रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी

वाराणसी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर एवं सीनियर रिंग टेनिस टीम राजस्थान के करौली के लिए रवाना हो गई। आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक वैदिक पब्लिक स्कूल, करौली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के होनहार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विशेष रूप से वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है।
प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—
सब-जूनियर बालक वर्ग: श्रेयांश जायसवाल (मऊ), विशाल कुमार, देव कुमार, अंकित राज, अर्श गुप्ता, यश बजाज एवं आरव अग्रवाल (वाराणसी) तथा आर्यन जायसवाल (बलिया)।
सब-जूनियर बालिका वर्ग: शेया यादव, नंदनी कुमारी, अन्वी कश्यप, खुशी आनंद एवं आद्या चौहान (वाराणसी), प्रिशा एवं सृष्टि यादव (आजमगढ़)।
सीनियर पुरुष वर्ग: वेदांत जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, सात्विक सिंह, दीपांशु, देवराज सिंह एवं शुभम राय (वाराणसी), अंकेश यादव (गोरखपुर) तथा अर्नब नारायण (गाजीपुर)।
सीनियर महिला वर्ग: आयुषी सिंह, सारा हाशमी, अन्नु सिंह, श्रेया सिंह, शानू एवं उम्मे सुकैना (वाराणसी), पायल (आजमगढ़) तथा अलका कुमारी (सोनभद्र)।
टीम के साथ कोच के रूप में गुरबिंदर सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह टीम इंचार्ज के रूप में पूरी टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
Also Read:- देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
टीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ अपनी यात्रा शुरू की है।
उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। अब सभी की निगाहें 26 से 30 नवंबर तक करौली में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।



