Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : वाराणसी में रैली निकालकर दिया यह संदेश...

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : वाराणसी में रैली निकालकर दिया यह संदेश...
Jun 12, 2026, 09:53 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून) के अवसर आज बच्‍चों की जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान बाल श्रम नहीं, शिक्षा ही हर बच्चे का अधिकार है की गूंज के साथ बेहद भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला. वंचित बच्चों के पुनर्वास के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था 'डेयर' (DARE) द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आम जनता और राहगीरों से बाल मजदूरी बंद करने व हर बच्चे को स्कूल भेजने की मार्मिक अपील की.


TYYHY


इस भव्य रैली में 'डेयर' संस्था द्वारा संचालित अनौपचारिक शिक्षा केंद्रों से जुड़े लगभग 100 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. मासूमों के कण्ठ से निकले गगनभेदी नारों और संदेशों ने स्टेशन परिसर से गुजरने वाले हर राहगीर का ध्यान अपनी ओर खींचा और समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि बचपन का असली स्थान कारखानों या दुकानों में नहीं, बल्कि स्कूल की चौखट पर है. साल 2010 से लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय 'डेयर' संस्था वाराणसी के विभिन्न रेलवे स्टेशनों जैसे– कैंट, सिटी, काशी, सारनाथ, बनारस और शिवपुर के आसपास रहने वाले लावारिस, गरीब, बेसहारा, भीख मांगने वाले और कूड़ा बीनने वाले बच्चों के जीवन को संवारने का काम कर रही है. संस्था इन बच्चों को न केवल असुरक्षित माहौल से रेस्क्यू (बचाव) करती है, बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य भी प्रदान करती है.


'डेयर' संस्था के निदेशक फादर रॉबिन ने कहा "आज 12 जून को हम विशेष रूप से बाल श्रम विरोधी दिवस मना रहे हैं. हमारी संस्था बनारस के 6 रेलवे स्टेशनों पर कूड़ा उठाने वाले और स्कूल न जा पाने वाले बच्चों के बचाव और पुनर्वास के लिए साल के 365 दिन रोज काम करती है. आज भी हर चौराहे पर बच्चे भीख मांगते दिख जाते हैं, उन्हें वहां से निकालना और पढ़ाना हमारा और आपका साझा फर्ज है. हम अकेले इस तस्वीर को नहीं बदल सकते, इसके लिए पूरे समाज को जागृत होना होगा और आगे आना होगा."


ALSO READ : वाराणसी जिला जज के कोर्ट कक्ष में सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला ने किया हंगामा...


वहीं संस्था की कार्यकर्ता शिवानी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल मजदूरी के दलदल से बाहर निकालना है. उन्होंने कहा, "स्टेशनों पर काम करने के दौरान कई बार बच्चों के माता-पिता को मोटिवेट करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि कुछ पेरेंट्स आर्थिक तंगी के कारण जल्दी नहीं मानते. लेकिन हम लगातार काउंसिलिंग कर उनके मन में पढ़ाई के प्रति अलख जगाते हैं और बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हैं. इस वृहद जागरूकता अभियान को सफल बनाने में स्थानीय रेलवे प्रशासन ने भी अपना पूरा योगदान दिया. कैंट स्टेशन के स्टेशन निदेशक, आरपीएफ और जीआरपी के आला अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस नेक मुहिम की सराहना की.

इटावा के केदारेश्वर मंदिर की काशी में भव्य शोभायात्रा, विशाल शिवलिंग की झांकी ने खींचा ध्यान
इटावा के केदारेश्वर मंदिर की काशी में भव्य शोभायात्रा, विशाल शिवलिंग की झांकी ने खींचा ध्यान
वाराणसी : इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर की शोभायात्रा आज वाराणसी में निकाली गई. इस यात्रा में मंदिर के भव्य स्वरूप और विशाल शिवलिंग की प्रतिकृति झांकी के तौर पर प्रदर्शित की गई थी.शोभायात्रा में सिकरौल से चलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व भक्तों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया. यात्रा के प्रारम्भ में भोजूबीर टैगोर कॉलोनी के गेट पर मंदिर की भव्य आरती की गई.ALSO READ : सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकजिसमें चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व प्रत्याशी शिवपुर विधानसभा आनंद मोहन गुड्डू यादव, यात्रा के संयोजक शुभम यादव जिद्दी, राज यादव, मनोज यादव गोलू, शंभू नाथ सोनकर, जैकी चौहान, विशु गौड़, अरुण चौहान,सचिन सोनकर, सुजीत पाण्डेय ने शामिल होकर भगवान शिव को पुष्प अर्पित श्रद्धापूर्वक नमन किया.
सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
वाराणसी : सावन मास के पावन अवसर पर लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर ग्राम सभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली. प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु छित्तूपुर से सीर गोवर्धन होते हुए शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे.शोभायात्रा के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. डीजे की धुन पर शंकर-पार्वती के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सावन का महीना आस्था और भक्ति का पर्व है. ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश जाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास की शुभकामनाएं दीं.रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि शूलटांकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है. उन्होंने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया.प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है.ALSO READ : वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍ियाशोभायात्रा में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल, अवधेश पटेल, अभिषेक पटेल, विश्वजीत पटेल, आशीष पटेल, नितेश पटेल, महेश सिंह केशव केसरी आनंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शूलटंकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी : सावन के अंतिम सोमवार को श्रृंगार गौरी में जलाभिषेक की मांग को लेकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. इस जुलूस के गोदौलिया पहुंचते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया. शिव सैनिक श्रीकाशी विश्वनाथ, श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी स्थित आदिविश्वेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक की मांग कर रहे थे. शिव सेना के राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि सावन भर मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी में नमाज से रोकने की हिंदू पक्ष की मांग पर कोई रोक नहीं लगी, इसलिए शिव सैनिकों को भी जलाभिषेक की अनुमति दी जाए.अजय चौबे ने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानवापी हिंदू पक्ष को नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. जिद पर अड़े शिवसैनिकों को दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने गोदौलिया चौराहे से हिरासत में लेकर थाने भेजा. बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. इस दौरान भवानी सेना की महिलाएं भी मौजूद रहीं.ALSO READ : मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानीपुलिस की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन इस मामले में सख्त है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा. ज्ञात हो कि ज्ञानवापी मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है. हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थल पहले एक मंदिर था, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह एक मस्जिद है. सावन के महीने में जलाभिषेक की परंपरा को लेकर शिव सैनिकों का यह आंदोलन एक बार फिर से इस विवाद को ताजा कर सकता है. अजय चौबे ने कहा कि जब तक हिंदू पक्ष को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.