Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में ट्रैक्‍टर ने रौंदा, 22 भेड़ों की मौत, कई जख्‍मी

वाराणसी में ट्रैक्‍टर ने रौंदा, 22 भेड़ों की मौत, कई जख्‍मी
Dec 31, 2025, 09:00 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के बढ़ैनी गांव में बुधवार की सुबह में गिट्टी-भूरा लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे से भेड़ मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्‍टर समेत चालक को पकड लिया. हालांकि बाद में दोनों पक्षों में हर्जाना भरने पर सुलह समझौता हो गया.


F


भेड़ मालिक रमजन पाल, मगनू और जीयाराम पाल ने बताया कि वह सुबह अपनी भेड़ों को चराने के लिए खेतों की ओर ले जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे चल रही भेड़ों को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया. ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाना बज रहा था. रमजन पाल ने ट्रैक्टर चालक को हाथ देकर और चिल्लाकर रोकने का कोशिश किया, लेकिन तेज संगीत के कारण चालक उनकी आवाज नहीं सुन सका. इससे ट्रैक्टर भेड़ों के झुंड में घुस गया और कई भेड़ें मौके पर ही मर गईं.


ALSO READ :विदाई 2025 - काशी में आस्‍था अपरंपार, सैकड़ों, हजारों नहीं लाखों आस्‍थावान पहुंचे बाबा दरबार


  1. भागने की कोशिश कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक दिलीप मौके से भागने लगा. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को घेरकर पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृत भेड़ों का पंचनामा भरकर घायल भेड़ों के इलाज की व्यवस्था कराई. ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे से भेड़ मालिक रमजन पाल को बड़ा आर्थिक झटका लगा है.

नेपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने किया BHU का दौरा...
नेपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने किया BHU का दौरा...
वाराणसी: नेपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चितकरण एवं प्रत्यायन (Accreditation) से संबंधित श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को समझने और अध्ययन करने के उद्देश्य से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) का दौरा किया.दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कार्यालय में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की तथा दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के आचार्य प्रभारी प्रो. भास्कर भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे.प्रतिनिधिमंडल का यह शैक्षणिक दौरा संस्थागत गुणवत्ता प्रणाली, प्रशासनिक ढांचे तथा शैक्षणिक प्रक्रियाओं को समझकर अपने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने BHU की परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक प्रशासन, प्रशासनिक संरचना तथा विभिन्न संस्थागत कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त की इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय ग्रंथालय एवं अटल इनक्यूबेशन सेंटर का भी भ्रमण किया.कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अपनी सौ वर्षों से अधिक पुरानी गौरवशाली परंपरा के कारण देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है. उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारतीय शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्टता का प्रतीक है और देश-विदेश के विद्यार्थियों को निरंतर आकर्षित करता है.प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. रमेश बाबू काफ्ले ने किया. वे 11 मई को वाराणसी पहुंचे थे और 17 मई को नेपाल लौटेंगे। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, नेपाल का दूसरा प्रतिनिधिमंडल है जिसने BHU का शैक्षणिक दौरा किया है.पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उप नियंत्रक डॉ. ईश्वर लक्ष्मण भंडारी ने भी बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय से 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त की.ALSO READ:बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री ए.के. शर्मा, सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश...बैठक के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने तथा भविष्य में औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति बनी.दौरे के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को पारंपरिक नेपाली “खाड़ा” एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रो. जीवन कुमार ढ़काल ने प्रो. भास्कर भट्टाचार्य को सम्मान प्रदान किया.
बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री ए.के. शर्मा, सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश...
बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री ए.के. शर्मा, सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश...
वाराणसी: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने वाराणसी में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को शहर की सफाई, सौंदर्यीकरण और बिजली व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बारिश से पहले सभी नालों की सफाई हर हाल में पूरी कर ली जाए ताकि जलभराव की समस्या न हो.मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क, नाली, दीवारों की पेंटिंग, पार्कों के रखरखाव, इंटरलॉकिंग और सड़क किनारे सौंदर्यीकरण जैसे सभी कार्य तत्काल प्रभाव से पूरे किए जाएं. उन्होंने शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरा जमा न होने देने और पूरे बनारस में व्यापक सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया.15 मई की देर रात मंत्री ने नगर आयुक्त के साथ शहर का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया. कई स्थानों पर निर्माण कार्य चलते मिले, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली. स्थानीय नागरिकों ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया.स्वच्छता रैंकिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि इस बार बेहतर कार्यों के दम पर वाराणसी को स्वच्छता रैंकिंग में ऊंचा स्थान दिलाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.ALSO READ : आंत में फंसे नकली दांत को बीएचयू के डाक्‍टरों ने मशक्‍कत के बाद निकाला, मरीज की जान बची...ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन लाइन की मजबूती और विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया. साथ ही कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर बैठकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएं और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए.बैठक में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार सहित नगर विकास और ऊर्जा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
आंत में फंसे नकली दांत को बीएचयू के डाक्‍टरों ने मशक्‍कत के बाद निकाला, मरीज की जान बची...
आंत में फंसे नकली दांत को बीएचयू के डाक्‍टरों ने मशक्‍कत के बाद निकाला, मरीज की जान बची...
वाराणसी : चिकित्‍सा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें मरीज की जान पर बन आई. हुआ यूं कि खाने के दौरान एक व्यक्ति के आंत में नकली दांत सरक कर पहुंच गया. इस स्थिति के कारण व्यक्ति को खाने में कठिनाई का सामना करना पड़ने लगा. व्यक्ति ने जब महसूस किया कि उसे खाना निगलने में समस्या हो रही है, तो उसने तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने का निर्णय लिया. पीडित व्‍यक्ति बीएचयू स्थित चिकित्‍सा विज्ञान संस्‍थान के गेस्ट्रोलॉजी विभाग पहुंचा. डाक्टरों ने उसकी स्थिति का आकलन किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसके खाने की नली में नकली दांत फंसा हुआ है, जिससे उसे गंभीर परेशानी हो रही थी. गेस्ट्रोलॉजी विभाग के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग तिवारी की टीम ने आंत फँसे नकली दाँत को इण्डोस्कोपी विधि से निकालने में सफलता हासिल की है.मरीज 20 दिन से नकली दाँत के सरक कर आहार नली में चले जाने की वजह से खा नहीं पा रहा था, मरीज ने डॉ. अनुराग तिवारी के ओ.पी.डी. (बहिरंग) में सम्पर्क किया था. डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि एक गेस्ट्रोलॉजी के चिकित्सक के लिए यह सबसे आसान प्रक्रिया होती है कि वो खाने की नली में यदि कोई वस्तु चली जाय तो उसे बड़ी आसानी से निकाल देता है. लेकिन नकली दाँत का खाने की नली मे चले जाने सम्बन्धी केस बिल्कुल अलग था, इस मरीज में नकली दाँत खाने की नली में बुरी तरह फँसा हुआ था, जिसको निकालते समय नली के फटने का भी खतरा था.ALSO READ:वाराणसी से दस साल पहले चोरी बाइक चला रहा था पुलिसकर्मी का भाई, इस तरह खुला राज...डॉ. अनुराग तिवारी और उनकी टीम ने 45 मिनट की कड़ी प्रक्रिया के उपरान्त इस फँसे हुए दाँत को बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक निकाल दिया. चिकित्सकों ने मरीज को दाँत निकालने के 2 घण्टे बाद ही खाना खाने की अनुमति दे दी, मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य एवं संतुष्ट है. यह प्रक्रिया सफल रही और व्यक्ति को राहत मिली. डाक्टरों ने इस मामले में सलाह दी है कि यदि किसी को खाने में कोई समस्या महसूस होती है, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए. समय पर इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.