नौतपा की अवधिखगोलीय घटनाक्रम के तहत 25 मई से दो जून के बीच सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कुछ घटेगी, इसके चलते नौ दिनों की अवधि के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है. उक्त अवधि को नौतपा कहा जाता है, जनसामान्य के लिए नौ दिन बेहद कष्टदायक होते हैं जबकि अच्छे मानसून की दृष्टि से धरती का तपना जरूरी भी माना गया है.अलर्ट मैसेज से घबराहटरविवार दोपहर बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तत्काल चेतावनी (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी, अर्ली वार्निंग-एमडीएईडब्ल्यू) का अलर्ट मैसेज आया तो ज्यादातर लोग मोबाइल में किसी गड़गड़ी या उसके ब्लास्ट होने की आशंका से सहम उठे. मैसेज के पहले तीन बार बीप, फिर घर्र-घर्र की आवाज आई. फिर, महिला स्वर गूंजा-‘अगले 24 घंटे के दौरान आपके क्षेत्र में हीटवेव चल सकती है’. चेतावनी बनारस के अलावा प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जनपदों के लिए जारी हुई है.Also Read: मौसम ने ली फिर करवट, कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र के कुँजी टोला इलाके में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए एक बुलेट और दूसरी स्कूटी तक पहुंच गई, जिससे कुल तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.धुएं और आग की वजह से घर में मौजूद लोग सुरक्षित निकलने के लिए बगल की छत के रास्ते बाहर आए। इसी दौरान मकान में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया.भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।