दिल्ली NCR से यूपी तक मौसम का बदला मिजाज, बारिश संग गिरेंगे ओले
Delhi Weather News: मौसम का मिजाज इन दिनों काफी बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली में फिर तीन दिन बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बादलों के गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, साथ ही तेज हवाओं का झोका भी देखन को मिल सकता हैं. बता दें, दिल्ली एनसीआर में दो दिन के ब्रेक के बाद बारिश का नया दौर एक बार फिर से शुरू होने के सफर पर हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इसका असर 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत में पड़ सकता है. इस बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. देश के मध्य हिस्सों में 6 अप्रैल को गरज चमक के साथ बिजली के साथ झमाझम बारिश हुई है. दिल्ली में 2 अप्रैल यानि आज गुरुवार को घने-काले बादल छाये रहेंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि बारिश नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: हनुमान जयंती आज, जानें बजरंगबली को क्यों कहा जाता अंजनी पुत्र
वहीं 3 अप्रैल को बादल छाये रहने के बीच बारिश होने, बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. 4 अप्रैल को एक से दो दौर में हल्की बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा होगा. 5 अप्रैल को हल्की से तेज बारिश होने अनुमान जताया गया है. वहीं दोपहर से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.
उत्तर भारत में कब-कहां बारिश
हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश के आसार
उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश, आंधी
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 अप्रैल को
दिल्ली एनसीआर में 3 और 4 अप्रैल को बारिश
वेस्ट यूपी में 3-5 अप्रैल और पूर्वी यूपी में 4-5 अप्रैल को बारिश
पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश का दौर
पश्चिमी राजस्थान 2-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश, बिजली, ओले गिरने के आसार

दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 2 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. वहीं 3 अप्रैल को बादल छाये रहने के बीच बारिश होने, बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. 4 अप्रैल को एक से दो दौर में हल्की बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा होगा. 5 अप्रैल को हल्की से तेज बारिश होने अनुमान जताया गया है. वहीं दोपहर से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.
हिमाचल से राजस्थान तक मौसम का सफर
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम स्तर पर बारिश, बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है. उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश आने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अफ्रैल को और पश्चिमी राजस्थान में 2-4 और 6-7 अप्रैल को मध्यम बारिश, बिजली गिरने के साथ आंधी आने की आशंका है.

