Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासत

अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासत
Nov 25, 2026, 04:25 AM
|
Posted By kritika panday

वाराणसी। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व अपने आप में अद्भुत और अलौकिक छटा बिखेरता है। लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाते गंगा के घाट और आकर्षक रंगोलियों से सजी धरती इस महापर्व की सुंदरता को और भी भव्य बना देती है। इसी दिव्य और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘खुशी की उड़ान ट्रस्ट’ द्वारा *जय माँ गंगा सेवा समिति* के सहयोग से काशी के सुप्रसिद्ध अस्सी घाट पर दीप प्रज्वलन एवं भव्य रंगोली कार्यक्रम *‘देवोत्सव’* का आयोजन किया जा रहा है।


Dev Deepawali 2026


रंगोलियों में दिखेगी नए काशी की झलक


इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण काशी की गौरवशाली संस्कृति, पौराणिक विरासत, धार्मिक आस्था और आधुनिक स्वरूप अर्थात नए काशी की मनोहारी छवि को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करना है। कलाकारों द्वारा बनाई जा रही आकर्षक रंगोलियों में काशी की आध्यात्मिक पहचान, भगवान शिव की महिमा, गंगा घाटों की भव्यता और काशी की सांस्कृतिक धरोहर को विशेष रूप से दर्शाया जा रहा है। लाखों दीपों से जगमगाते घाटों के बीच इन रंगोलियों की अनुपम छटा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रही है।


Also Read:- कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप


आंखों पर पट्टी बांधकर बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा


इस वर्ष के देवोत्सव में एक विशेष आकर्षण श्री विजय मूर्तिकार भी हैं, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया। उनकी यह अद्भुत कला और साधना कार्यक्रम को एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रही है। काशी की देव दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि यहां की आस्था, परंपरा, कला और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। अस्सी घाट पर दीपों की रोशनी और रंगोलियों के माध्यम से संस्था का प्रयास काशी की इसी विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।


Dev Deepawali 2026


संस्था की संस्थापिका अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि देव दीपावली काशी की आत्मा से जुड़ा पर्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था अस्सी घाट पर देवोत्सव के माध्यम से काशी की संस्कृति, कला और आध्यात्मिक महिमा को समर्पित एक सुंदर आयोजन कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल रंगोली बनाना या दीप प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि काशी की गौरवशाली विरासत को कला के माध्यम से जीवंत करना और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है।


कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित


कार्यक्रम में रंगोली निर्माण में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों में बालाघाट, मध्यप्रदेश से आईं तथा वाराणसी स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राएं आँचल चौधरी, निहारिका प्रधान और श्रुति, प्रगति, शुभोनिता शामिल हैं, जो अपनी कलात्मक प्रतिभा से काशी की सुंदर छवि को रंगों में उकेर रही हैं।


Dev Deepawali 2026


कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, डिजिटल हेड विशाल,कृतिका दुबे, आदित्य जायसवाल, आहिल खान,माहिर, किशन, स्वीटी, रेखा,प्रेमलता प्रिंस सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। ‘खुशी की उड़ान’ का यह देवोत्सव काशी की परंपरा, कला, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम बनकर देव दीपावली की भव्यता में एक विशेष रंग भर रहा है।

अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासत
अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासत
वाराणसी। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व अपने आप में अद्भुत और अलौकिक छटा बिखेरता है। लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाते गंगा के घाट और आकर्षक रंगोलियों से सजी धरती इस महापर्व की सुंदरता को और भी भव्य बना देती है। इसी दिव्य और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘खुशी की उड़ान ट्रस्ट’ द्वारा *जय माँ गंगा सेवा समिति* के सहयोग से काशी के सुप्रसिद्ध अस्सी घाट पर दीप प्रज्वलन एवं भव्य रंगोली कार्यक्रम *‘देवोत्सव’* का आयोजन किया जा रहा है।रंगोलियों में दिखेगी नए काशी की झलकइस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण काशी की गौरवशाली संस्कृति, पौराणिक विरासत, धार्मिक आस्था और आधुनिक स्वरूप अर्थात नए काशी की मनोहारी छवि को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करना है। कलाकारों द्वारा बनाई जा रही आकर्षक रंगोलियों में काशी की आध्यात्मिक पहचान, भगवान शिव की महिमा, गंगा घाटों की भव्यता और काशी की सांस्कृतिक धरोहर को विशेष रूप से दर्शाया जा रहा है। लाखों दीपों से जगमगाते घाटों के बीच इन रंगोलियों की अनुपम छटा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रही है।Also Read:- कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोपआंखों पर पट्टी बांधकर बनाई भगवान गणेश की प्रतिमाइस वर्ष के देवोत्सव में एक विशेष आकर्षण श्री विजय मूर्तिकार भी हैं, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया। उनकी यह अद्भुत कला और साधना कार्यक्रम को एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रही है। काशी की देव दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि यहां की आस्था, परंपरा, कला और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। अस्सी घाट पर दीपों की रोशनी और रंगोलियों के माध्यम से संस्था का प्रयास काशी की इसी विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।संस्था की संस्थापिका अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि देव दीपावली काशी की आत्मा से जुड़ा पर्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था अस्सी घाट पर देवोत्सव के माध्यम से काशी की संस्कृति, कला और आध्यात्मिक महिमा को समर्पित एक सुंदर आयोजन कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल रंगोली बनाना या दीप प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि काशी की गौरवशाली विरासत को कला के माध्यम से जीवंत करना और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है।कलाकारों को किया जाएगा सम्मानितकार्यक्रम में रंगोली निर्माण में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों में बालाघाट, मध्यप्रदेश से आईं तथा वाराणसी स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राएं आँचल चौधरी, निहारिका प्रधान और श्रुति, प्रगति, शुभोनिता शामिल हैं, जो अपनी कलात्मक प्रतिभा से काशी की सुंदर छवि को रंगों में उकेर रही हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, डिजिटल हेड विशाल,कृतिका दुबे, आदित्य जायसवाल, आहिल खान,माहिर, किशन, स्वीटी, रेखा,प्रेमलता प्रिंस सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। ‘खुशी की उड़ान’ का यह देवोत्सव काशी की परंपरा, कला, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम बनकर देव दीपावली की भव्यता में एक विशेष रंग भर रहा है।
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप
वाराणसी:- सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खोने के बाद आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे एक परिवार को अब सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सदर तहसील के ग्राम तराव का है, जहां मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने में कथित लापरवाही और अनुचित मांग किए जाने का आरोप सामने आया है।बता दे कि जानकारी के अनुसार, ग्राम तराव, पोस्ट दानगंज, थाना चोलापुर निवासी मृत्युंजय सिंह की 30 सितंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि उनके परिवार को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक राजस्व कार्रवाई संबंधित हल्का लेखपाल अनीता द्वारा अब तक नहीं की गई है।इतना ही नहीं इस मामले में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने जिलाधिकारी वाराणसी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित परिवार द्वारा कई बार संबंधित लेखपाल को अवगत कराने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, लेखपाल पर कथित रूप से अनुचित आर्थिक लाभ मांगने का भी आरोप लगाया गया है।देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन पात्र परिवारों को उनका अधिकार पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने इस मामले को प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय बताया।Also Read:- रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी आज़ाद अधिकार सेना ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ नियमानुसार जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कथित अनियमितताओं के खिलाफ संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
वाराणसी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर एवं सीनियर रिंग टेनिस टीम राजस्थान के करौली के लिए रवाना हो गई। आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक वैदिक पब्लिक स्कूल, करौली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के होनहार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विशेष रूप से वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है।प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—सब-जूनियर बालक वर्ग: श्रेयांश जायसवाल (मऊ), विशाल कुमार, देव कुमार, अंकित राज, अर्श गुप्ता, यश बजाज एवं आरव अग्रवाल (वाराणसी) तथा आर्यन जायसवाल (बलिया)।सब-जूनियर बालिका वर्ग: शेया यादव, नंदनी कुमारी, अन्वी कश्यप, खुशी आनंद एवं आद्या चौहान (वाराणसी), प्रिशा एवं सृष्टि यादव (आजमगढ़)।सीनियर पुरुष वर्ग: वेदांत जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, सात्विक सिंह, दीपांशु, देवराज सिंह एवं शुभम राय (वाराणसी), अंकेश यादव (गोरखपुर) तथा अर्नब नारायण (गाजीपुर)।सीनियर महिला वर्ग: आयुषी सिंह, सारा हाशमी, अन्नु सिंह, श्रेया सिंह, शानू एवं उम्मे सुकैना (वाराणसी), पायल (आजमगढ़) तथा अलका कुमारी (सोनभद्र)।टीम के साथ कोच के रूप में गुरबिंदर सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह टीम इंचार्ज के रूप में पूरी टीम का नेतृत्व कर रही हैं।Also Read:- देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरतटीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ अपनी यात्रा शुरू की है।उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। अब सभी की निगाहें 26 से 30 नवंबर तक करौली में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।