काशी के श्री शनि संसद नवग्रह मंदिर में भव्य राज्याभिषेक, श्रृंगार व भंडारा आयोजित...

वाराणसी: नव संवत्सर 2083 के अवसर पर मीरघाट स्थित प्राचीन श्री शनि संसद नवग्रह मंदिर में इस वर्ष के राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल के मनोनयन पर भव्य राज्याभिषेक, दिव्य श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया. धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रत्येक वर्ष नवग्रह मंडल द्वारा सृष्टि के संचालन हेतु राजा और मंत्री सहित परिषद का गठन किया जाता है, जिससे मानव जीवन को दिशा और संतुलन प्राप्त होता है.
परंपरा के अनुसार चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस को राजा तथा वैशाख की मेष संक्रांति को मंत्री माना जाता है, जबकि वैशाख अमावस्या के दिन काशी में इनका विधिवत राज्याभिषेक किया जाता है. इसी क्रम में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ.
मंदिर से जुड़े गुलशन कपूर ने बताया कि यह प्राचीन स्थल शनि देव की तपस्थली से जुड़ा हुआ है, जहां उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. यहां दर्शन और पूजा करने से शनि पीड़ा से मुक्ति, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.
Also Read:डीएम का अधिकारियों को दो टूक- प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का करें समाधान...
मंदिर की व्यवस्थाएं राजेश कुमार वर्मा (राजू बाबा) के नेतृत्व में संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम में अजय शंकर तिवारी, गोविंद प्रसाद, कन्हैया त्रिपाठी, गुलशन कपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।



